लेजेंडरी एक्टर नाना पाटेकर ने 8 अक्टूबर को आखिरी सांस ली. गोवा स्थित घर पर हार्ट अटैक आने की वजह से उनका निधन हुआ.
75 की उम्र में नाना का जाना परिवार को जिंदगी भर का गम देकर गया है. 14 अक्टूबर को नाना की मुंबई में प्रेयर मीट रखी गई.
Photo: Social Media
यहां परिवार के लोगों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सितारे भी नजर आए. सबने नाना को श्रद्धांजलि दी.
सबसे अजीब बात ये लगी कि नाना की प्रेयर मीट में बॉलीवुड का कोई बड़ा सितारा नहीं दिखा. न सलमान, शाहरुख, न अमिताभ बच्चन.
Photo: Social Media
मराठी और टीवी इंडस्ट्री के कुछ सितारे दिखे. बड़े स्टार्स का नाना की प्रेयर मीट स्किप करना यूजर्स को काफी अखरा है.
जान माने डायरेक्टर मेहुल कुमार ने नाना को याद किया. नाना ने उनकी फिल्म तिरंगा में काम किया था. नाना की मौत के बाद वो रोने लगे थे.
महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे भी नाना पाटेकर की प्रेयर मीट का हिस्सा रहे. वो एक्टर के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे.
जाने-माने एक्टर अनंत महादेवन ने नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में शिरकत की. उन्हें और शिवाजी साटम को साथ में देखा गया.
कई मराठी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर ने भी नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में हिस्सा लिया. वो पैप्स के सामने हाथ जोड़े हुए दिखीं.
एक्टर केके गोस्वामी ने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी. प्रेयर मीट में प्रोड्यूसर संजय जाधव, एक्ट्रेस रोहिणी हट्टंगडी को भी देखा गया. सबने नाना के परिवार को हिम्मत और सांत्वना दी.
All Photos: Vinod singh