scorecardresearch
 

52 साल के राम कपूर ने बार-बार किया kiss, भड़कीं श्रेया, बोलीं- इतनी चुम्मी मेरा बाप भी नहीं लेता

लॉकअप शो में श्रेया कालरा और राम कपूर के बीच रिश्ते में तनाव बढ़ गया है. श्रेया ने राम के बिहेवियर पर सवाल उठाए और शिल्पा शिंदे के साथ बातचीत में अपनी नाराजगी जाहिर की. श्रेया ने बताया कि एक्टर का kiss करना उन्हें पसंद नहीं आया.

Advertisement
X
राम कपूर से नाराज हुईं श्रेया कालरा (Photo: Screengrab)
राम कपूर से नाराज हुईं श्रेया कालरा (Photo: Screengrab)

नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप में गेम इंटेंस हो गया है. श्रेया कालरा और राम कपूर के बीच की इक्वेशन बनती बिगड़ती रहती है. बीते हफ्ते राम और श्रेया ने साथ में खेला था. श्रेया कंट्रोलर बनी थीं और राम डिपेंडेंट. राम को एविक्शन से बचाने के लिए हुए सभी टास्क में श्रेया जीती थीं. इससे राम का स्टेटस सिक्योर हुआ. टास्क जीतने के बाद एक्टर इतना एक्साइटेड हुए कि उन्होंने कई बार श्रेया को गाल और माथे पर kiss किया था. इस kss पर अब कंट्रोवर्सी हो गई है.

राम कपूर पर भड़कीं श्रेया
श्रेया ने तब तो राम के बिहेवियर पर कुछ नहीं कहा था. लेकिन अब उन्होंने सवाल उठाए हैं. बीते एपिसोड में श्रेया ने राम कपूर पर निशाना साधा. शिल्पा शिंदे संग बातचीत में श्रेया का गुस्सा फूटा. वो कहती हैं- जब शिवांगी टास्क कर रही थी, ये राम कपूर उसके बहुत क्लोज आ गए थे. तभी हर्षद ने उन्हें दूर किया. जैसे ही राम कपूर वहां से हटे तो हर्षद माफी मांगने लगा. अबे क्या सॉरी, वो आदमी मुंह पर आकर थूक देता है. ये बात बोलो उसके मुंह पर. थोड़ी तो बाउंड्री मैंटेन करो, आप हर जगह बस थूकते रहते हो. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Asmi (@mi_asmi_03)

''मैंने तुम्हारे लिए 3 टास्क जीते. लेकिन मेरे सपोर्ट में तुम्हारा एक हाथ नहीं उठ रहा है. तुम फट्टू हो. ऐसे सीनियर की मैं इज्जत करूं? थू है ऐसी सीनियोरिटी पर. अगर फराह जी मुझे बोलेंगी कि क्यों मैंने थू बोला है, तो मैं इसकी वजह बताऊंगी. इस पर थू थू थू है. अगर इस बार उन्होंने मुझे kiss करने की कोशिश की, तो मैं उसका मुंह पकड़कर बोलने वाली हूं- भाई, इतना तो मेरा बाप चुम्मी नहीं करता मुझे, तो इसलिए अब मत करियो.''

Advertisement

राम कपूर ने जब शो में श्रेया को kiss किया था, वो इंटरनेट पर ट्रोल हुए थे. यूजर्स का कहना था- 2 बच्चों के पिता राम कपूर को थोड़ी तो शर्म करनी चाहिए. वहीं कईयों ने कहा कि राम की इंटेंशन गलत नहीं होगी. लेकिन उन्हें पब्लिक में अच्छे से बिहेव करना चाहिए. लॉकअप के प्रीमियर वाले दिन भी राम ने स्टेज पर एकता कपूर को kiss किया था. उस वक्त भी राम का ये जेस्चर लोगों को ऑड लगा था. देखते हैं इस किसिंग कंट्रोवर्सी पर एक्टर कैसे रिएक्ट करते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement