रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान की बेटी हैं, लेकिन उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. वे न केवल दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर की बेटी हैं, बल्कि सुपरस्टार रणबीर कपूर की बड़ी बहन भी हैं. हालांकि उनका परिवार फिल्मी दुनिया में गहराई से जुड़ा रहा है, रिद्धिमा ने इस चकाचौंध से दूर एक शांत लेकिन फैशन और ज्वेलरी डिजाइनिंग की प्रभावशाली राह चुनी.
रिद्धिमा का जन्म 15 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ था. कपूर खानदान से ताल्लुक रखने के बावजूद, वे हमेशा एक सामान्य और विनम्र जीवनशैली की पक्षधर रही हैं. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई से प्राप्त की और आगे की पढ़ाई के लिए लंदन के American Intercontinental University से डिजाइन और मार्केटिंग में डिग्री हासिल की. यही से उनके अंदर की रचनात्मकता और व्यवसायिक सोच को नई दिशा मिली.
रिद्धिमा ने शुरुआत में मॉडलिंग में हाथ आजमाया और कुछ प्रसिद्ध ब्रांड्स के लिए फोटोशूट भी किए. लेकिन जल्दी ही उन्होंने फैशन और ज्वेलरी डिजाइनिंग में अपना करियर बनाने का निर्णय लिया. 2016 में उन्होंने "R Jewellery" नाम से अपना खुद का ब्रांड लॉन्च किया, जिसे उन्होंने पारंपरिक भारतीय डिज़ाइनों के साथ मॉडर्न टच देकर विशेष बनाया.
उनके डिज़ाइन्स बॉलीवुड से लेकर बिजनेस वर्ल्ड तक कई हस्तियों द्वारा पहने गए हैं. उन्होंने एक बार खुद बताया था कि उन्होंने Beyoncé के लिए भी एक ब्रेसलेट डिज़ाइन किया था, जो उनके करियर का एक खास पल बना.
रिद्धिमा की शादी बिजनेसमैन भारत साहनी से हुई है और उनकी एक प्यारी सी बेटी समारा है.
नीतू कपूर बेटे रणबीर कपूर और बहू आलिया भट्ट के साथ नए घर में शिफ्ट हो गई हैं. अब उन्होंने बेटे-बहू संग एक ही घर में रहने पर बात की है. उन्होंने कहा कि वो एक घर में रहते हुए बेटे-बहू की जिंदगी में दखल नहीं देती हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर इन दिनों चर्चा में हैं. 8 मई को उनकी फिल्म 'दादी की शादी' रिलीज हुई है. इस बीच नीतू कपूर, एक्ट्रेस सोहा अली खान की पॉडकास्ट में नजर आईं. यहां उन्होंने अपनी जिंदगी, पति ऋषि कपूर, फिल्मी करियर समेत मेनोपॉज पर बात की.
नीतू कपूर और कपिल शर्मा स्टारर फिल्म 'दादी की शादी' रिलीज हो गई है. इस बीच नीतू, एक्ट्रेस सोहा अली खान की पॉडकास्ट में नजर आईं. यहां उन्होंने अपनी जिंदगी, पति ऋषि कपूर, फिल्मी करियर समेत मेनोपॉज पर बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि आज के समय में सभी हाइपर हैं.
कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म दादी की शादी आज थिएटर्स में रिलीज हो गई है. इस फिल्म का जब ट्रेलर आया था, तब हमें लगा कि हम पूरी फिल्म पहले ही देख चुके हैं. लेकिन मेकर्स वहीं एक सरप्राइजिंग गेम खेल जाते हैं. कैसी है ये फिल्म? जानने के लिए पढ़ें हमारा रिव्यू...
बीते दिनों मुंबई में कपिल शर्मा की फिल्म दादी की शादी की स्क्रीनिंग हुई, जहां नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी नजर आए. मगर वहां पैप्स को देखकर नीतू कपूर ने हैरानी भरा रिएक्शन दिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है.
नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर की फिल्म दादी की शादी की 5 मई को स्क्रीनिंग रखी गई.
रिद्धिमा मां नीतू कपूर और कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा संग फिल्म दादी की शादी में दिखेंगी. फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी 45 साल की उम्र में फिल्म ‘दादी की शादी’ से एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं. रिद्धिमा ने अपने पहले फिल्म अनुभव, पिता की याद और रणबीर कपूर की सलाह को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर कीं.
रिद्धिमा कपूर की डेब्यू फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. मगर उससे पहले एक नजर डालते हैं रिद्धिमा के लैविश लाइफस्टाइल और आलीशान बंगले पर.
कपिल शर्मा की नई फिल्म 'दादी की शादी' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ दिखीं. इस फिल्म से रिद्धिमा 45 की उम्र में अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं उनके पति भरत साहनी.
नीतू कपूर की फिल्म ‘दादी की शादी’ से रिद्धिमा कपूर साहनी 45 की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. जानिए उनके पति भरत साहनी कौन हैं, उनका बिजनेस, नेटवर्थ और लाइमलाइट से दूर रहने वाली उनकी लाइफस्टाइल के बारे में.
'दादी की शादी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. मूवी में कपिल शर्मा और नीतू कपूर की शादी को लेकर हंगामा मचा है. फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मूवी फैमिली एंटरटेनर के रूप में हंसी का डबल डोज देने वाली है.
नीतू कपूर जल्द ही फिल्म 'दादी की शादी' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म से उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. वहीं, फिल्म के एक गाने में नीतू कपूर की नातिन समारा साहनी की झलक भी देखने को मिली.
नीतू और ऋषि कपूर की लाडली बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी 45 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं.
कपिल शर्मा की नई फिल्म को लेकर पिछले साल से ही बज बना हुआ है. कपिल और नीतू ने 2025 में इसकी शूटिंग हिमाचल प्रदेश के शिमला में की थी. अब ऑफिशियली पिक्चर के नाम का खुलासा कर दिया गया है. साथ ही इसका पहला पोस्टर भी फैंस संग शेयर किया गया.
कॉमेडियन कपिल शर्मा कि फिल्म 'दादी की शादी' नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और सादिया खातिब को कास्ट किया गया है.
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने अपनी शादी की 20वीं सालगिहर पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने शादी के यादगार पलों को शेयर किया और अपनी ट्रेडिशनल ड्रेस भी दिखाई.
कपूर फैमिली की क्रिसमस पार्टी में 13 साल की समारा साहनी ने अपनी मासूम मुस्कान और सिंपल लुक से सबका दिल जीत लिया. मां रिद्धिमा और नानी नीतू कपूर के साथ दिखीं समारा का लुक वायरल है.
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और कपूर खानदान का क्या रिलेशन है, इसपर से पर्दा उठ चुका है. हाल ही में आई नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'डाइनिंग विद कपूर्स' में रणबीर कपूर ने खुद नव्या संग अपने रिश्ते का खुलासा किया है कि वो उनकी क्या लगती हैं.
दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में रिद्धिमा कपूर, समारा, अनुपम खेर और अजिंक्य रहाणे ने डरावना पल झेला. प्लेन लैंडिंग के बाद अचानक दोबारा उड़ गया.
नेटफ्लिक्स हम सभी के बीच हिंदी सिनेमा के सबसे पहले और आइकॉनिक कपूर खानदान की कहानी लेकर आ रहा है. ये एक डॉक्यू-सीरीज होने वाली है, जिसका ट्रेलर अब सामने आ चुका है.