लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (Lovely Professional University) पंजाब के फगवाड़ा के पास चहेड़ू में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय है. इसकी स्थापना लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी एक्ट, 2005 के तहत हुई थी और विश्वविद्यालय ने वर्ष 2006 में अपना काम शुरू किया.
विश्वविद्यालय के संस्थापक और चांसलर अशोक कुमार मित्तल हैं, जबकि उनकी पत्नी रश्मि मित्तल प्रो-चांसलर के पद पर हैं. एलपीयू में अलग-अलग विषयों से जुड़े कई स्कूल और शैक्षणिक विभाग संचालित होते हैं. इनमें बिजनेस, फैशन डिजाइन, इंजीनियरिंग, कानून, शिक्षा, कृषि, मानविकी और पर्यटन जैसे क्षेत्र शामिल हैं.
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी से मान्यता प्राप्त है. इसके अलावा विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रमों और संस्थानों को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया और बार काउंसिल ऑफ इंडिया जैसे राष्ट्रीय निकायों से मान्यता या स्वीकृति मिली हुई है.
एलपीयू का स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद यानी आईसीएआर से मान्यता प्राप्त है. विश्वविद्यालय के कुछ कार्यक्रमों और संस्थानों का संबंध नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडिटेशन, काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर और नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन जैसे संस्थानों से भी है. एलपीयू एसोसिएशन ऑफ कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटीज का सदस्य भी है.
विश्वविद्यालय में दूरस्थ शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं. इन कार्यक्रमों को यूजीसी के डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो से स्वीकृति प्राप्त है.
पंजाब के जालंधर में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में एक छात्रा की खुदकुशी के बाद भारी बवाल खड़ा हो गया है. इस घटना को लेकर यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने छात्रों और छात्राओं पर लाठीचार्ज कर दिया. इस लाठीचार्ज के बाद पंजाब की सियासत काफी गरमा गई है. बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आम आदमी पार्टी, मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला.
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रेप की अफवाह के बाद छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया. इस दौरान नेशनल हाइवे - 44 पर 18 घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगा रहा. आखिर वहां क्या-क्या हुआ? जानिए पूरी कहानी.
पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एक छात्रा से रेप की अफवाह फैलने के बाद हिंसा भड़क उठी थी. हालांकि सोमवार की भोर में पुलिस ने कैंपस में फ्लैग मार्च किया और अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.
पंजाब के फगवाड़ा स्थित LPU में बवाल के बाद तनाव के बीच पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचने और खबर शेयर करने से पहले उसकी पुष्टि करने की अपील की है. यूनिवर्सिटी में 10 दिनों के लिए क्लासेस सस्पेंड और एग्जाम रद्द कर दिए गए हैं.
जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप की अफवाह फैलने के बाद शनिवार रात से प्रदर्शन शुरू हो गया. रविवार को भी प्रदर्शन जारी रहा, जिसमें यूनिवर्सिटी की संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा है.
पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रविवार रात हुई हिंसा और तोड़फोड़ के बाद प्रशासन ने 10 दिन के लिए कक्षाएं बंद कर दी हैं और मिड टर्म परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं.
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप की अफवाह फैलने के बाद शनिवार से छात्रों का प्रदर्शन जारी है. छात्रों की पुलिस से भी झड़प हुई है. SSP हरविंदर सिंह विर्क के मुताबिक, घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.
जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात करीब 2,000 छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. सोशल मीडिया पर छात्रा के कथित रेप और आत्महत्या के दावे सामने आए, लेकिन पुलिस के मुताबिक इनकी पुष्टि करने वाला कोई सबूत या शिकायत नहीं मिली है.