पीट हेगसेथ (Pete Hegseth) एक अमेरिकी सरकारी अधिकारी और पहले टीवी पर्सनैलिटी रह चुके हैं, जो 2025 से अमेरिका के 29वें रक्षा मंत्री (Secretary of Defense) के तौर पर काम कर रहे हैं. उनका जन्म 6 जून 1980 को हुआ था. उन्होंने अपनी पढ़ाई Princeton University से राजनीति (पॉलिटिक्स) में की. कॉलेज के समय वे The Princeton Tory नाम के एक कंजरवेटिव स्टूडेंट अखबार के पब्लिशर भी रहे. पढ़ाई पूरी करने के बाद 2003 में वे Minnesota Army National Guard में इन्फैंट्री ऑफिसर बने. उन्होंने Guantanamo Bay Naval Base में सेवा दी और बाद में इराक और अफगानिस्तान में भी तैनात रहे.
इराक से लौटने के बाद उन्होंने कई संगठनों के साथ काम किया, जैसे Vets For Freedom और Concerned Veterans for America, जहां वे नेतृत्व की भूमिका में रहे. 2014 में वे Fox News से जुड़े और एक टीवी कमेंटेटर के रूप में पहचान बनाई. उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के 2016 चुनाव अभियान का समर्थन किया और बाद में उनके सलाहकार भी बने. 2017 से 2024 तक वे Fox & Friends Weekend शो के को-होस्ट रहे.
हेगसेथ एक लेखक भी हैं. उनकी कुछ चर्चित किताबें हैं American Crusade (2020) और The War on Warriors (2024).
नवंबर 2024 में डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें रक्षा मंत्री पद के लिए नामित किया. हालांकि इस दौरान उन पर यौन दुराचार, वित्तीय गड़बड़ी और अत्यधिक शराब पीने जैसे आरोप भी लगे. फिर भी, सीनेट में वोटिंग के बाद उनकी नियुक्ति हो गई, जिसमें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को टाई-ब्रेकिंग वोट देना पड़ा.
अपने कार्यकाल के दौरान हेगसेथ कई विवादों में भी रहे. इनमें एक सरकारी ग्रुप चैट के लीक होने का मामला, कैरिबियन सागर में सैन्य कार्रवाई को लेकर आरोप, सेना में धार्मिक (खासतौर पर ईसाई) प्रभाव बढ़ाने की कोशिश, बिना पहचान वाले सैन्य विमानों का इस्तेमाल, और 2026 के ईरान युद्ध में बल प्रयोग के नियमों को लेकर सवाल शामिल हैं.
ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका में विरोध की आवाज बुलंद होने लगी है. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने महाभियोग प्रस्ताव पेश किया. आरोप लगाया कि हेगसेथ ने कांग्रेस की मंजूरी के बिना ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का आदेश देकर अपने पद का गलत इस्तेमाल किया. देखें यूएस टॉप-10.
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया गया है...कांग्रेस में महाभियोग प्रस्ताव रिपब्लिकन संसद थॉमस मैसी ने पेश किया है और आरोप लगाया है कि पीट हेगसेथ ने कांग्रेस की मंज़ूरी के बिना ईरान के खिलाफ़ सैन्य कार्रवाई का आदेश देकर अपने पद का गलत इस्तेमाल किया. देखें...
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि अगर ईरान अमेरिकी जहाजों पर गोली चलाता है, तो हम उनके तेल टैंकरों को नष्ट कर देंगे और डुबो देंगे.
ईरान के साथ जारी जंग के बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपनी सैन्य तैनाती को 2027 तक बढ़ाने की तैयारी कर ली है. रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने अमेरिकी सैनिकों की तैनाती को अगले साल तक बढ़ा दिया है.
अमेरिका के आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने करीब 18 महीने पद पर रहने के बाद इस्तीफा दे दिया है. व्हाइट हाउस ने उनके इस्तीफे की पुष्टि की, लेकिन वजह नहीं बताई. यह कदम ऐसे समय आया है जब डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ के साथ उनके तनाव और अमेरिकी सेना में लगातार बड़े बदलावों की खबरें सामने आती रही हैं.
ईरान से जंग में अमेरिका के लिए सिर्फ मैदान पर लड़ाई मुश्किल नहीं हो रही, हथियारों का हिसाब भी बिगड़ रहा है. 45 रीपर ड्रोन खोने के साथ मिसाइलों का बड़ा स्टॉक भी खर्च हो चुका है.
अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने गुरुवार को पनामा सिटी में कहा कि अमेरिकी नौसेना जहाजों को रोटेट करके ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी अनिश्चितकाल तक जारी रख सकती है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज पर 'पूरे कंट्रोल' का दावा किया है, जिसे ईरान ने खारिज कर दिया है.
