सानिया मिर्जा (Sania Mirza) एक भारतीय पेशेवर टेनिस खिलाड़ी (Professional Tennis Player) हैं. डबल्स रैंकिंग्स में नंबर 1 रह चुकीं मिर्जा ने अपने करियर में छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं (Sania Mirza Six Grand Slam Winner). सिंगल्स में वह भारत की नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं.
सानिया मिर्जा का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हैदराबादी मुस्लिम माता-पिता इमरान मिर्जा और नसीमा के घर हुआ था. उनके जन्म के कुछ समय बाद, उनका परिवार हैदराबाद चला गया जहां उनकी छोटी बहन अनम का जन्म हुआ. उन्होंने छह साल की उम्र में टेनिस में कदम रखा था. उन्होंने हैदराबाद के नास्र स्कूल में पढ़ाई की. बाद में, उन्होंने हैदराबाद के सेंट मैरी कॉलेज से स्नातक किया. मिर्जा ने डॉ. एम.जी.आर. से डॉक्टर ऑफ लेटर्स की मानद उपाधि भी प्राप्त की (Sania Mirza Family).
वह भारत की अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग वाली महिला खिलाड़ी हैं. मिर्जा किसी भी प्रकार का डब्ल्यूटीए खिताब जीतने वाली दो भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं और शीर्ष 100 सिंगल्स रैंकिंग में पहुंचने वाली एकमात्र महिला हैं. वह ओपन एरा में ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में दूसरे राउंड से आगे बढ़ने वाली पहली भारतीय महिला हैं. उन्होंने 43 टाइटल्स के साथ किसी भी अन्य सक्रिय खिलाड़ी की तुलना में अधिक डब्ल्यूटीए डबल्स खिताब जीते हैं. इसके अलावा, उन्होंने डबल्स में विश्व नंबर 1 के रूप में 91 सप्ताह बिताए हैं. 2015 में सानिया ने मार्टिना हिंगिस के साथ लगातार 44-मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया था. उन्होंने एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और एफ्रो-एशियाई खेलों में 6 स्वर्ण सहित कुल 14 पदक जीते हैं. सानिया ने करियर में टेनिस से अब तक 6.9 मिलियन डॉलर से अधिक राशि अर्जित की है (Sania Mirza Prize Money).
अक्टूबर 2005 में मिर्जा को टाइम मैगजीन ने “एशिया के 50 नायकों” की लिस्ट में शामिल किया था. मार्च 2010 में, द इकोनॉमिक टाइम्स ने मिर्जा को “भारत को गौरवान्वित करने वाली 33 महिलाओं” की सूची में शामिल किया. साल 2014 में, तेलंगाना सरकार ने सानिया मिर्जा को राज्य का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया (Sania Mirza Brand Ambassador of Telangana). मिर्जा ने टाइम पत्रिका की 2016 की दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह बनाई थी.
सानिया को 2004 में, अर्जुन पुरस्कार, 2005 में, डब्ल्यूटीए न्यूकमर ऑफ द ईयर, 2006 में, पद्मश्री, 2015 में, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, 2015 में, 100 प्रेरक महिलाओं की बीबीसी सूची में जगह, 2016 में, पद्म भूषण, 2016 में, एनआरआई ऑफ द ईयर का खिताब हासिल किया (Sania Awards).
सानिया ने भारत के हैदराबाद में ताज कृष्णा होटल में एक पारंपरिक हैदराबादी मुस्लिम विवाह समारोह में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Sania Mirza Husband) से शादी की. साल 2018 में उनका एक बेटा हुआ.
सानिया और शोएब के तलाक के खबरों के बीच 19 जनवरी 2024 को शोएब ने पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की. सना की पहली शादी सिंगर उमैर जसवाल से हुई थी.
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @MirzaSania है. उनके फेसबुक पेज का नाम Sania Mirza है. वे इंस्टाग्राम पर mirzasaniar यूजरनेम से एक्टिव हैं.
सुष्मिता सेन से लेकर सोनाली बेंद्रे तक, कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिनके साथ इन खिलाड़ियों के अफेयर की अफवाहें उड़ीं. कुछ का रिश्ता तो शादी तक पहुंचा. आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है.
अनम मिर्जा करोड़ों के कई अलग क्लोदिंग बिजनेस चलाती हैं. बहन सानिया के ज्यादातर कपड़े भी अनम ही डिजाइन करती हैं.
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के रिश्ता का सच किसी से छिपा नहीं है. सानिया और शोएब ने 2010 में शादी की थी. मगर 2023 में दोनों ने तलाक लेकर अलग हो गए थे.
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का दुबई के पाम जुमेराह स्थित बंगला किसी यूनानी महल से कम नहीं है. सफेद दीवारों, मॉडर्न लग्जरी और एक बेहद शांत नमाज रूम से सजे इस 13 करोड़ रुपये के आलीशान घर की तस्वीरें आपको चौंका देंगी.
