मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) एक कास्टिंग निर्देशक, फिल्म निर्माता और अभिनेता हैं. उनका जन्म 1984 में दिल्ली में हुआ था. उन्होंने श्री राम सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में एक्टिंग का कोर्स किया. उन्होंने नई दिल्ली में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के ‘थिएटर इन एजुकेशन’ कंपनी (TIE) के साथ छह साल का काम किया है.
उनकी निर्देशित फिल्मों में बजरंगी भाईजान (2015), बॉम्बे वेलवेट (2015), दंगल (2016), दिल बेचारा (2020), स्कैम 1992 (2020), लाल सिंह चड्ढा (2022), कमांडो (2023), जवान (2023), डंकी (2023), चमक (2023) और कफस (2023) शामिल हैं. उन्होंने 2006 में रंग दे बसंती के साथ सहायक कास्टिंग निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया था. 2012 में, उन्होंने अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ़ वासेपुर - भाग 2 में एक कैमियो भूमिका निभाई.
2023 में, छाबड़ा ने राजकुमार हिरानी की डंकी के लिए भी कास्टिंग की, जिसमें शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी ने अभिनय किया.
'धुरंधर' में बढ़िया एक्टर्स के एन्सेम्बल को तैयार करने का श्रेय कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को जाता है. हाल ही में एक इंटरव्यू में छाबड़ा ने फिल्म की कास्ट तैयार करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने खुलासा किया कि गौरव गेरा को जब उन्होंने कास्ट किया तब वो मुंबई छोड़कर गुरुग्राम में रह रहे थे.
धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता के बीच धुरंधर 3 को लेकर उड़ रही अफवाहों पर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने विराम लगा दिया है. जानिए क्या सच में बनेगा तीसरा पार्ट या नहीं.
धुरंधर 3 को लेकर चल रही चर्चाओं पर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने विराम लगा दिया है. उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल तीसरे पार्ट की कोई योजना नहीं है. वायरल पोस्टर और अफवाहों के बीच मेकर्स ने स्पष्ट किया कि आधिकारिक घोषणा के बिना खबरों पर भरोसा न करें.
धुरंधर 2 की रिलीज के बाद से लोगों के बीच इसकी चर्चा हो रही है. फिल्म में एक्टर दानिश इकबाल ने दाऊद इब्राहिम का रोल प्ले किया. उन्होंने इस किरदार के लिए क्या कुछ किया, इसकी जानकारी एक्टर ने दी है.
'धुरंधर' फिल्म की सक्सेस आज पूरी दुनिया देख रही है. फिल्म के सभी एक्टर्स को तो लोग प्यार दे ही रहे हैं. मगर धुरंधर जैसी फिल्म को पर्दे पर उतारना कोई आसान काम नहीं था. इसके पीछे कई लोगों की मेहनत रही, जिसके बाद ये इतनी सफल बनी.
डायरेक्टर आदित्य धर इस समय बॉलीवुड के सबसे चर्चित शख्स हैं और इसकी वजह फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' है.पिक्चर ने शुरुआती दिनों में ही 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.इस बीच पिक्चर के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने रणवीर सिंह और आदित्य धर की तारीफ की है.
फिल्म 'धुरंधर' से देशभर में अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस सारा अर्जुन इस समय काफी सुर्खियों में हैं. उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर हर कोई बात कर रहा है. अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इस पर चुप्पी तोड़ी हैं.
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि धुरंधर के लिए तारीफें बटोर रहे राकेश बेदी फिल्म की सफलता के बाद भावुक हो गए थे और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे.
'धुरंधर' में अक्षय खन्ना की कास्टिंग की बड़ी तारीफें हुई थीं. लेकिन फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का कहना है कि मेकर्स फिल्म में अक्षय को लेने का सोच ही नहीं रहे थे. बल्कि उन्होंने आदित्य धर को एक्टर की कास्टिंग का आइडिया सुझाया.
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बर्थडे पार्टी में मुकेश छाबड़ा पहुंचे.
बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के पीछे बड़ा हाथ मूवी के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का भी है. इस समय वो काफी सुर्खियों में है. वहीं इस बीच डायरेक्टर ने अपनी मां को याद किया है.
5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म धुरंधर की स्टारकास्ट सभी को पसंद आई है. हर किरदार अपने-अपने रोल पर एक दम परफेक्ट बैठे हैं. फिल्म की कास्टिंग मुकेश छाबड़ा ने की है. जानिए इससे पहले किन फिल्मों में वो सितारों को कास्ट कर चुके हैं.
आदित्य धर की एक्शन फिल्म धुरंधर रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा रही है. इसमें अक्षय खन्ना का क्राइम किंगपिन रहमान डकैत वाला रोल लोगों को दीवाना बना रहा है. सोशल मीडिया पर हर तरफ उनके FA9LA गाने पर डांस रील्स वायरल हैं. ट्विटर पर लोग उनकी इंटेंस एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं. फेमस कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि अक्षय खन्ना को ये रोल कैसे मिला.
अब 'धुरंधर' के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने आखिरकार फिल्म की सफलता और सराहना पर अक्षय खन्ना के रिएक्शन का खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने अक्षय खन्ना से कॉल पर बात की थी. एक्टर सोशल मीडिया पर हो रही सभी चीजों से बेफिक्र हैं.
फिल्म धुरंधर के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ये भी कहा कि रहमान डकैत के रोल के लिए उनके पास अलग-अलग बैकग्राउंड के 50-60 एक्टर्स की लिस्ट थी.
फराह खान इंडस्ट्री की जानी मानी कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर हैं. लेकिन जबसे वो व्लॉगर बनी हैं, उनका कुक दिलीप भी लाइमलाइट में आ गया है.
मुकेश ने बताया कि उन्हें ये आईडिया इतना अच्छा लगा कि पुराने ऑफिस से सुशांत के लिखे हुए नोट को उतरवाकर अपने नए ऑफिस में लेकर आए थे. और जब उन्होंने नया ऑफिस खोला तो उन्होंने यहां भी एक्टर्स से दीवार पर लिखवाना शुरू कर दिया.
बहुत सारे लोग आरोप लगा रहे हैं कि 'IC 814' में रियल आतंकवादियों की पहचान छुपाने की कोशिश की गई है, क्योंकि शो में ये आतंकवादी निक-नेम इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. शो में इनके निक-नेम हैं- बर्गर, चीफ, शंकर और भोला.
रामायण फिल्म की खूब चर्चा है. कभी रणबीर का लुक वायरल होता है तो कभी कोई ऐसा बयान दे जाता है कि वो डिस्कशन का टॉपिक बन जाता है. मुकेश छाबड़ा ने नीतेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म रामायण की कास्टिंग की है. मुकेश का मानना है कि रावण अपने तरीके से सही थे क्योंकि वो प्यार में थे.
रणबीर कपूर जो हाल ही में एनिमल फिल्म में वायलेंट कैरेक्टर रणविजय को निभाते करते दिखे थे, उनसे किसी ने श्री राम का किरदार निभाने की उम्मीद नहीं की थी. फिर कैसे मुकेश छाबड़ा को ये आइडिया आया. इसका जवाब खुद उन्होंने दिया.