रणबीर कपूर की बड़ी बहन और आलिया भट्ट की ननद रिद्धिमा कपूर साहनी 45 की उम्र में अपना ग्रैंड बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं.
(Photo: Yogen Shah)
रिद्धिमा मां नीतू कपूर और कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा संग फिल्म दादी की शादी में दिखेंगी. फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
(Photo: Yogen Shah)
फिल्म की रिलीज से पहले 5 मई को मुंबई में दादी की शादी की स्क्रीनिंग रखी गई, जहां इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं.
(Photo: Yogen Shah)
अपनी डेब्यू फिल्म की स्क्रीनिंग में रिद्धिमा कपूर ऑल ब्लैक लुक में पहुंचीं. उन्होंने गले में गोल्डन स्टेटमेंट नेकपीस और डार्क शैडेड मरून लिपस्टिक लगाकर अपना लुक कंप्लीट किया. रिद्धिमा गॉर्जियस लगीं.
(Photo: Yogen Shah)
एक्टर समीर सोनी भी पत्नी और एक्ट्रेस नीलम कोठारी संग 'दादी की शादी' फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचें. कपल ने पैप्स को भी कई पोज दिए.
(Photo: Yogen Shah)
बॉलीवुड की डीवा रेखा भी नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा की पहली फिल्म को सपोर्ट करने पहुंचीं. व्हाइट साड़ी में रेखा किसी अप्सरा से कम नहीं लगीं. उन्होंने पूरी लाइमलाइट लूट ली.
(Photo: Yogen Shah)
आलिया भट्ट भी ननद रिद्धिमा कपूर साहनी की डेब्यू फिल्म को सपोर्ट करने स्क्रीनिंग में पहुंचीं. ऑल ब्लैक लुक में आलिया स्टनिंग लगीं.
(Photo: Yogen Shah)
रणबीर कपूर भी बहन और मां की अपकमिंग फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे. टी-शर्ट और ट्राउजर में रणबीर काफी हैंडसम लगे.
(Photo: Yogen Shah)
कपिल शर्मा अपनी फिल्म 'दादी की शादी' को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं. फिल्म की स्क्रीनिंग में वो कैजुअल लुक में नजर आए. उन्होंने टशन से पोज दिया.
(Photo: Yogen Shah)
रणबीर और रिद्धिमा के कजिन ब्रदर आदर जैन अपनी पत्नी अलेखा आडवाणी संग फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे. दोनों ने साथ में पैप्स को पोज दिए.
(Photo: Yogen Shah)
फिल्म 'दादी की शादी' की स्क्रीनिंग में कपूर खानदान के कई चेहरे तो नजर आए, लेकिन कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ दिखाई नहीं दीं. गिन्नी की कमी लोगों को खली.
(Photo: Yogen Shah)