scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

Sania Mirza Sister Anam Lifestyle: क्रिकेटर अजहरुद्दीन की बहू हैं सानिया मिर्जा की छोटी बहन, तलाक के बाद की दूसरी शादी, करोड़ों की हैं मालकिन

sania mirza sister anam mirza second husband
  • 1/10

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की तो दुनिया दीवानी है. लेकिन सानिया की छोटी बहन अनम मिर्जा भी किसी स्टार से कम नहीं हैं. 

sania mirza sister anam mirza married to cricketer
  • 2/10

अनम मिर्जा ने अपनी पढ़ाई हैदराबाद के नसर स्कूल से पूरी की. उन्होंने सेंट फ्रांसिस कॉलेज फॉर विमेन से मास कम्युनिकेशन और मीडिया स्टडीज में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है. 

sania mirza sister anam mirza second husband
  • 3/10

अनम मिर्जा अपनी जिंदगी में तलाक का दर्द झेल चुकी हैं. अनम की पहली शादी हैदराबाद के बिजनेसमैन अकबर रशीद से हुई थी. उन्होंने हैदराबाद में एक ग्रैंड वेडिंग की थी. मगर शादी के दो साल बाद 2018 में अनम और अकबर अलग हो गए थे. 

Advertisement
sania mirza sister anam mirza second husband
  • 4/10

तलाक के बाद अनम मिर्जा ने प्यार को दूसरा मौका दिया. अनम ने भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असदुद्दीन से शादी रचाई. 

sania mirza sister anam mirza second husband
  • 5/10

अनम और असदुद्दीन की शादी साल 2019 में  हुई थी. इस शादी से कपल की एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम दुआ है. 

sania mirza sister anam mirza second husband
  • 6/10

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अनम मिर्जा एक फैशन डिजाइनर हैं. वो अपने और बहन सानिया के कपड़े खुद ही डिजाइन करती हैं. 

sania mirza sister anam mirza second husband
  • 7/10

अनम टॉप फैशन ब्रांड्स की मालकिन भी हैं. उनका अपना खुद का फैशन ब्रांड 'द लेबल बाजार' है. यह ब्रांड मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और दुबई में एग्जीबिशन और शो के जरिए अपना कलेक्शन पेश करता है.

sania mirza sister anam mirza second husband
  • 8/10

अनम का 'दुआ' नाम से एक और फैशन लेबल भी है, जिसका नाम उन्होंने अपनी बेटी के नाम पर रखा है. अनम का यूट्यूब चैनल भी है, जो काफी पॉपुलर है.

sania mirza sister anam mirza second husband
  • 9/10

रिपोर्ट्स के अनुसार, अनम मिर्जा की अनुमानित कुल संपत्ति 331 करोड़  बताई जाती है. वो 'द लेबल बाजार', 'दुआ' जैसे फैशन ब्रांड्स, 'दावत-ए-रमजान' एक्सपो और अपने सोशल मीडिया हैंडल, यूट्यूब कंटेंट क्रिएशन और ब्रांड एंडोर्समेंट से तगड़ी कमाई करती हैं. 

Advertisement
sania mirza sister anam mirza second husband
  • 10/10

अनम मिर्जा अपनी बहन सानिया मिर्जा के काफी करीब हैं. दोनों बहनों का बॉन्ड उनके यूट्यूब व्लॉग्स और इंस्टाग्राम पोस्ट पर जग जाहिर है. दोनों अक्सर ही एक साथ नजर आती हैं. 

(Photos Credit- Instagram @anammirzaaa) 

Advertisement
Advertisement