scorecardresearch
 
Advertisement
  • Hindi News
  • अभिषेक पांचाल
अभिषेक पांचाल

अभिषेक पांचाल

Assistant Editor , TVTN

Abhishek.Panchal@aajtak.com

अभिषेक पांचाल हेल्थ जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में आजतक.इन में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास लगभग 09 वर्षों का अनुभव है.अभिषेक नियमित रूप से मेडिकल रिसर्च,हेल्थ ट्रेंड्स और नई हेल्थ रिसर्च पर आधारित लेख लिखते हैं. हेल्थ रिपोर्टिंग उनकी विशेषज्ञता है. उनका मानना है कि सही स्वास्थ्य जानकारी लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है.पाठकों तक बीमारियों से लेकर इलाज और हेल्थ सेक्टर की नई जानकारियां पहुंचाना उनका मुख्य काम है. 

आजतक.इन से पहले अभिषेक ने  TV9 डिजिटल की हेल्थ टीम का नेतृत्व किया. इसके अलावा वह हिंदुस्तान अखबार, DD न्यूज़, दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम करने के अनुभव ने उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट प्लानिंग और डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर दिया है.

उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद से ताल्लुक रखने वाले अभिषेक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी.कॉम ऑनर्स किया है. इसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो और टीवी जर्नलिज्म किया.हिसार की गुरु जम्भेश्वर युनिवर्सिटी ऑफ साईन्स एण्ड टेक्नोलोजी ने पत्रकारिता में मॉस्टर्स की डिग्री हासिल की. फिर गलगोटिया यूनिवर्सिटी से पीएचडी की पढ़ाई शुरू की. 

हेल्थ बीट के अलावा अभिषेक की रुचि फिल्मों, खेल और इतिहास में भी है. खाली समय में उन्हें अभिनय, नृत्य और पुराने हिंदी गीत सुनना पसंद है. पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सीखते रहने की जिज्ञासा उन्हें लगातार नए विषयों और नई चुनौतियों की ओर प्रेरित करती है.

READ MORE...

Follow अभिषेक पांचाल on:

Advertisement
Advertisement