एस.एस. राजामौली, फिल्म निर्देशक
कोडुरी श्रीसैला श्री राजामौली (Koduri Srisaila Sri Rajamouli), जिन्हें पेशेवर रूप से एस.एस. राजामौली (S. S. Rajamouli) के नाम से जाना जाता है. वह एक भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा के लिए जाने जाते हैं.
एस.एस. की 2009 में रिलीज फिल्म में मगधीरा को अमेरिकन फैंटास्टिक फेस्ट में दिखाया गया और ईगा (2012) ने टोरंटो आफ्टर डार्क फिल्म फेस्टिवल में मोस्ट ओरिजिनल फिल्म का पुरस्कार जीता है (S. S. Rajamouli Film Magadheera).
उनकी फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग (2015) सर्वश्रेष्ठ काल्पनिक फिल्म के लिए अमेरिकी सैटर्न पुरस्कार के लिए नामांकित हुई थी साथ ही, बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (2017) ने सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म के लिए अमेरिकन सैटर्न अवार्ड और ऑस्ट्रेलियन टेल्स्ट्रा पीपल्स च्वाइस अवार्ड जीता था (S. S. Rajamouli Film Baahubali).
उनकी अन्य फिल्मों में सई और विक्रमारकुडु, मर्यादा रमन्ना, विक्रमारकुडु, छत्रपति को दूसरे कई भाषाओं में रिलीज किया जा चुका है. 2022 में रिलीज हुई उनकी फिल्म आरआरआर (RRR) को भी लोगों ने खूब पसंद किया (S. S. Rajamouli Films).
राजामौली ने 3 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 4 फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण, 5 राज्य नंदी पुरस्कार, आईफा पुरस्कार, 2 एसआईआईएमए पुरस्कार, सहित कई सम्मान प्राप्त किए हैं (S. S. Rajamouli Awards). 2016 में, उन्हें कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था (S. S. Rajamouli Padma Shri).
राजामौली का जन्म 10 अक्टूबर 1973 में वर्तमान कर्नाटक के रायचूर जिले में मानवी के पास अमरेश्वर शिविर में हुआ था (S. S. Rajamouli Age). उनके पिता का नाम के. वी. विजयेंद्र प्रसाद है वो एक पटकथा लेखक थे और मां का नाम राजा नंदिनी है (S. S. Rajamouli Parents). राजामौली के चचेरे भाई, एम एम कीरवानी ने उनकी सभी फिल्मों के लिए संगीतकार के रूप में काम किया है. उनके चचेरे भाई और कीरवानी के भाई कल्याणी मलिक और उनके चचेरे भाई एम. एम. श्रीलेखा भी संगीतकार हैं. उनके भाई, एस एस कांची भी एक अभिनेता और निर्देशक हैं (S. S. Rajamouli Family).
उनकी प्राथमिक शिक्षा कोव्वूर में हुई और उनकी उच्च शिक्षा एलुरु में हुई है (S. S. Rajamouli EEducation).
राजामौली ने 2001 में रामा राजामौली से शादी की (S. S. Rajamouli Wife). राजामौली ने अपनी पत्नी की पिछली शादी से उनके बेटे कार्तिकेय को गोद लिया है. साथ ही, एक बेटी भी गोद ली है (S. S. Rajamouli Children).
3000 करोड़ कमाने वाली 'धुरंधर' की जापान में शुरुआत उम्मीद से कमजोर रही. जानिए जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म कौन सी है और RRR, बाहुबली 2, 3 Idiots, PK समेत टॉप फिल्मों ने कितना कारोबार किया.
'बाहुबली' फ्रैंचाइजी के मेकर्स जहां एक तरफ 'बाहुबली 3' का हिंट दे रहे हैं, वहीं इस यूनिवर्स की एनिमे फिल्म 'बाहुबली: द एटर्नल वॉर' को लेकर डायरेक्टर ईशान शुक्ला ने बेहद दिलचस्प खुलासे किए हैं. दो पार्ट में बनने वाली इस फिल्म की कहानी अमरेंद्र बाहुबली की परलोक यात्रा और 'देवासुर संग्राम' पर बेस्ड होगी.
एस.एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' हाल के समय की सबसे मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. डायरेक्टर के पिता ने कन्फर्म किया है कि इसमें रामायण से राम और कुंभकर्ण के बीच लड़ाई का सीन होगा.
बाहुबली और RRR जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. राजामौली ने साफ किया है कि महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर यह फिल्म आजकल के ट्रेंड की तरह कई पार्ट्स में नहीं आएगी. उन्होंने दर्शकों को फिल्म से 30 मिनट का एक सीक्वेंस भी दिखाया.
बाहुबली फिल्म के दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी. साउथ सिनेमा एकदम से लोगों की नजरों में आने लगा था. इस अचानक सक्सेस से प्रभास बड़े परेशान हुए थे. उन्होंने बताया कि कैसे बाहुली फिल्म ने उनकी तबीयत बिगाड़ दी थी.
एसएस राजामौली की कल्ट फ्रेंचाइजी 'बाहुबली' को लेकर एक ऐसा हिंट सामने आया है जिसने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं. नई डॉक्यूमेंट्री 'बाहुबली: द टॉर्चबेयरर' में प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी ने फिल्म की मेकिंग के कई अनसुने किस्से शेयर किए. इस दौरान प्रभास ने कैमरे की तरफ तीन उंगलियां दिखाकर 'बाहुबली 3' की तरफ बड़ा इशारा किया.
