scorecardresearch
 

'मां को दी गालियां, की हाथापाई, 'पंचायत के दामाद जी'-स्काउट ने लांघी मर्यादा, भड़के रोहित शेट्टी ने लगाई क्लास

इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते दिखेंगे. रोहित शेट्टी के निशाने पर इस हफ्ते स्काउट ओपी और आसिफ खान रहे.

Advertisement
X
आसिफ खान और स्काउट पर भड़के रोहित शेट्टी (Photo: Screengrab)
आसिफ खान और स्काउट पर भड़के रोहित शेट्टी (Photo: Screengrab)

बिग बॉस 20 में इस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. कंटेस्टेंट्स सारी हदें पार रहे हैं. अब वीकेंड का वार एपिसोड में रोहित शेट्टी ने सभी की जमकर क्लास लगाई. काजी तौकीर की मां को नेशनल टीवी पर गाली देने और धक्का-मुक्की करने पर रोहित शेट्टी ने आसिफ खान और स्काउट ओपी को इतनी बुरी तरह लताड़ा कि उनकी बोलती बंद कर दी. 

गुस्से से लाल रोहित शेट्टी

शो का प्रोमो वीडियो सामने आ गया है. इस हफ्ते सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी वीकेंड का वार होस्ट करने वाले हैं. रोहित बिना किसी फिल्टर के कंटेस्टेंट्स को उनकी गलतियों के लिए कॉल ऑउट करते नजर आ रहे हैं. 

शो में स्काउट ओपी और आसिफ खान, काजी तौकीर की मां को गंदी गाली देते नजर आए थे. इसके अलावा कैप्टेंसी टास्क में आसिफ लड़ाई में इतना ज्यादा गुस्सा हो गए थे कि वो अपना कंट्रोल खो बैठे थे. आसिफ ने गुस्से में काजी पर चार्ज किया था. दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी. 

ऐसे में रोहित शेट्टी ने आसिफ की जमकर क्लास क्लास लगा दी. रोहित शेट्टी ने आसिफ से पूछा- काजी के साथ आपका क्या पंगा हुआ, इस हफ्ते? आसिफ बोले- काजी बहुत ही इनसेंसिटिव बातें कर देते हैं और फिर कहते हैं कि मेरा इरादा वो नहीं था. इसपर रोहित शेट्टी गुस्से से बोले- जिस तरह से आप चार्ज करते हुए आते हो ना...बता तू...बता तू...आपने काजी के सिर पर मार ही दिया था. 

Advertisement

 

 

रोहित शेट्टी ने लगाई लताड़

रोहित शेट्टी ने आगे आसिफ पर सवाल उठाते हुए कहा- ऐसा लग रहा है कि आप काजी को जबरदस्ती उकसाना चाहते हो कि किसी तरह उसका हाथ उठ जाए. इसपर आसिफ अपनी सफाई में बोले- सर जब काजी बात करता है तो उसके मुंह से थूक निकलता है. 

लेकिन रोहित शेट्टी ने 'पंचायत के दामाद' आसिफ की एक नहीं सुनी. रोहित शेट्टी ने आसिफ को फटकारते हुए कहा- अगर किसी के इतने करीब आकर मैं भी आपसे लड़ूंगा तो थूक उड़ेगा ही.  

आसिफ आगे काजी तौकीर पर निशाना साधते हुए बोले- सर ये बिना बात के गाली देते हैं. इसपर रोहित शेट्टी ने उन्हें लताड़ते हुए कहा- आप लोगों को गाली देने की इजाजत है, लेकिन अगर काजी ने गाली दे दी तो ये अलग चीज है. 

 

 

इसके अलावा रोहित शेट्टी ने स्काउट और लव की नजदीकियों पर भी सवाल उठाए. रोहित शेट्टी ने जिस तरह दबंग स्टाइल में आसिफ और स्काउट की क्लास लगाई उनके इस अंदाज की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. फैंस रोहित शेट्टी को बेस्ट होस्ट बता रहे हैं. अब हर किसी को आज के एपिसोड का इंतजार है, जब रोहित शेट्टी स्काउट और आसिफ को आईना दिखाएंगे. तो आप एक्साइटेड हैं ना आज रात वीकेंड का वार एपिसोड देखने के लिए. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement