scorecardresearch
 
Advertisement

LPU में हंगामे के बाद घर लौट रहे छात्र, बोले- सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी

LPU में हंगामे के बाद घर लौट रहे छात्र, बोले- सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी

LPU में कल रात हुए भारी हंगामे और तोड़फोड़ के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है. इस हिंसक घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने अगले 10 दिनों के लिए कक्षाएं पूरी तरह से बंद कर दी हैं और होने वाली परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं. इस फैसले के बाद डरे और सहमे हुए छात्र हॉस्टल छोड़कर अपने घरों की तरफ रवाना हो रहे हैं. छात्रों का कहना है कि कल रात यूनिवर्सिटी कैंपस में बाहरी लोग और स्थानीय असामाजिक तत्व शराब पीकर घुस आए थे.

Advertisement
Advertisement