सानिया मिर्जा की टेनिस अकादमी की जमीन पर मस्जिद बनने की खबरों को उनके पिता इमरान मिर्जा ने फर्जी बताया है. उन्होंने साफ किया कि अकादमी की जमीन पर मस्जिद निर्माण की कोई योजना नहीं है. सोशल मीडिया पर सानिया और मोहम्मद अजहरुद्दीन की वायरल तस्वीर को भी उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता से बनाई गई तस्वीर बताया. इमरान ने लोगों से बिना पुष्टि ऐसी खबरों पर भरोसा नहीं करने की अपील की है.