scorecardresearch
 

45 की उम्र में रणबीर की बहन का डेब्यू, क्या करते हैं जीजा भरत साहनी? करोड़ों में नेटवर्थ

कपिल शर्मा की नई फिल्म 'दादी की शादी' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ दिखीं. इस फिल्म से रिद्धिमा 45 की उम्र में अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं उनके पति भरत साहनी.

Advertisement
X
नीतू कपूर के दामाद भरत साहनी (Photo: Instagram @riddhimakapoorsahniofficial)
नीतू कपूर के दामाद भरत साहनी (Photo: Instagram @riddhimakapoorsahniofficial)

नीतू कपूर जल्द फिल्मों में दोबारा नजर आने वाली हैं. फिल्म 'दादी की शादी' जिसमें कपिल शर्मा और सादिया खातीब जैसे एक्टर्स हैं, वो कुछ दिनों में थिएटर्स में लगने वाली है. इसमें नीतू दादी बनी हैं, जो शादी करना चाहती हैं. मगर उनके चक्कर में कपिल शर्मा और सादिया फंसते नजर आते हैं. बीते दिन इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था. 

फिल्म 'दादी की शादी' नीतू कपूर के लिए काफी खास है. इस फिल्म से उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. इसमें वो अपनी मां की बेटी बनी हैं. 45 की उम्र में रिद्धिमा का एक्टिंग डेब्यू कई मायनों में खास माना जा रहा है. ऐसे में सबकी निगाहें उनपर होने वाली हैं कि वो बड़े पर्दे पर कैसे एक्टिंग करने वाली हैं. 

कौन हैं रिद्धिमा के पति भरत साहनी?

रिद्धिमा कपूर इतने सालों से फैशन डिजाइनिंग का काम कर रही थीं. उनके पति भरत साहनी, दिल्ली के सबसे बड़े बिजनेसमैन हैं. उनका गार्मेंट एक्सपोर्ट का काम है, जिसकी वैल्यू करीब 250 करोड़ रुपये बताई जाती है. भरत साहनी पिछले दो दशक से इस बिजनेस में लगे हुए हैं. उनकी कंपनी वियरवेल इंडिया, विदेश के कई बड़े रिटेल ब्रैंड्स को अपने कपड़े सप्लाई करती है. 

Advertisement

भरत की स्कूलिंग दिल्ली के वसंत विहार के मॉडर्न स्कूल में हुई. इसके बाद वो विदेश में पढ़ाई करने चले गए, जहां उनकी मुलाकात रिद्धिमा कपूर से हुई थी. वहां उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की और फिर इंडिया आकर अपने एक्सपोर्ट बिजनेस को और बड़ा बनाया. 

लाइमलाइट से दूर रहते हैं भरत

रिद्धिमा से शादी के बावजूद, भरत ज्यादातर लाइमलाइट से दूर रहे हैं. वो बहुत कम प्रीमियर पार्टी या बॉलीवुड इवेंट में नजर नहीं आते हैं. उन्हें आखिरी बार तभी देखा गया जब नेटफ्लिक्स सीरीज फैब्युलस लाइव्ज वर्सेस बॉलीवुड वाइव्ज का तीसरा सीजन रिलीज हुआ. इसमें उनका छोटा सा कैमियो था, जिसमें वो अपनी सासु मां नीतू कपूर, पत्नी रिद्धिमा और बेटी समारा के साथ दिखे थे. उन्हें कई बार हमने रणबीर-आलिया की दिवाली-न्यू ईयर पार्टी में देखा है. 

भरत ज्यादातर अपने बिजनेस पर फोकस दिखे हैं. रिपोर्ट्स हैं कि उनकी पर्सनल नेटवर्थ करीब 100 करोड़ के आसपास है. भरत और रिद्धिमा अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में ही एक पॉश एरिया में रहते हैं. अब रिद्धिमा एक्टिंग की दुनिया में अपना पहला कदम रख रही हैं, ऐसे में देखना होगा कि उनके हसबैंड का क्या रिएक्शन होता है.

बात करें फिल्म दादी की शादी की, तो ये 8 मई को थिएटर्स में रिलीज होगी. इसे कपिल शर्मा ने प्रोड्यूस किया है और आशीष आर मोहन ने डायरेक्ट किया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement