मुस्तफिजुर रहमान, क्रिकेटर
मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman), जिन्हें द फिज (The Fizz) के नाम से भी जाना जाता है, एक बांग्लादेशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं. वह बाएं हाथ के तेज-मध्यम गेंदबाज के रूप में अपनी विशेष पहचान रखते हैं. अपने अंतरराष्ट्रीय करियर से पहले मुस्तफिजुर 2014 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में खेल चुके हैं.
मुस्तफिजुर का जन्म 6 सितंबर 1995 को बांग्लादेश के खुलना के छोटे से शहर सतखिरा में हुआ था (Mustafizur Rahman Age). वह अबुल कासिम गाजी और महमूदा खातून के छह बच्चों में सबसे छोटे हैं (Mustafizur Rahman Parents). मुस्तफिजुर बचपन में, अपने भाई मोखलेसुर रहमान (Mustafizur Rahman Brother) के साथ हर सुबह घर से 40 किलोमीटर दूर क्रिकेट का अभ्यास करने जाते थे.
मुस्तफिजुर ने 19 अप्रैल 2014 को खुलना डिवीजन के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना डेब्यू किया (Mustafizur Rahman First Class Debut). उन्होंने अपना पहला लिस्ट ए मैच 28 नवंबर 2014 को अबाहानी लिमिटेड के लिए खेला जिसमें उन्होंने 5 विकेट चटकाए (Mustafizur Rahman List A Debut).
मुस्तफिजुर ने 18 अप्रैल 2015 को भारत के खिलाफ मीरपुर में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया (Mustafizur Rahman ODI Debut). उन्होंने 24 अप्रैल 2015 को मीरपुर में पाकिस्तान के खिलाफ टी20आई मैच में डेब्यू किया (Mustafizur Rahman T20I Debut). वह टेस्ट और वनडे डेब्यू, दोनों में 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं (Man of the Match on ODI and T20I Debut). उन्होंने 21 जुलाई 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया (Mustafizur Rahman Test Debut).
फरवरी 2016 में मुस्तफिजुर को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने 2016 की आईपीएल नीलामी में ड्राफ्ट किया था. उन्होंने टूर्नामेंट के 16 मैचों में 17 विकेट लिए और अपनी टीम ने खिताब जिताया. वह "इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट" का पुरस्कार जीतने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी थे. उन्हें 2017 आईपीएल नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने रिटेन किया. उन्हें 2018 आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने खरीदा था. उन्हें राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने 2021 की आईपीएल नीलामी में उनके 1 करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा था. 2022 आईपीएल मेगा ऑक्शन में मुस्तफिजुर को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए में अनुबंधित किया (Mustafizur Rahman Price in 2022 IPL Mega Auction).
T20 World Cup 2026 venue विवाद में BCB ने ICC के फैसले को Dispute Resolution Committee (DRC) में चुनौती दी. India में खेलने से इनकार, security concerns, neutral venue और hybrid model पर टकराव.
बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार गुरुवार दोपहर 2:30 बजे (बांग्लादेश समय) नेशनल टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे. इस बैठक में टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर खिलाड़ियों की राय जानी जाएगी. हालिया सुरक्षा और आयोजन स्थल से जुड़े विवाद के बीच यह बैठक अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसी के आधार पर आगे का फैसला लिया जा सकता है.
T20 वर्ल्ड कप 2025 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल अगले 2 से 3 दिनों के भीतर बांग्लादेश का दौरा करेगा. इस दौरान ICC अधिकारियों की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ वन-ऑन-वन मीटिंग होगी.
IPL 2026 से पहले KKR ने मुस्ताफिजुर रहमान को गैर-खेल कारणों से रिलीज कर दिया था. इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का विकल्प मौजूद था, लेकिन बांग्लादेशी तेज गेंदबाज ने खुद आगे न बढ़ने का फैसला किया. CWAB और WCA समर्थन को तैयार थे, मगर मुस्ताफिजुर रहमान ने विवाद से दूरी बनाए रखी.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने खिलाड़ियों के विरोध के बाद फाइनेंस कमेटी चेयरमैन नजमुल को हटा दिया. खिलाड़ियों के वेतन और भारत दौरे को लेकर दिए गए उनके विवादित बयानों से नाराज होकर BPL टीमों ने मैच खेलने से इनकार कर दिया था. दबाव में आकर BCB को सख्त फैसला लेना पड़ा. लेकिन इसी बीच एक सवाल भी खड़ा हो रहा है.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एम नजमुल इस्लाम को फाइनेंस कमेटी चेयरमैन पद से हटा दिया है. यह फैसला BCB अध्यक्ष ने संविधान के अनुच्छेद 31 के तहत लिया. अगले आदेश तक अध्यक्ष खुद कार्यवाहक चेयरमैन होंगे. बोर्ड ने खिलाड़ियों से पेशेवर रवैया बनाए रखने और BPL में भाग लेने की अपील की है.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने खेल सलाहकार अजीफ नज़रुल के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि आईसीसी ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बांग्लादेश की सुरक्षा चिंताओं को स्वीकार कर लिया है. बीसीबी ने साफ किया कि आईसीसी से अब तक कोई औपचारिक जवाब नहीं मिला है...
