पूर्णिया (Purnia) भारत के बिहार राज्य (Bihar) का एक जिला है और इस जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी यहीं है. यह जिला, पूर्णिया डिवीजन का एक हिस्सा है. जिला गंगा नदी (River Ganga) से उत्तर की ओर फैला हुआ है. हिमालय (Himalayas) से बहने वाली कई नदियों यहां से होकर गुजरती है, जो सिंचाई और जल-वहन के लाभ प्रदान करती हैं. इसकी प्रमुख नदियां कोसी (Kosi), महानंदा (Mahananda), सुवारा काली, कारी कोसी, सौरा और कोली (Koli) हैं. पश्चिम में, कोसी के मार्ग में परिवर्तन के कारण जमा हुई रेत से मिट्टी घनी रूप से ढकी हुई है. अन्य नदियों में महानंदा और पनार (Panar) हैं. इस जिले का क्षेत्रफल 3,229 वर्ग किलोमीटर है (Purnia Geographical Area)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक पुर्णिया की जनसंख्या (Purnia Population) 32.65 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 1,011 लोग रहते हैं (Purnia Density).
पूर्णिया अपने विशिष्ट रूप से डिजाइन किए गए संगठन, रामकृष्ण मिशन (Ramkrishna Mission) के लिए जाना जाता है, जहां दुर्गा पूजा (Durga Puja) का त्योहार अक्टूबर में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. पूर्णिया शहर में एक और आकर्षण माता पुराण देवी का सबसे पुराना मंदिर है जो शहर से 5 किमी दूर है (Purnia Touris Places). यह माना जाता है कि पूर्णिया को इसका नाम इसी मंदिर से मिला था. एक अनय सिद्धांत के अनुसार पूर्णिया को नाम पहले पूर्ण-अरण्य था, जिसका अर्थ है पूर्ण जंगल (History).
पूर्णिया जिले से तीन जिलों का विभाजन हुआ है -1976 में कटिहार, 1990 में अररिया और किशनगंज. इस जिले का प्रमुख कृषि उत्पाद जूट और केला हैं (Purnia Economy).
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बाढ़ के दौरान विपक्ष की भूमिका, उनकी शिक्षा और सूर्य नमस्कार को लेकर तीखा हमला बोला है.
गंगा के बढ़ते जलस्तर से पटना का दियारा इलाका जलमग्न हो गया है और कई परिवार दीघा व एलसीटी घाट पर शरण लेने को मजबूर हैं। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने रातभर घाटों पर रहकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की.
बिहार के पूर्णिया में 19 साल की मनीषा कुमारी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेमी दिलखुश कुमार से पूर्णिया जंक्शन पर शादी की. शादी के कुछ घंटे बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. जानें क्या है ये पूरा मामला?
पूर्णिया में घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी शालिनी कुमारी को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया. वारदात के समय दोनों बच्चे घर में मौजूद थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव झूमते नजर आए. और साथ ही तीर धनुष चलाते भी दिखे. मौका था विश्व आदिवासी दिवस का. पूर्णिया में विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समुदाय ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक नृत्य, तीरंदाजी प्रदर्शन और भव्य जुलूस निकाला. इस मौके पर सांसद पप्पू यादव समेत कई जनप्रतिनिधि इन उत्सवों में पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए. पप्पू यादव खुद भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बन गए.
पूर्णिया में विश्व आदिवासी दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, जुलूस और पारंपरिक नृत्य-तीरंदाजी का आयोजन हुआ. सांसद पप्पू यादव ने कार्यक्रम में शामिल होकर तीरंदाजी की और आदिवासी समुदाय के साथ नृत्य कर उत्साह बढ़ाया.
पूर्णिया में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर आदिवासी समुदाय ने राजेंद्र बाल उद्यान से भव्य जुलूस निकाला. कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत और तीरंदाजी का प्रदर्शन हुआ. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने आदिवासी समुदाय के साथ पारंपरिक वेशभूषा में तीरंदाजी में हाथ आजमाया और आदिवासी गीतों पर जमकर नृत्य किया.
