scorecardresearch
 

'मां को पैसे भेजते थे', नाना पाटेकर ने चॉल में रहने वाली महिला को बनाया बहन, स्टार बनी बेटी

नाना पाटेकर के निधन से उनके करीबी और टेलीविजन एक्ट्रेस साई देवधर गहरे सदमे में हैं. साई ने बताया कि नाना उनके मुंह बोले मामा थे और उनके परिवार के साथ उनका गहरा रिश्ता था.

Advertisement
X
मुंह बोले मामा थे नाना (Photo: Social Media)
मुंह बोले मामा थे नाना (Photo: Social Media)

नाना पाटेकर के करीबी उनके निधन की खबर से टूट गए हैं. टेलीविजन एक्ट्रेस साई देवधर भी एक्टर के निधन से सदमे में हैं. साई ने बताया कि नाना पाटेकर उनके मुंह बोले मामा थे. एक्ट्रेस ने नाना को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. 

नाना से था गहरा नाता 
Telly Talk India संग बातचीत में सई ने कहा- मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा है. मेरी मां की नाना काका से चार दिन पहले ही बात हुई थी. हमारा परिवार बहुत करीब था. मैं अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए उन्हें फोन करने वाली थी. मुझे आज ही उन्हें बुलाना था. वो मेरे मामा थे. मेरे मुंहबोले मामा थे. मेरे माता-पिता उनके स्टार बनने से पहले से उनके दोस्त थे. वो रात में आते और हमें खाना खाने या आइसक्रीम खिलाने बाहर ले जाते थे. 

सई ने मुंह बोले नाना को लेकर मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा कि एक समय नाना काका को लगता था कि मेरे पिता के पास पैसे हैं, जबकि मेरे पिता भी यही सोचते थे कि नाना काका के पास पैसे हैं. आखिर में जब हम आइसक्रीम खाने गए, तो हममें से किसी के पास पैसे नहीं थे. मेरे माता-पिता उनकी फिल्म ‘प्रहार’ से जुड़े थे. मैंने भी उसमें काम किया था और डिंपल की बेटी बनी थी. फिल्म के दौरान नाना रोज मेरे माता-पिता के साथ समय बिताते थे. वो उनके सबसे करीबी दोस्त थे. उनके लिए हमारा घर उनका अपना घर था. मैंने उनका एक शानदार रूप देखा है. मेरे पिता नाना काका के दाहिने हाथ जैसे थे.

Advertisement

सई की मां को दिए पैसे 
सई ने बताया कि नाना पाटेकर उनकी मां की आर्थिक मदद भी करते थे. वो बताती हैं- वो बच्चों जैसे थे. कभी-कभी बच्चे की तरह अचानक गुस्सा हो जाते थे. वो बहुत सच्चे इंसान थे. मेरे माता-पिता एक चॉल में रहते थे. नाना काका अपनी कमाई का 10 फीसदी मेरी मां के खाते में भेजते थे, क्योंकि वो उन्हें अपनी बहन मानते थे. इन सब चीजों की कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती. मल्हार और मैं साथ-साथ बड़े हुए. 

एक्ट्रेस ने कहा कि नाना पाटेकर कहते थे कि वो किसी को परेशान करके नहीं जाना चाहते थे. वो हमेशा कहते थे कि मैं जाऊंगा तो ऐसे जाऊंगा. भगवान ने उनकी गरिमा बनाए रखी. सई ने कहा कि उन्हें नाना की हंसी बहुत याद आएगी. 


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement