नीतीश राणा, क्रिकेटर
नीतीश राणा (Nitish Rana) एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए और इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं (Domestic and IPL Team). वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और पार्ट-टाइम ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं. नवंबर 2018 में, उन्हें गौतम गंभीर की जगह दिल्ली का कप्तान चुना गया था. उन्होंने जुलाई 2021 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया (Nitish Rana International Debut).
नीतीश राणा का जन्म 27 दिसंबर 1993 को दिल्ली में हुआ था (Nitish Rana Age). उन्होंने 8 अक्टूबर 2015 को रणजी ट्रॉफी में दिल्ली में विदर्भ के खिलाफ प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया (Nitish Rana First Class Debut). राणा ने डेब्यू रणजी ट्रॉफी में 50.63 की औसत से 557 रनों के साथ टूर्नामेंट का अंत किया. वह 2015-16 विजय हजारे ट्रॉफी में 218 रन के साथ अपनी टीम के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. 2015-16 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में, राणा ने 175.88 की स्ट्राइक रेट और 42.71 की औसत से 8 पारियों में 299 रन बनाए थे (Nitish Rana Domestic Cricket Career).
जनवरी 2018 में, उन्हें 2018 आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने खरीदा था. 2022 आईपीएल मेगा ऑक्शन में केकेआर ने राणा को 8 करोड़ की राशि अदा कर अनुबंधित किया (Nitish Rana Price in 2022 IPL Mega Auction).
2015 में, नीतीश राणा उन 22 खिलाड़ियों में से एक थे जिन्हें बीसीसीआई ने उम्र-धोखाधड़ी के कारण प्रतिबंधित किया था (Banning and Investigation of Age-fudging). आईपीएल 2020 में, राणा की फिर से उम्र-धोखाधड़ी में शामिल होने के लिए जांच की गई, लेकिन आरोप गलत साबित हुए.
राणा ने 23 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू किया (Nitish Rana ODI Debut). उन्होंने अपने डेब्यू मैच में 14 गेंदों पर 7 रन बनाए. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए 28 जुलाई 2021 को अपना टी20आई पदार्पण किया (Nitish Rana T20I Debut).
दिल्ली कैपिटल्स ने 226 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल कर राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया. केएल राहुल (75) और पथुम निसंका (62) ने शानदार शुरुआत दी. रियान पराग के 90 रन बेकार गए. यह DC की IPL में सबसे बड़ी चेज रही, जबकि RR की घरेलू मैदान पर खराब फॉर्म जारी रही.
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में मैदान पर माहौल गरमाता दिखा. ट्रिस्टन स्टब्स के ग्लव्स बदलने के अनुरोध को अंपायर ने ठुकरा दिया. हैरानी की बात यह रही कि इस विवाद के तुरंत बाद ही ट्रिस्टन स्टब्स आउट हो गए.
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की. संजू सैमसन की नाबाद 115 रन की तूफानी पारी ने मैच का रुख तय कर दिया. गेंदबाजी में जेमी ओवर्टन ने कमाल दिखाया, जबकि मैच के दौरान अंपायर के फैसले को लेकर विवाद ने भी ध्यान खींचा. इस जीत से सीएसके को टूर्नामेंट में नई उम्मीद मिली है.
आईपीएल 2026 में नियमों को लेकर सख्ती लगातार देखने को मिल रही है और इसका असर अब बड़े खिलाड़ियों पर भी पड़ रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान को स्लो ओवर रेट के कारण भारी जुर्माना झेलना पड़ा है, वहीं नीतीश राणा भी अंपायर से बहस के चलते दंडित हुए हैं.
आईपीएल भले ही आज भी दुनिया की सबसे बड़ी और रोमांचक टी20 लीग हो, लेकिन पहले जैसा ऑनफील्ड तकरार और तीखापन अब कम नजर आता है. इसी बीच ऋषभ पंत ने दिग्वेश राठी और नीतीश राणा के बीच पुराने विवाद को खत्म कर एक नया उदाहरण पेश किया है.
दिग्वेश सिंह राठी ने आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 13 मुकाबले खेले थे. इस दौरान दाएं हाथ के लेग-स्पिनर दिग्वेश ने 30.64 की औसत से 14 विकेट झटके थे.
बिहार सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड वाले बंगले को खाली करने का नोटिस दिया है, जो उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री के नाते मिला हुआ था. अब उन्हें विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष होने के लिहाज से पटना के हार्डिंग रोड पर नया आवास दिया गया है. सवाल है कि इस बंगले में लालू परिवार कितने दिन रह पाएगा?
दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 सीजन का टाइटल अपनी टीम वेस्ट दिल्ली लायंस को जिताने वाले कप्तान नीतीश राणा ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा कि वो 14 साल का है कि नहीं.
वेस्ट दिल्ली लायंस ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 6 विकेट से हराकर दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 जीत लिया. वेस्ट दिल्ली लायंस की जीत के हीरो कप्तान नीतीश राणा रहे.
बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश राणा ने भारतीय टीम के लिए तीन इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. अब नीतीश फिर से भारतीय टीम में वापसी करना चाहते हैं.
नीतीश राणा ने फाइनल में वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया. नीतीश राणा की एलिमिनेटर मुकाबले में दिग्वेश राठी से नोक-झोंक हुई थी, जिसके चलते वो सुर्खियों में रहे थे.
दिग्वेश राठी संग झगड़े पर नीतीश राणा ने चुप्पी तोड़ी है.नीतीश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लड़ाई की शुरुआत दिग्वेश ने की थी.
दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में नीतीश राणा और दिग्वेश राणा के बीच मैदान पर भिड़ंत हो गई. अब पूरे मामले पर नीतीश का बयान सामने आया है.
दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में नीतीश राणा और साउथ दिल्ली के स्पिनर दिग्वेश राठी के बीच मैदान पर झगड़ा भी हो गया.
नीतीश राणा और दिग्वेश सिंह राठी के बीच दिल्ली प्रीमियर लीग के मुकाबले के दौरान जमकर बहस हुई. नीतीश ने मुकाबले में नाबाद 134 रन बनाकर वेस्ट दिल्ली लायंस को धमाकेदार जीत दिलाई.
क्रिकेटर नीतीश राणा की पत्नी साची मारवाह ने दो जुड़वां बेटों को जन्म दिया है. क्रिकेटर ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है.
नीतीश राणा और साची मारवाह ने एक संयुक्त पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 16 जून (सोमवार) को साची ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया. इसके साथ उन्होंने बच्चों के हाथ की फोटो भी शेयर की. नीतीश और साची ने फरवरी 2019 में शादी की थी.
Priyansh Arya Coach Interview: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में महज 39 गेंदों पर शतक जड़कर रिकॉर्डबुक में शामिल हुए प्रियांश आर्य की कहानी बेहद दिलचस्प है. दिल्ली के अशोक विहार में रहने प्रियांश का यह शतक तो आया, लेकिन इसके पीछे भोपाल से 20 किलोमीटर दूर जंगल में मौजूद एक क्रिकेट एकेडमी भी है.
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स (RR) को IPL 2025 की पहली जीत दिलाने के बाद नीतीश राणा ने अपनी जगह को लेकर बयान दिया.
IPL में बल्ले से आग लगाएंगे गोविंदा के दामाद. आईपीएल के इस सीज़न में नीतीश राणा राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते दिखेंगे.
रिश्ते में गोविंदा के दामाद लगने वाले क्रिकेटर नीतीश राणा बल्ले से IPL में धमाका कर सकते हैं. इस बार वो आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेलते दिखेंगे.