शादीशुदा क्रिकेटर शोएब मलिक संग नाम जुड़ने पर अब खुद एक्ट्रेस वनीजा सत्तार ने रिएक्ट किया है. उन्होंने वायरल खबरों का सच बताया है.
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक अक्सर ही अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. अब शोएब ने अपनी चौथी शादी की खबरों का सच बताया है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक को एक एक्ट्रेस ने टीवी शो के दौरान कुछ ऐसा कह डाला, जिसके बाद वो कुछ बोल ही नहीं पाए. वीडियो देख लोगों का कहना है कि शोएब मलिक यही डिजर्व करते हैं. आखिर माजरा क्या है आइए जानते हैं...
युवराज सिंह के हालिया बयान ने भारतीय क्रिकेट के उस अध्याय को फिर से चर्चा में ला दिया है, जिसे लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं. सानिया मिर्जा के साथ एक इंटरव्यू के दौरान युवराज ने कहा कि उनको रेस्पेक्ट (सम्मान) नहीं मिला, इस वजह से उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया था. अब सवाल है कि क्या युवराज का इशारा विराट कोहली की तरफ था.
सानिया मिर्जा संग इंटरव्यू में युवराज सिंह ने कहा कि उनको जिस समय रेस्पेक्ट और सपोर्ट मिलना चाहिए, वो नहीं मिला, इस वजह से उन्होंने 2019 में क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था.
युवराज सिंह ने सानिया मिर्जा संग बातचीत में पत्नी हेजल कीच और बच्चों संग रिश्ते पर बात की और कहा कि मेरे बच्चों के साथ मेरा रिश्ता बहुत अच्छा है.
सिक्सर किंग युवराज सिंह ने 2019 के वर्ल्ड कप के दौरान क्रिकेट से रिटायरमें का ऐलान कर दिया था. अब उन्होंने अब सानिया मिर्जा के साथ बात करते हुए राज खोले और बताया कि किस वजह से यह फैसला किया. युवराज ने हाल में सानिया मिर्जा संग उनके यूट्यूब चैनल पर बात की.
सानिया मिर्जा के साथ नीता अंबानी की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है. अंबानी परिवार के इवेंट में टेनिस स्टार का बॉसी लुक काफी चर्चा में रहा.
टैनिस स्टार प्लेटर सानिया मिर्जा ने TPL यानि टेनिस प्रीमियर लीग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होनें कहा कि टीपीएल को एक महत्वपूर्ण स्टेपिंग स्टोन माना जा सकता है जो खिलाड़ियों को बड़े मंच तक पहुंचने में मदद करता है. ग्रैंड स्लैम खेलना या जीतना, टॉप हंड्रेड सिंगल्स में शामिल होना या टॉप टेन, ट्वेंटी, थर्टी में आना कोई आसान काम नहीं है.
सानिया मिर्जा अपने बेटे इजहाज को टेनिस के गुर सिखा रही हैं. इजहान उसी जुनून के साथ इस खेल को खेल रहे हैं, जैसे उनकी मां सानिया खेला करती थीं.
कोरियोग्राफर फराह खान ने कुछ समय पहले खुद का यूट्यूब चैनल शुरू किया था. अपने कुक दिलीप को भी फैन्स से रूबरू करवाया था. आज फराह का ये चैनल फैन्स के बीच हिट है.
सानिया मिर्जा ने साल 2023 में प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास ले लिया था. सानिया की निजी जिंदगी भी उतार-चढ़ाव भरी रही है. सानिया का शोएब मलिक से तलाक हो गया था, जिसके बाद वो अपने बेटे इजहान का अकेले परवरिश कर रही हैं.
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. सानिया ने अपने यूट्यूब टॉक शो 'सर्विंग इट अप विद सानिया' में निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए हैं.
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने खुलासा किया है कि शोएब मलिक से तलाक के बाद उन्हें पैनिक अटैक आए थे. टेनिस स्टार ने अपनी करीबी दोस्त और बॉलीवुड निर्देशक फराह खान को अपने सबसे बुरे दौर से उबरने में मदद का श्रेय दिया.
लगभग दो दशक बाद कोरियोग्राफर फराह खान ने अपनी IVF जर्नी पर खुलकर बात की है. फराह खान ने बताया कि कैसे तीसरे प्रयास में उन्हें ट्रिपलेट्स मिले थे. इससे पहले दो बार उनका IVF फेल हो गया था. इस सफर ने उन्हें शारीरिक और भावनात्मक रूप से परखा था.
फराह खान हाल ही में पूर्व टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के यूट्यूब शो पर पहुंचीं. दोनों की बातचीत में इमोशनल मोड़ आया. यहां सानिया मिर्जा ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद सिंगल मदर के रूप में अपनी चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की. वहीं दोस्त फराह ने सानिया की सहनशक्ति की तारीफ की.
फराह खान ने नेपो किड और आउटसाइडर्स को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसके साथ ही उन्होंने अपने यूट्यूब पर व्लॉगिंग को लेकर भी बयान दिया है. लेकिन फराह खान ने ये बयान क्यों दिया जानिए.