पूर्णिया केके हाट थाना क्षेत्र के रेनू नगर में घरेलू विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी शालिनी कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी. शालिनी श्रीनगर में 10+2 की शिक्षिका थीं, जबकि उनके पति राजकुमार यादव कोऑपरेटिव बैंक में पदस्थापित हैं. वारदात के वक्त दंपति के 4 और 9 साल के बच्चे घर में मौजूद थे.
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने के आरोपी सुमित गिरि और हैप्पी शर्मा का बुलंदशहर में उनके गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ. लोगों ने उन्हें फूलों की मालाएं पहनाई और डीजे बजाकर उनका स्वागत किया.
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के घर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल हो गया. उन्होंने दो लोगों पर चाकू से वार, जूते से मारने का आरोप लगाया है. वहीं आरोपी हैप्पी शर्मा ने चाकू से हमले के दावे को नकारा, तो पप्पू यादव ने इसे साजिश बताया. जानें क्या है पूरा मामला.
संसद में भगवा वस्त्र पहनकर प्रदर्शन करना पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को भारी पड़ गया है. दिल्ली के जहांगिरपुरी थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई, तो वहीं लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने उनके पुतले जलाए.
पप्पू यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमे वे गेरुए कपड़े में शिवलिंग की पूजा करते दिख रहे हैं.
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोना खरीदने की अपील, सर्राफा बाजार, डीजल और गाड़ी प्रतिबंध जैसे फैसलों पर सवाल उठाए. साथ ही NEET परीक्षा रद्द मामले में भी सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया. उन्होंने प्रधानमंत्री को देश का सबसे कमजोर और असुरक्षित प्रधानमंत्री बताया.
पप्पू यादव ने राजनीति में महिलाओं को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान पर माफी मांग ली है. उन्होंने राजनीति में महिलाओं पर गिद्धों की निगाह नहीं पड़ने देने की बात कही.
बिहार के पूर्णिया में महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी को वर्दी में सोशल मीडिया पर रील बनाने और SOP का उल्लंघन करने पर निलंबित कर दिया गया. पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के बावजूद उनकी कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ. स्वीटी सहरावत ने कार्रवाई करते हुए कहा कि अनुशासन और पुलिस की छवि से समझौता नहीं होगा. शबाना आजमी पहले भी विवादों में रह चुकी हैं, जिससे विभाग ने सख्त रुख अपनाया है.
सांसद पप्पू यादव ने दावा किया है कि राजनीति में आने के लिए महिलाओं को कई तरह के दबावों से गुजरना पड़ता है. उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों के कुछ नेता महिलाओं का शोषण करते हैं. सांसद ने कहा कि पटना के हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को नेताओं को परोसा जाता है.
पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर अपने बयान से सियासी हलचल तेज कर दी है. उन्होंने पटना में छात्राओं को लेकर गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं, जिसके बाद राजनीति और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राजनीति में महिलाओं की स्थिति पर विवादित बयान देते हुए कहा कि बिना समझौते आगे बढ़ना मुश्किल है और शोषण की संस्कृति गहरी है. उन्होंने नेताओं के चरित्र पर सवाल उठाते हुए मोबाइल जांच की मांग की. नारी शक्ति वंदन अधिनियम को दिखावा बताते हुए इसमें पिछड़े वर्गों के लिए अलग प्रावधान की मांग की. बयान पर महिला आयोग ने नोटिस जारी कर पूछा है कि आपकी लोकसभा सदस्यता रद्द क्यों नहीं की जानी चाहिए?
पूर्णिया के कसबा प्रखंड में वॉर्ड सदस्य द्वारा प्रेमी जोड़े को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ है. घटना गुरही पंचायत के वार्ड 9 की बताई जा रही है. महिला शादीशुदा बताई जा रही है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तनाव है. पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने उन्हें सबसे चरित्रहीन व्यक्ति बताया और कई गंभीर आरोप लगाए. पप्पू यादव ने कहा कि अगर हिम्मत है तो उन्हें गिरफ्तार करके दिखाया जाए. इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है.
पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने राज्यसभा चुनाव को लेकर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए राजनीति पर तीखा हमला बोला. उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए. साथ ही मोतिहारी की घटना में पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और स्पीडी ट्रायल की जरूरत बताई.