ऑस्कर विनिंग फिल्म RRR के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने बताया है कि उन्हें सिंधु घाटी सभ्यता पर फिल्म बनाने का एक बेहतरीन आईडिया आया था. लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान की वजह से वो इस आईडिया को आगे डेवलप नहीं कर पाए. राजामौली का आईडिया जानने के बाद ट्विटर की जनता उनसे काफी इम्प्रेस नजर आई.
फिल्ममेकर आदित्य धर की सबसे बड़ी फिल्म धुरंधर ने ना सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस, बल्कि ग्लोबली भी धांसू कमाई की. धुरंधर ने रणवीर सिंह को एक बार फिर सितारा बना दिया है. अब रणवीर जापान में भी धूम मचाने वाले हैं.
एस एस राजामौली की वाराणसी अब ग्लोबल प्रमोशन का मिशन शुरू करने जा रही है. CCXP मेक्सिको 2026 में फिल्म का पहला इंटरनेशनल प्रेजेंटेशन होगा, जहां एक्सक्लूसिव कंटेंट और बिहाइंड द सीन फुटेज दिखाई जाएगी. इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ने वाली है, क्योंकि फिल्म से नए खुलासे सामने आएंगे.
एस एस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि इंडियन सिनेमा के लिए टेक्निकल रिवॉल्यूशन साबित हो सकती है. AI VFX स्टूडियो, एडवांस मोशन कैप्चर और डॉल्बी प्रोसेसिंग जैसी तकनीकों के जरिए ये फिल्म भविष्य की फिल्ममेकिंग का रास्ता तैयार कर रही है. इसका असर लंबे समय तक पूरी इंडस्ट्री पर दिखेगा.
एस एस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि इंडियन सिनेमा के लिए टेक्निकल रिवॉल्यूशन साबित हो सकती है. AI VFX स्टूडियो, एडवांस मोशन कैप्चर और डॉल्बी प्रोसेसिंग जैसी तकनीकों के जरिए ये फिल्म भविष्य की फिल्ममेकिंग का रास्ता तैयार कर रही है. इसका असर लंबे समय तक पूरी इंडस्ट्री पर दिखेगा.
डायरेक्टर राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' को एक टाइम-ट्रैवलिंग एडवेंचर बताया जा रहा है, जिसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे. पिछले साल फिल्म का पहला लुक रिलीज किया गया था. हालांकि इसकी कहानी समेत बाकी डिटेल्स को सीक्रेट रखा गया था. अब इसका प्लॉट लीक हो गया है.
हनुमान जयंती के मौके पर जैसे ही रणबीर कपूर का राम अवतार सामने आया. सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई. एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी के कुछ चंद सेकंड के विजुअल से रामायण की तुलना होने लगी.
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ और एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ की पहली झलक के बाद सोशल मीडिया पर तुलना तेज हो गई है. बड़े बजट और VFX के बावजूद यूजर्स विजुअल्स को लेकर बहस कर रहे हैं. दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और चर्चा लगातार बढ़ती जा रही हैं.
इंडियन सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. लेकिन उनके फिल्मों की सबसे खास बात उनके हीरोज की एंट्री होती है. जानिए अब तक बनाई गई उनकी 12 फिल्मों में हीरो ने कैसे एंट्री ली?
फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- फेमस एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन हो गया है. इन दिनों कार्तिक आर्यन और श्रीलीला, अनुराग बसु की फिल्म के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं. अब सेट से इनकी फोटो भी वायरल हो रही है.
एस.एस.राजामौली की 'बाहुबाली 2' ने जो रिकॉर्ड नॉर्थ अमेरिका में बनाया था, उसे 'धुरंधर 2' ने तोड़ दिया है. इस बात से 'बाहुबली 2' के प्रोड्यूसर बेहद खुश दिखे हैं. उन्होंने X पर आदित्य धर की टीम को बधाई दी है.
आदित्य धर अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' से इंडियन सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर्स को भी दीवाना बना रहे हैं. राकेश रोशन, शंकर और एस.एस.राजामौली जैसे लेजेंडरी डायरेक्टर्स को ये फिल्म बहुत पसंद आई है. सभी ने आदित्य धर की फिल्म को देखकर कुछ ना कुछ कहा है.
ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ नजर आईं. व्हाइट Dior गाउन और डायमंड नेकलेस में उनका स्टनिंग लुक खूब चर्चा में रहा. प्रियंका इस साल Academy Awards में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं और रेड कार्पेट पर कपल की शानदार केमिस्ट्री ने सभी का ध्यान खींचा.
बड़ी-बड़ी फिल्मों में एक्टर्स का रोल सिर्फ एक्टिंग करना ही नहीं होता. वो अपने साथ, अपनी फिल्मों के लिए एक पूरा मार्केट भी बनाते चलते हैं. 'वाराणसी' में प्रियंका चोपड़ा की कास्टिंग से राजामौली ने क्या हासिल किया है, ये आजकल इंटरनेशनल मीडिया में नजर आने लगा है.
फिल्म वाराणसी से महेश बाबू का भगवान राम वाला लुक का एक पोस्टर सामने आया है. वायरल पोस्टर एक्टर की कड़ी तैयारी और SS राजामौली के डायरेक्शन में फिल्म की एपिक कहानी की ओर इशारा करता है.