पूर्व टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और फिल्ममेकर फराह खान अच्छी दोस्त हैं. दोनों नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो डबल डेट में गेस्ट बनीं.
टॉक शो में सानिया ने पर्सनल लाइफ को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि वो सिंगल हैं. वो अपनी लाइफ में किसी शख्स की कमी महसूस नहीं करतीं.
सानिया ने कहा कि युवराज सिंह और अंगद बेदी उनके साथ ब्रो कोड शेयर करते हैं. उनके मेल फ्रेंड्स उन्हें लड़के की तरह ट्रीट करते हैं.
अंगद ने सवाल किया, आपको किसी मेल फ्रेंड ने कॉफी डेट के लिए नहीं पूछा? जवाब में सानिया बोलीं- वो लोग मुझे बॉयज ट्रिप के लिए बुलाते हैं. वो मुझे बॉय की तरह ट्रीट करते हैं.
फराह ने कहा कि उनके मेल फ्रेंड्स उन्हें फोन करके पूछते हैं क्या सानिया मिर्जा सिंगल हैं? जवाब में सानिया ने बताया कि वो सच में सिंगल हैं.
सानिया से अंगद ने पूछा- क्या आपको नहीं लगता किसी मेल संग खूबसूरत मोमेंट बिताओ. इसका तुरंत फराह ने जवाब देकर कहा- तुम्हें क्या पता वो एंजॉय नहीं कर रही है.
सानिया ने फराह की बात को सपोर्ट किया. फिर कहा कि उनकी जिंदगी में कोई मैन नहीं है. क्या पता हो भी सकता है. (हंसते हुए)
मालूम हो, सानिया मिर्जा की पहली शादी 2010 में शोएब मलिक से हुई थी. दोनों का रिश्ता 2023 में टूटा. इस रिश्ते से उनका एक बेटा है.
सानिया से तलाक लेने के बाद शोएब ने सना जावेद संग तीसरी शादी की. अब सानिया की बातें सुनकर लगता है उनकी जिंदगी में भी कोई शख्स है.