scorecardresearch
 

पहले लिप kiss, अब इंफ्लुएंसर संग आधी रात को कंबल में 'रोमांटिक' हुए राम कपूर, हैरान यूजर्स

रियलिटी शो लॉकअप में राम कपूर और वरुण यादव के बीच मस्ती भरे रोमांस ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. हालांकि राम कपूर को ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा है, जिन्होंने उनकी हरकतों पर सवाल उठाए हैं.

Advertisement
X
राम कपूर-लैला का याराना (Photo: Social Media)
राम कपूर-लैला का याराना (Photo: Social Media)

नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप सीजन 2 में ड्रामा पीक पर है. टीवी के टॉप एक्टर्स में शुमार राम कपूर गेम में काफी एंटरटेन कर रहे हैं. राम का मस्तीभरा अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है. शो में वो इंफ्लुएंसर लैला (वरुण यादव) संग चिल करते हैं. बीते एपिसोड राम और लैला का याराना देखने को मिला.

राम-वरुण का रोमांस
आधी रात को दोनों को फन करते देखा गया. धीरज धूपर, आकांक्षा चौधरी, आकांक्षा चमोला, लैला चिलआउट करते हैं. तभी लैला के पास आकर राम कपूर कंबल में लेटते हैं. वो लैला को गले से लगाते हैं. कंबल से मुंह ढककर रोमांस करने का नाटक करते हैं. ये देखकर आकांक्षा चौधरी ने कहा- सर यहां पर पारिवारिक माहौल चल रहा था. आपने इसे खराब कर दिया. आकांक्षा चमोला ने राम कपूर के लिए कहा- ये इतना जेलस आदमी है. सबसे मजेदार मूवमेंट वो था जब लैला कंबल हटाकर बच्चे की एक्टिंग करते हैं. ये देखकर वहां पर मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगते हैं. 

ट्रोल्स के निशाने पर राम कपूर
इंटरनेट पर कई लोगों को ये वीडियो फनी लगा. वहीं कुछ यूजर्स ने राम कपूर को ट्रोल किया है. उनका कहना है ये क्यों ऐसी हरकतें रियलिटी शो में कर रहे हैं. इससे पहले एक एपिसोड में राम कपूर ने लैला को लिप kiss किया था. हालांकि ये सब फन में था. लेकिन 52 साल के एक्टर का टीवी पर ऐसी हरकतें करना लोगों को रास नहीं आया. लॉकअप में राम का ये अवतार देखकर सबके होश उड़ गए थे. सुनीता आहूजा का मुंह खुला का खुला रह गया था. 

Advertisement

राम पर श्रेया के आरोप
राम को बीते एपिसोड में श्रेया कालरा ने भी टारगेट किया है. एक्टर ने टास्क के दौरान श्रेया को कभी गाल और कभी माथे पर kiss किया था. उस वक्त श्रेया ने इस पर कुछ नहीं कहा था. लेकिन बाद में जब उनके और राम के रिश्ते में खटास आई, तब श्रेया ने राम पर उंगली उठाई. शिल्पा शिंदे संग बातचीत में श्रेया ने कहा था, अगर राम ने उन्हें फिर से kiss करने की कोशिश की तो वो चुप नहीं रहेंगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement