संत रसिक दुलारी शरण की मौत के करीब दो हफ्ते बाद प्रेमानंद महाराज केली कुंज आश्रम लौट आए हैं. इसी बीच विराट कोहली और प्रेमानंद महाराज को लेकर विवादित बयान देने वाले दिनेश शर्मा फलाहारी महाराज ने माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि प्रेमानंद महाराज उनके लिए पूजनीय हैं और उनका उद्देश्य किसी संत को दुख पहुंचाना नहीं था. विराट कोहली को पांच करोड़ रुपये देने का उनका दावा पहले खारिज किया जा चुका है.