ईरान युद्ध के बाद अमेरिकी हथियारों के घटते भंडार को लेकर उठे सवाल अब व्हाइट हाउस तक पहुंच गए हैं. मीडिया रिपोर्टों में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच तनातनी का दावा किया गया, लेकिन ट्रंप ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए हेगसेथ पर पूरा भरोसा जताया और हथियारों की कमी की बात भी नकारी.
ईरान के साथ युद्ध के कारण अमेरिका को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सीनेट में बताया कि अब तक युद्ध पर 37.5 अरब डॉलर खर्च हो चुके हैं. वहीं तीन और सैनिकों की मौत के बाद कुल मौतों की संख्या 17 हो गई है.
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जॉर्डन में ईरानी हमलों में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा- इन सैनिकों का बलिदान अमेरिका के संकल्प को और मजबूत करेगा. हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका अपने सैनिकों पर हुए हमलों का जवाब देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी.
अमेरिकी सरकार को अपने जवानों की सेहत की मुक्कमल जांच के लिए अब साल में उनका टेस्टोस्टेरोन टेस्ट करवाएगी. टेस्टोस्टेरोन टेस्ट यानी कि सैनिक की मर्दाना ताकत की जांच. अमेरिका के युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने इस मिशन को शुरू करने की घोषणा की है. अमेरिका का कहना है कि सिर्फ हथियारों पर खर्च करके एक आधुनिक सेना का निर्माण नहीं किया जा सकता है.
अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की अचानक मौत के बाद ईरान के बड़े अखबारों ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को कड़ी चेतावनी दी है. ईरानी अखबारों ने ग्राहम की मौत को अमेरिका के खिलाफ एक संदेश के रूप में पेश किया है. ईरान ने एक हिट लिस्ट तैयार की है जिसमें ट्रंप और नेतन्याहू समेत 13 नेताओं के नाम शामिल हैं.
ईरान और अमेरिका के बीच होर्मुज पर तनाव बढ़ गया है. ईरान ने जहाजों पर हमला कर खाड़ी को बंद किया. बदले में ट्रंप ने 300 टारगेट्स तबाह किए. ईरान ने जॉर्डन, बहरीन समेत कई अमेरिकी बेसों पर मिसाइलें दागीं.
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने नाटो देशों को कड़ी फटकार लगाते हुए यूरोप में तैनात अमेरिकी सैनिकों की छह महीने की समीक्षा का ऐलान किया. उन्होंने ईरान पर कार्रवाई के दौरान सहयोग न मिलने और रक्षा खर्च बढ़ाने में देरी को लेकर यूरोपीय देशों को आड़े हाथों लिया.
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ एक बार फिर अपने टैटू को लेकर चर्चा में हैं. क्यूबा दौरे के दौरान उनकी बांह पर अरबी में लिखा 'काफिर' शब्द नजर आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस शुरू हो गई है.
अमेरिकी राक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि यदि ईरान के साथ परमाणु समझौता नही हो पाता तो अमेरिका ईरान पर सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार है. वहीं अमेरिका और ईरान के समझौता वार्ता में बाधा बन रहे प्रमुख मतभेदों को दूर करने की कोशिश कर रहे है.
सिंगापुर में आयोजित शांगरी-ला डायलॉग के दौरान US रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने पाकिस्तान के नेतृत्व की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ सच्ची दोस्ती कायम की है. भारत और पाकिस्तान को लेकर कहा कि फिलहाल अमेरिका दोनों देशों से किसी मिसाइल खतरे को नहीं देखता.
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि अगर ईरान के साथ कोई अंतिम समझौता नहीं होता है तो अमेरिका उस पर हमले शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने बताया कि अमेरिका के पास हथियारों का पर्याप्त भंडार है, ऐसे में उसे जंग लड़ने में कोई दिक्कत नहीं है.
सिंगापुर में शांग्री-ला डायलॉग के दौरान अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भारत को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र का अहम रणनीतिक साझेदार बताया. उन्होंने भारत की सैन्य ताकत और आधुनिकीकरण की सराहना की. साथ ही डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को भी दोहराया जिसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच शांति स्थापित कराने में अपनी भूमिका का जिक्र किया था.
अमेरिका‑ईरान के बीच संघर्ष जारी है. दोनों पक्षों ने बातचीत की कोशिशें की हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. इस बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान को चेतावनी दी है कि या तो ईरान समझौता करे या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे.
पेंटागन ने राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर UFO से जुड़ी 161 नई फाइलें जारी की हैं. इनमें अपोलो अंतरिक्ष यात्रियों के बयान, मिडिल ईस्ट के वीडियो और नागरिकों की रिपोर्ट शामिल हैं. सभी मामले अभी अनसुलझे हैं.