नाना पाटेकर, अभिनेता
विश्वनाथ पाटेकर (Vishwanath Patekar, Actor) जिन्हें नाना पाटेकर (Nana Patekar) के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेता है. जो मुख्य रूप से हिंदी और मराठी सिनेमा में अभिनय करते हैं.
1978 के फिल्म गमन के साथ बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत करने के बाद (Nana Patekar Debut), पाटेकर ने कुछ मराठी फिल्मों और कुछ बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया. इन भूमिकाओं के बाद, उन्होंने फिल्म परिंदा (1989) में एक गैंगस्टर के रूप में अभिनय करते हुए अपनी सफलता हासिल की, जिसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता. उन्होंने फिल्म प्रहार: द फाइनल अटैक (1991), के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की. उनकी फिल्मों में राजू बन गया जेंटलमैन (1992), अंगार (1992), तिरंगा (1993), अग्नि साक्षी (1996), खामोशी: द म्यूजिकल (1996), शक्ति: द पावर (2002), अपहरण (2005), वेलकम (2007), इसके सीक्वल वेलकम बैक (2015) और राजनीति (2010) शामिल हैं (Nana Patekar Movies).
नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र (Maharashtra) के रायगढ़ जिले के मुरुद-जंजीरा में एक मराठी परिवार में हुआ था (Nana Patekar Age). वह सर जे.जे. के एप्लाइड आर्ट संस्थान, मुंबई के पूर्व छात्र हैं.
पाटेकर ने 27 साल की उम्र में नीलकांति से शादी की (Wife). इनके एक बेटा था जिसका निधन हो चुका है (Nana Patekar Family).
फिल्म प्रहार की तैयारी के लिए तीन साल के प्रशिक्षण की अवधि से गुजरने के बाद, पाटेकर को 1990 में भारतीय प्रादेशिक सेना में मानद कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया था और जनरल वीके सिंह के साथ काम किया था, जो उस समय कर्नल के पद पर थे. 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान, पाटेकर ने एक मानद मेजर के रूप में मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट में भी अपनी सेवाएं दीं (Nana Patekar worked as honorary Major).
एक इंटरव्यू में मधु ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी बात की. उन्होंने नाना पाटेकर संग काम करने का अनुभव भी शेयर किया.
एंटरटेनमेंट की दुनिया में गुरुवार को राहुल रॉय के वीडियो की चर्चा रही. यूट्यूबर लखनीत ने अपने कुक को लेकर बड़ा खुलासा किया. नाना पाटेकर की फिटनेस ने फैंस के होश उड़ाए. जानें और क्या खास हुआ.
नाना पाटेकर ने 76 साल की उम्र में जिम में बार डिप्स करते हुए अपनी फिटनेस का लोहा मनवाया है. उनकी फिटनेस की सोशल मीडिया पर सेलेब्स और यूजर्स ने जमकर तारीफ की.
नीशा सिंह को पहली 'फेयर एंड लवली' गर्ल के रूप में जाना जाता है. उनका करियर अचानक शुरू हुआ था और अचानक ही खत्म हुआ. जानते हैं कि करियर के पीक पर एक्टिंग छोड़ने वाली नीशा सिंह कहां हैं.
नाना पाटेकर फिल्म 'ओ रोमियो' में नजर आए हैं, जिसे विशाल भारद्वाज ने बनाया है. एक्टर और डायरेक्टर पिछले कई सालों से दोस्त रहे, लेकिन अब जाकर उनका कोलैब हुआ है. अब नाना संग इतने समय बाद काम करने पर विशाल भारद्वाज ने चुप्पी तोड़ी है.
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की 'ओ रोमियो' वैलेंटाइन्स डे का माहौल बनाने के लिए थिएटर्स में पहुंच चुकी है. फिल्म के ट्रेलर को दमदार रिस्पॉन्स मिला था और गाने भी पॉपुलर हुए. इसके रिव्यूज मिक्स जरूर हैं मगर ये बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड स्टार्ट के लिए तैयार नजर आ रही है.
फिल्म 'ओ रोमियो' के निर्देशक विशाल भारद्वाज ने बताया कि नाना पाटेकर ने 102 डिग्री बुखार के बावजूद ट्रेन सेट पर एक्शन सीन शूट किया. नाना पाटेकर की इस कमिटमेंट ने सभी को उनका फैन बना दिया.
बॉलीवुड में बहुत सी अधूरी प्रेमी कहानियों पर बात होती रहती है. इन्हीं अधूरी लव स्टोरीज में नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला का रिश्ता भी शुमार है. जानते हैं कि क्या वजह रही, जो इनका रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया.
ओ रोमियो के ट्रेलर लॉन्च में उस वक्त हंगामा मच गया जब नाना पाटेकर एक घंटे इंतजार के बाद इवेंट छोड़कर चले गए. विशाल भारद्वाज के बयान और सोशल मीडिया रिएक्शन ने मामले को और चर्चा में ला दिया.