मुस्ताफिजुर रहमान आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी में सोल्ड होने वाले इकलौते बांग्लादेशी खिलाड़ी थे. मुस्ताफिजुर को आईपीएल में चुने जाने का मामला तेजी से बढ़ा. बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ बढ़ती हिंसा घटनाओं के बीच भारत में इसे लेकर नाराजगी दिखने लगी.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर और फाइनेंस कमिटी के चेयरमैन एम. नजमुल इस्लाम ने पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को 'इंडियन एजेंट' कह दिया है.
तमीम इकबाल का शुमार बांग्लादेश के बेहतरीन क्रिकेटर्स में होता है. तमीम ने बांग्लादेश के लिए तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 391 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 35.21 की औसत से 15249 रन बनाए. तमीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 शतक और 94 अर्धशतक लगाए.
मुस्ताफिजुर रहमान की IPL से छुट्टी के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) बौखला गया. बीसीबी ने ICC को पत्र लिखकर कहा कि उसकी टीम टी20 विश्व कप 2026 के मैच भारत में नहीं खेलना चाहती है. इसके लिए बीसीबी ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया है.
मुस्ताफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर आईपीएल से आउट कर दिया गया था. इस विवाद के चलते भारत-बांग्लादेश के बीच क्रिकेट संबंधों में खटास आ गई है. यह विवाद अब बांग्लादेशी खिलाड़ियों की जेब खाली कराने लगा है. मैदान के बाहर राजनीतिक और प्रशासनिक तनाव से सबसे ज्यादा नुकसान उन्हें ही उठाना पड़ रहा है.
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश सरकार और क्रिकेट बोर्ड से नाराज हैं.
मुस्ताफ़िज़ुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने की पुष्टि हो गई है. रहमान को हाल ही में आईपीएल टीम केकेआर ने रिलीज कर दिया था. इसके बाद से बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच तनातनी चल रही है.
IPL के नियमानुसार किसी विदेशी खिलाड़ियों को मुआवजा तभी मिलता है, जब वे चोट या टूर्नामेंट के दौरान किसी कारण से बाहर हों. यह मामला उन नियमों में फिट नहीं बैठता. वैसे ये पूरा मामला यह सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि भारत–बांग्लादेश के राजनीतिक हालात से भी जुड़ा है.
'BCCI से नहीं, अब सिर्फ ICC से बात होगी. तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर करने के बाद, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जहां आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से मना कर दिया है
हरभजन सिंह ने बांग्लादेश में हालिया घटनाओं को गलत बताते हुए कहा कि भारत सभी टीमों की मेज़बानी के लिए तैयार है, लेकिन भारत आना या नहीं आना बांग्लादेश और आईसीसी का फैसला है. मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर से रिलीज़ किए जाने के बाद भारत-बांग्लादेश क्रिकेट विवाद ने कूटनीतिक रूप ले लिया.
बंग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और भारतीय क्रिकेट के बीच चल रहा टकराव इन दिनों सुर्खियों में है. मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से रिलीज किए जाने के बाद ये विवाद तब और गहरा गया जब बांग्लादेश ने भारत में होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार की धमकी दी
बीसीसीआई ने मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने का निर्देश दिया था. मुस्ताफिजुर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल की मिनी नीलामी के दौरान 9.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा था.
मुस्ताफिजुर को आईपीएल से बाहर किए जाने को लेकर उठे विवाद के बाद बांग्लादेशी सरकार ने बड़ा कॉल लिया है. बांग्लादेश सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण और प्रचार पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है.
मुस्तफिजुर रहमान को 3 जनवरी को केकेआर और बीसीसीआई ने रिलीज़ किया, जिसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच बड़ा क्रिकेट विवाद खड़ा हो गया. बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल 2026 के प्रसारण पर रोक लगा दी और बीसीबी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वेन्यू बदलने की मांग की.