scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

PAK क्रिकेटर से टूटी 14 साल की शादी, दुबई में बेटे को अकेले पाल रहीं सानिया मिर्जा, एक साथ चलाती हैं 3 बिजनेस

sania mirza living single life
  • 1/11

सानिया मिर्जा भारत की आन-बान और शान हैं. सानिया ने टेनिस की दुनिया में भारत का नाम दुनियाभर में ऊंचा किया है. सानिया हर महिला के लिए एक इंस्पिरेशन हैं. 

sania mirza living single life
  • 2/11

करियर में झंडे गाड़ने वाली सानिया ने निजी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं. सानिया की पहले सगाई टूटी और फिर शोएब मलिक संग उन्होंने तलाक का दर्द भी झेला. 

sania mirza living single life
  • 3/11

सानिया मिर्जा ने अपने करियर के पीक पर साल साल 2010 में अपने होमटाउन हैदराबाद में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक संग शादी रचाई थी. 

Advertisement
sania mirza living single life
  • 4/11

शादी के बाद सानिया ने साल 2018 में बेटे इजहान का वेलकम किया था. मगर शादी के 14 साल बाद साल 2024 में सानिया ने शोएब मलिक संग तलाक का ऐलान करके हर किसी को हैरान कर दिया था. 

sania mirza living single life
  • 5/11

लेकिन क्या आप जानते हैं कि शोएब मलिक संग शादी से पहले सानिया मिर्जा की एक सगाई भी टूटी थी. सानिया ने अपने दोस्त से सगाई की थी. दोनों स्कूल के समय से एक दूसरे को जानते थे. लेकिन शादी से पहले ही 6 महीने में उनकी सगाई टूट गई थी. 

sania mirza living single life
  • 6/11

सगाई टूटने के बाद सानिया की मुलाकात पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से हुई और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था. फिर 2010 में उन्होंने शादी की, फिर पेरेंट बने. मगर रिश्ता बुरे मोड़ पर टूट गया. 

sania mirza living single life
  • 7/11

सानिया संग तलाक के बाद शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली. वहीं, सानिया अकेले ही जिंदगी बिता रही हैं. सानिया अब दुबई में रहताी हैं. उनका बेटा भी उन्हीं के साथ रहता है. वो बेटे की अकेले ही परवरिश कर रही हैं. 

sania mirza living single life
  • 8/11

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में सानिया के दुबई वाले महल का टूर कराया. इस दौरान सानिया से पूछा गया कि वो अपना खुद का यूट्यूब चैनल क्यों नहीं बनातीं? इसपर सानिया ने कहा कि वो बहुत ज्यादा ट्रैवल करती हैं. महीने में करीब 10 दिन वो इंडिया में होती हैं.  

sania mirza living single life
  • 9/11

सानिया ने ये भी बताया कि वो एक साथ 3 बिजनेस चला रही हैं. दुबई और हैदराबाद दोनों जगह उनकी सानिया मिर्जा टेनिस एकेडमी चल रही है.

Advertisement
sania mirza living single life
  • 10/11

सानिया ने कहा कि वो बेटे की भी देखभाल कर रही हैं. उनका बेटा अभी सिर्फ 7 साल का है, तो वो अपने बेटे को भी पूरा टाइम देना चाहती हैं. इसलिए खुद को और ज्यादा बिजी नहीं कर सकतीं. 

sania mirza living single life
  • 11/11

सानिया मिर्जा लैविश लाइफ जीती हैं. वो करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. उनके पास आलीशान घर, गाड़ियां हैं. 

 

(All Photo: Instagram @mirzasaniar)  

Advertisement
Advertisement