scorecardresearch
 

खौफ में बॉलीवुड, टाइगर पर हमले के बाद सलमान खान के घर के बाहर कमांडो तैनात, अक्षय कुमार के घर लगे बुलेटप्रूफ शीशे

टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के बाद बॉलीवुड गलियारों में दहशत का साया गहराया हुआ है. इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है. अक्षय कुमार की सिक्योरिटी को लेकर भी खास कदम उठाए जा रहे हैं.

Advertisement
X
सलमान और अक्षय कुमार की सिक्योरिटी बढ़ाई गई (Photo: Social Media)
सलमान और अक्षय कुमार की सिक्योरिटी बढ़ाई गई (Photo: Social Media)

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले की घटना के बाद से पूरे बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि हमलावरों के निशाने पर टाइगर नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई बड़े सितारे थे. इस खुलासे के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था और कलाकारों की हिफाजत को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं 

सलमान की बढ़ी सुरक्षा

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. सुरक्षा एजेंसियों द्वारा उठाए गए एहतियाती कदमों के तहत, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग का पहला टारगेट सलमान खान ही हैं. सलमान पर पहले भी कई दफा हमला हो चुका है. उनके घर के बाहर गोलियां भी चल चुकी हैं. ऐसे में सलमान खान के घर गैलेक्‍सी अपार्टमेंट के बाहर अब सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दबंग खान के घर के बाहर मुंबई पुलिस के जवानों समेत विशेष कमांडो भी तैनात किए गए हैं. 

 

 

अक्षय की सुरक्षा में उठाए खास कदम

नई जानकारी में ये भी सामने आया है कि अक्षय कुमार भी अपनी सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गए हैं. खिलाड़ी कुमार के घर पर बुलेटप्रूफ कांच लगाए जा रहे हैं. अक्षय के घर के बाहर भी पुलिस सिक्योरिटी बढ़ाई जा रही है. 

Advertisement

हमलावरों के निशाने पर थे बड़े सितारे

दरअसल, पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शुरुआत में शूटर्स के निशाने पर टाइगर श्रॉफ नहीं थे, बल्कि वो बॉलीवुड के दूसरे बड़े सितारों पर हमला करना चाहते थे. लेकिन शूटर्स किसी बड़े सितारे को टारगेट करने में नाकामयाब रहे, जिसके बाद उन्होंने टाइगर श्रॉफ को अपना निशाना बनाया. 

जानकारी में सामने आया है कि हमालवरों को इंस्टा फैन पेजों के जरिए टाइगर के बारे में पता चला था कि वो जुहू में फुटबॉल खेलने जाते हैं. उस वक्त उनकी सिक्योरिटी भी ज्यादा नहीं होती. हमलावरों ने इस मौके का फायदा उठाया और जैसे ही टाइगर अपनी कार में बैठकर वहां से निकले, तो हमलावरों ने एक्टर की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. 

राहत की बात ये है इस हमले में टाइगर को नुकसान नहीं पहुंचा. उन्हें सिर्फ मामूली चोट आई. लेकिन एक्टर का ड्राइवर बुरी तरह जख्मी हो गया. इस पूरे हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है, जिसके बाद से पूरी इंडस्ट्री में इस समय खौफ और डर का माहौल है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement