राहुल द्रविड़, पूर्व क्रिकेटर
राहुल शरद द्रविड़ (Rahul Sharad Dravid) भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच (Head Coach) और पूर्व कप्तान (Former Captain) हैं. बतौर कोच, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली टी20I और टेस्ट सीरीज में उन्होंने भारतीय टीम को जीत दिलाई. इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने लंबे और महान करियर के दौरान असाधारण योगदान के लिए उन्हें ‘भारत की दीवार’ (Wall of India) का नाम दिया गया.
द्रविड़ का जन्म 11 जनवरी, 1973 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था (Date of Birth) लेकिन वे बेंगलुरू में बड़े हुए. उनके पिता शरद द्रविड़ जैम बनाने वाली कंपनी में काम करते थे लिहाजा सेंट जोसेफ हाई स्कूल में उनकी टीम के सदस्यों ने उन्हें ‘जैमी’ (Jammy) उपनाम दे दिया. उनकी मां पुष्पा, बंगलौर विश्वविद्यालय में वास्तुकला की प्रोफेसर थीं. राहुल द्रविड़ ने बैंगलुरू के सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ कॉमर्स ( St. Joseph's College of Commerce) से कॉमर्स की डिग्री प्राप्त की. राहुल ने 4 मई, 2003 को नागपुर की एक सर्जन डॉक्टर विजेता पेंधारकर (Vijeta Pendharkar) से शादी की, इनके दो बेटे हैं (Dravid Son).
द्रविड़ ने 1996 में टेस्ट और वनडे डेब्यू (Test and ODI Debut) किया. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 164 मैच में 52.31 की औसत से 13,288 रन बनाए जिनमें 36 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं (Test Career Stats). उन्होंने वनडे करियर में 344 मैच में 39.16 की औसत से 10,889 रन बनाए जिनमें 12 शतक और 83 अर्धशतक शामिल हैं (ODI Career Stats). राहुल ने अपने करियर में सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जिसमें उन्होंने 31 रन बनाए थे (T20I Career Stats). वे सभी 10 टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ शतक बनाने वाले पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 210 कैच का वर्ल्ड रिकॉर्ड द्रविड़ के नाम है (Most Catches in Test). लगातार 173 पारियों तक ‘शून्य’ के आंकड़े से दूर रहने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी उनके नाम है (Most Number of Innings Without Duck). अक्टूबर 2005 में वे भारतीय टीम के कप्तान (Captain of Team India) नियुक्त हुए और सितम्बर 2007 में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया. द्रविड़ ने 16 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने मार्च, 2012 क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से संन्यास ले लिया.
द्रविड़ को 2004 में आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर (ICC Player of The Year) और टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर (Test Player of The Year) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्हें 1998 में अर्जुन अवॉर्ड (Arjuna Award) मिला. द्रविड़ 2004 में पद्मश्री (Padma Shri) और 2013 में पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किए गए.
वे ट्विटर और इंस्टाग्राम पर उपलब्ध नहीं हैं, उनका ऑफिशियल फेसबुक पेज Rahul Dravid के नाम से है.
भारतीय क्रिकेट में एक और द्रविड़ की एंट्री हो गई है. राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को अगले महीने श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया की अंडर-19 वनडे टीम में चुना गया है. विकेटकीपर-बल्लेबाज अन्वय ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया था. यह चयन उनके करियर का बड़ा पड़ाव माना जा रहा है और अंडर-19 वर्ल्ड कप 2028 की तैयारी का हिस्सा भी है.
ग्वालियर (चंबल) के युवा क्रिकेटर यशवर्धन सिंह चौहान को टीम इंडिया की अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया है. 302 रन की रिकॉर्ड पारी खेलने वाले यशवर्धन ने अपने पिता, परिवार और कोचों को सफलता का श्रेय दिया. श्रीलंका दौरे के लिए उत्साहित यशवर्धन का सपना भारत की जर्सी पहनकर राष्ट्रगान के दौरान मैदान पर खड़ा होना है.
पाकिस्तान के पूर्व ओपनर सईद अनवर ने आज के ही दिन (21 मई 1997) भारत के खिलाफ 194 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. लेकिन 2001 में बेटी बिस्माह की मौत ने उनकी जिंदगी बदल दी. इसके बाद उनका झुकाव धर्म की ओर हो गया और उन्होंने 2003 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने खुलासा किया कि शानदार करियर के बावजूद वह इम्पोस्टर सिंड्रोम से जूझते रहे. कोहली ने बताया कि कप्तानी छोड़ने के बाद वह मानसिक रूप से पूरी तरह थक चुके थे. ऐसे मुश्किल दौर में पूर्व कोच राहुल द्रविड़ और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने उन्हें संभाला.
