scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'कपड़े उतारकर नाच', सेट पर डायरेक्टर ने की बदतमीजी, तनुश्री ने गुस्से में घूरा, खोली इंडस्ट्री की पोल

 तनुश्री दत्ता
  • 1/11

एक्ट्रे्स तनुश्री दत्ता इन दिनों नाना पाटेकर पर कमेंटबाजी कर चर्चा में बनी हुई हैं. वो हमेशा से मुखर और बेबाक रही हैं. उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है.
 

 तनुश्री दत्ता
  • 2/11

इसमें तनुश्री ने इंडस्ट्री की पोल खोली थी. उन्होंने बताया कैसे एक फिल्म के सेट पर डायरेक्टर ने उनके साथ बदतमीजी की थी.
 

 तनुश्री दत्ता
  • 3/11

पिंकविला को दिए इंटरव्य में तनुश्री ने कहा था- फिल्म चॉकलेट का एक डांस सीक्वेंस था. सीन में मुझे पानी के नीचे डांस करना था. जिस तरह डायरेक्टर ने मुझसे बात की थी, वो भद्दा था.
 

Advertisement
 तनुश्री दत्ता
  • 4/11

''डायरेक्टर ने कहा था कि कपड़े उतारकर नाच. ये किसी मिस इंडिया या किसी प्रोफेशनल से बात करने का कोई तरीका नहीं है.''
 

 तनुश्री दत्ता
  • 5/11

''उस बात के लिए मैंने आवाज उठाई थी. मैंने कोई मुद्दा नहीं बनाया था, बस मीडिया के सामने बातों-बातों में वो बात निकल गई थी.''
 

 तनुश्री दत्ता
  • 6/11

''मैंने तो उस डायरेक्टर का नाम भी नहीं लिया था. वो सामने से खुद आकर सफाई देने लगा था. खुद की आकर कूद पड़ा.''
 

 तनुश्री दत्ता
  • 7/11

''आजतक वो इस मद्दे पर उल्टी सीधी बातें कर रहा है. मैं मिस इंडिया बैकग्राउंड से हूं. मैं डीसेंट फैमिली से हूं. मैं अपने से नीचे के स्टाफ से भी अदब से बात करती हूं.''
 

 तनुश्री दत्ता
  • 8/11

''मुझे ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई कैसे पहली फिल्म के सेट पर आप किसी के साथ बदतमीजी से बात कर सकते हो. ये गलत है.''
 

 तनुश्री दत्ता
  • 9/11

''उसने मुझे सीधे कहा- कपड़े उतारकर नाच. मुझे सीन में गाउन को उतारना था. उसे आप अच्छे से भी बोल सकते थे. तब मैं नई थी तो मैंने कुछ कहा नहीं था.''
 

Advertisement
 तनुश्री दत्ता
  • 10/11

''मैंने डायरेक्टर को लुक दिया, घूरकर देखा और चुपचाप सीन किया. वहां पर मौजूद बाकी लोगों को डायरेक्टर की बात बुरी लगी थी. सबको ऑफेंसिव लगा था.''
 

 तनुश्री दत्ता
  • 11/11

फिल्म चॉकलेट को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया था. इंटरव्यू में तनुश्री ने नाना का नाम नहीं लिया था. लेकिन समझने वाले उनका इशारा समझ गए हैं.
 

All Photos: Instagram @iamtanushreeduttaofficial
 

Advertisement
Advertisement