scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

सानिया मिर्जा का दुबई में करोड़ों का महल, नमाज रूम से प्राइवेट पूल तक, सलमान खान के बेशकीमती तोहफे से सजा घर

सानिया मिर्जा का दुबई वाला आलीशान घर
  • 1/19

टेनिस की दुनिया में भारत का नाम ऊंचा करने वाली स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा अब दुबई में रहती हैं. बेटे इजहान संग सानिया ने दुबई में अपनी नई दुनिया बसा ली है. 

सानिया मिर्जा का दुबई वाला आलीशान घर
  • 2/19

एक्ट्रेस अर्चना पूरन अपने पूरे परिवार संग सानिया मिर्जा के दुबई वाले घर पहुंचीं. अर्चना ने सानिया के आलीशान महल का इनसाइड टूर भी कराया. 

सानिया मिर्जा का दुबई वाला आलीशान घर
  • 3/19

सानिया मिर्जा का घर अंदर से किसी राजा-महाराजा के महलों से कम नहीं है. सानिया के आलीशान विला में इंटीरियर से लेकर फर्नीचर तक हर एक चीज लग्जूरियस और क्लासी है. 

Advertisement
सानिया मिर्जा का दुबई वाला आलीशान घर
  • 4/19

सानिया के लिविंग रूम की थीम पेस्टल पिंक और बेज कलर में रखी गई है. लिविंग रूम में काफी बड़ा सीटिंग एरिया बनाया गया है. बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं, जिससे धूप और हवा आती है.

सानिया मिर्जा का दुबई वाला आलीशान घर
  • 5/19

सोफे के साथ एक स्लीक और क्लासी टेबल रखी है. लिविंग रूम में कई सारे इंडोर प्लान्ट्स भी लगे हैं, जिससे घर के अंदर फ्रेशनेस बनी रहती है.

सानिया मिर्जा का दुबई वाला आलीशान घर
  • 6/19

सानिया ने लिविंग रूम को कई सारे एंटीक शोपीस से सजाया हुआ है. फैंसी लाइट्स घर की रौनक बढ़ाती हैं. घर का हर एक कोना काफी खूबसूरती से सजाया गया है. 

सानिया मिर्जा का दुबई वाला आलीशान घर
  • 7/19

सानिया ने अपने घर में एक बेशकीमती चीज भी रखी है. उन्होंने अपने घर में काबा शरीफ के कपड़े के एक छोटे से टुकड़े को फ्रेम कराकर घर की दीवार पर लगाया हुआ है. सानिया ने बताया कि उन्हें ये किसी ने तोहफे में दिया था. 

सानिया मिर्जा का दुबई वाला आलीशान घर
  • 8/19

सानिया ने घर की दीवारों को अपने और लाडले बेटे इजहान की तस्वीरों से सजाया हुआ है. ये सानिया और उनके बेटे की खूबसूरत पेंटिंग है, जो उन्हें तोहफे में मिली है. 

सानिया मिर्जा का दुबई वाला आलीशान घर
  • 9/19

सानिया के घर में एक स्पेशल टीवी एरिया भी बना हुआ है. दीवार पर बड़ी सी टीवी लगी है. टीवी के साथ कुछ प्लान्ट्स भी रखे हैं और खूबसूरत शोपीस से उस जगह को सजाया गया है. 

Advertisement
सानिया मिर्जा का दुबई वाला आलीशान घर
  • 10/19

टीवी एरिया में ग्रे कलर का कॉम्फी सोफा सेट रखा है, जो इतना कंफर्टेबल है कि बैठने वाले का उठने का मन ही नहीं करेगा. अर्चना के पति और बेटे को सानिया का कॉम्फी सोफा काफी पसंद आया. 

सानिया मिर्जा का दुबई वाला आलीशान घर
  • 11/19

सानिया मिर्जा का मास्टर बेडरूम लग्जरी और एलीगेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. सानिया के बेडरूम की थीम ग्रीन, बेज और क्रीम रखी गई है. बेडरूम में रॉयल बेड, पर्दे, काउच उनके रूम में चार चांद लगा रहे हैं. सानिया का बेडरूम 5 स्टार होटलों के कमरों से भी ज्यादा आलीशान है. 

सानिया मिर्जा का दुबई वाला आलीशान घर
  • 12/19

ये सानिया मिर्जा के घर का गेस्ट रूम है, जिसकी थीम उन्होंने व्हाइट एंड ब्लैक रखी है. गेस्ट रूम की वाइब इतनी क्लासी है कि मेहमानों का बाहर निकलने का दिल ही नहीं करेगा. 

सानिया मिर्जा का दुबई वाला आलीशान घर
  • 13/19

सानिया मिर्जा के घर में कुछ बेशकीमती पेंटिंग्स लगी हैं, जो उन्हें खास तौर पर सलमान खान ने खुद से बनाकर गिफ्ट की हैं. पेंटिंग में नमाज पढ़ते हुए लोग नजर आ रहे हैं. नमाज के दौरान लिए जाने वाले हर पोस्चर को सलमान ने पेंटिंग में उतारा है. सलमान की बनाई हुई पेंटिंग ने सानिया के घर की रौनक बढ़ा दी. 

सानिया मिर्जा का दुबई वाला आलीशान घर
  • 14/19

सानिया ने अपने घर में अपने लाडले बेटे इजहान की कई सारी तस्वीरें लगाई हुई हैं. घर का हर कोना उनके बेटे की तस्वीरों से सजा हुआ है.

सानिया मिर्जा का दुबई वाला आलीशान घर
  • 15/19

सानिया ने अपने दर्जनों मेडल्स भी दिखाए, जो उन्होंने टेनिस में जीते हैं. सानिया के मेडल्स और अवॉर्ड्स देखकर अर्चना पूरन और उनके पति हैरान हो गए. 

Advertisement
सानिया मिर्जा का दुबई वाला आलीशान घर
  • 16/19

सानिया ने अपने शाही महल में अपने लिए एक आलीशान वॉकिंग क्लोजेट भी बनाई है. इस रूम में सानिया के ब्रांडेड कपड़े, फुटवियर, मेकअप से जुड़ी तमाम चीजें मौजूद हैं. सानिया इसी रूम में तैयार होती हैं.

सानिया मिर्जा का दुबई वाला आलीशान घर
  • 17/19

सानिया के बंगले में काफी बड़ा ओपन एरिया भी है, जहां उन्होंने बैठने और पार्टी करने के लिए खास सीटिंग एरिया बनाया हुआ है. शाम के समय चाय की चुस्की लेने के लिए ये जगह परफेक्ट है. 

सानिया मिर्जा का दुबई वाला आलीशान घर
  • 18/19

सानिया के बंगले में एक बहुत बड़ा प्राइवेट पूल भी है. पूल साइड में उन्होंने अपने बेटे के लिए प्ले एरिया भी बनाया हुआ है. प्ले एरिया में काफी सारे झूले लगे हैं. 

सानिया मिर्जा का दुबई वाला आलीशान घर
  • 19/19

सानिया मिर्जा का दुबई वाला घर अंदर से शाही महल जैसा दिखता है. घर के हर एक कोने को सानिया ने बहुत प्यार से सजाया है. सानिया मिर्जा का शाही महल आपको कैसा लगा?

 

(All Photos: Archana Puran Youtube Screengrab)

Advertisement
Advertisement