विराट कोहली ने अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वह लंबे समय तक इम्पोस्टर सिंड्रोम और मानसिक दबाव से जूझते रहे. लगातार कप्तानी की जिम्मेदारियों ने उन्हें मानसिक रूप से थका दिया था और क्रिकेट का आनंद भी कम होने लगा था. कोहली ने राहुल द्रविड़ और विक्रम राठौर को इस मुश्किल दौर में सहयोग देने का श्रेय दिया. उनका बयान खेल जगत में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती जागरूकता का अहम संकेत माना जा रहा है.
सौरव गांगुली के इस बयान ने एक बार फिर उस दौर की सबसे चर्चित रणनीति को सुर्खियों में ला दिया है. आज भले ही द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में गिना जाता है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनका वनडे करियर खतरे में माना जा रहा था.
टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट में 'सुपरस्टार कल्चर' को लेकर कहा कि हर खेल को अपने हीरो और सुपरस्टार की जरूरत होती है क्योंकि खिलाड़ी बिना प्रदर्शन के सुपरस्टार नहीं बनते. लेकिन गंभीर का मानना है कि टीम में सुपरस्टार कल्चर खत्म होना चाहिए.
गौतम गंभीर लगातार यह कहते रहे हैं कि भारतीय क्रिकेट में व्यक्तिगत उपलब्धियों और सुपरस्टार कल्चर से ज्यादा टीम की सफलता को महत्व मिलना चाहिए. उधर राहुल द्रविड़ का मानना है कि किसी भी खेल को आगे बढ़ाने के लिए सुपरस्टार और बड़े चेहरे बेहद जरूरी होते हैं.
आईपीएल 2026 के बीच राहुल द्रविड़ ने यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) की डबलिन फ्रेंचाइजी डबलिन गार्डियंस को खरीदा है. इसकी कप्तानी रविचंद्रन अश्विन करेंगे.
सूर्यकुमार यादव को भारत का T20 कप्तान क्यों गया. उन्होंने इसे लेकर अब खुलासा किया है. सूर्या ने कहा जय शाह ने उन्हें श्रीलंका दौरे से 3-4 दिन पहले फोन किया. यह फैसला रोहित शर्मा, अजीत अगरकर और राहुल द्रविड़ ने मिलकर लिया था.
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और कोट राहुल द्रविड़ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए.
बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स समारोह में कई भारतीय सितारों को सम्मानित करेगा. इस बार सबसे ज्यादा चर्चा शुभमन गिल और स्मृति मंधाना की हो रही है, जिन्हें क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का अवॉर्ड मिलेगा.
15 मार्च को नई दिल्ली में बीसीसीआई की ओर 'नमन अवॉर्ड्स' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ियों को बोर्ड सम्मानित करेगा. भारतीय टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था.
भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली थी लेकिन इसके बावजूद शुभमन को भारतीय क्रिकेट का बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है गिल को BCCI) के वार्षिक 'नमन अवॉर्ड्स' में 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.
भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद संजू सैमसन के पिता सैमसन विश्वनाथ ने बेटे के संघर्ष, शुरुआती क्रिकेट सफर और आलोचनाओं पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि बचपन से ही संजू का टैलेंट साफ दिखता था. दिल्ली छोड़कर केरल लौटने का फैसला करियर का टर्निंग पॉइंट बना. विश्वनाथ ने राजस्थान रॉयल्स और मेंटर जुबिन भरूचा को भी संजू की सफलता का बड़ा श्रेय दिया.
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत को राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और अजीत अगरकर को समर्पित किया. अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर भारत तीसरी बार चैम्पियन बना. गंभीर ने कहा कि कठिन दौर में सिर्फ जय शाह ने उनका हौसला बढ़ाया. हालांकि उनकी कोचिंग में टीम को टेस्ट क्रिकेट में निराशा भी मिली है.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और हेड कोच राहुल द्रविड़ ने पिछले दो साल से घर पर टेस्ट सीरीज गंवाने के पीछे क्या कारण हैं, उसे लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया है.
टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा की तारीफ की है और कहा कि रोहित शर्मा ने उनका कोच के तौर पर काम बेहद आसान कर दिया था.
राहुल द्रविड़ का क्रिकेट करियर उपलब्धियों से भरा रहा है. कई ऐसे रिकॉर्ड उनके नाम हैं, जिन्हें कोई तोड़ नहीं पाया है. द्रविड़ ने कोच के तौर पर भी भारतीय टीम के लिए कमाल कर दिखाया. 2024 का टी20 वर्ल्ड कप इसका उदाहरण है, जहां टीम इंडिया विजेता रही थी.
स्टीव स्मिथ एशेज में रनों के मामले में जैक हॉब्स से आगे निकल गए हैं. अब उनसे आगे केवल डॉन ब्रैडमैन हैं. स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में 37 शतक लगा चुके हैं. स्मिथ और ट्रेविस हेड के शतकों ने सिडनी क्रिकेट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत कर दी है.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के निशाने पर एक बड़ा रिकॉर्ड है. रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे से कुछ ही कदम दूर हैं.