‘कबीर सिंह’ के बाद शाहिद कपूर फिर एक दिलजले, खतरनाक आशिक के अवतार में लौट आए हैं. ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर प्यार, बदले और भौकाल से भरा है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में शाहिद, तृप्ति डिमरी और नाना पाटेकर की जुगलबंदी फिल्म को बेहद दिलचस्प बना रही है.
महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 महानगरपालिकाओं में मतदान जारी है जो शाम 5:30 बजे तक चलेगा. बृहन्मुंबई महानगरपालिका के 227 वार्डों में 1700 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. मुंबई में 1.03 करोड़ से अधिक मतदाता अपने वोट का प्रयोग कर सकेंगे. मतदान के दौरान नाना पाटेकर ने कहा कि मतदान मेरे अस्तित्व की निशानी है. पुणे से मुंबई मतदान के लिए आए. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे चुनाव को छुट्टी मानकर घर पर न बैठे और अपने मताधिकार का प्रयोग करें.
एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के मैच पर हर किसी की नजर है. ज्यादातर लोग तो इस मैच के खिलाफ हैं, क्योंकि पहलगाम हमले के पीड़ितों के जख्म अबतक भरे नहीं हैं. सेलेब्स भी इस मैच का विरोध कर रहे हैं. रवीना टंडन का कहना है कि उम्मीद करती हूं भारतीय टीम ब्लैक बैंड पहनकर खेलेगी.
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने दावा किया है कि 'मीटू' मूवमेंट के बाद उनकी जान पर खतरा मंडरा रहा है. उनके आसपास अजीब चीजें जैसे कोई उनपर नजर रख रहा है. एक्ट्रेस का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत की तरह उन्हें भी मारने का प्लान किया जा रहा है.
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने मंगलवार को एक वीडियो शेयर कर सबको हैरान कर दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने ही घर में परेशान किया जा रहा है. उस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोग उनकी चिंता करने लगे. वहीं कुछ ने कहा कि वो सिर्फ सुर्खियों में आने के लिए ऐसा कर रही हैं. अब तनुश्री ने उन लोगों को खरी-खोटी सुनाई है, जिन्होंने उनके परेशान दिखने वाले वीडियो को नाटक बताया है.
मंगलवार रात बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें उनके ही घर पर हेरेस किया जा रहा है. ये सिलसिला 2018 से जारी है. वीडियो को लेकर वो ट्रोल होने लगीं. एक्ट्रेस ने इन्हीं हेटर्स को जवाब दिया है.
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता मुसीबत में हैं. मंगलवार रात को उन्होंने रोते-बिलखते हुए अपना एक वीडियो इंस्टा पर पोस्ट किया उसमें बताया कि उन्हें हैरेस किया जा रहा है.
अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल-5' सिनेमाघरों में लगने वाली है. वहीं इस बीच खबर आई है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन्म में कट्स लगाए हैं. इसके अलावा कुछ शब्दों पर आपत्ति जताते हुए, उसमें बदलाव के लिए भी कहा है.
'हाउसफुल' सीरीज की पिछली फिल्में जहां पूरी तरह कॉमेडी और कन्फ्यूजन की भरमार लेकर आई थीं. वहीं 'हाउसफुल 5' में एक मर्डर मिस्ट्री भी आ गई है और इसीलिए इस बार ये सिर्फ कॉमेडी नहीं, बल्कि 'किलर' कॉमेडी बन गई है. आइए बताते हैं कि ये ट्रेलर क्या-क्या लेकर आया है...
नाना पाटेकर ने खुलकर बताया कि उनका गुस्सा कितना खतरनाक है और कैसे वह बेतुकी चीजों पर नहीं, बल्कि काम में लापरवाही पर भड़कते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अगर वह एक्टर नहीं होते तो अंडरवर्ल्ड में होते। जानें नाना पाटेकर के गुस्से और उनके विचारों के बारे में इस वीडियो में।
एन चंद्रा उन फिल्ममेकर्स में से थे जिनका सिनेमा 80s के अंत में एक फ्रेश बदलाव की तरह आया. चंद्रा ने 'अंकुश' और उसके बाद भी कई यादगार फिल्में बनाईं और नाना पाटेकर समेत कई कलाकारों को लैंडमार्क फिल्में दीं. मगर 'अंकुश' के बनने की कहानी एन चंद्रा के सिनेमाई प्यार की एक गजब कहानी है.
अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर इस कॉमेडी फिल्म में आदि ईरानी को नाना पाटेकर के किरदार उदय भाई के वकील के रोल में देखा गया था. वहीं अनिल कपूर ने इसमें मजनू भाई का रोल किया था.