लिवर (Liver), जिसे हिंदी में यकृत कहते हैं, हमारे शरीर का सबसे बड़ा आंतरिक अंग है. यह पेट के दाईं ओर, पसलियों के नीचे होता है. लिवर का काम हमारे शरीर को स्वस्थ रखना और खतरनाक ज़हरों से बचाना है.
लिवर सिर्फ एक अंग नहीं, बल्कि शरीर का कारखाना, फिल्टर और गोदाम है. यह हमारे शरीर के खून को साफ करता, पाचन में मदद करता, ऊर्जा स्टोर करना, दवाइयों को तोड़ना, प्रोटीन और जरूरी रसायन बनाना, और यह शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन और क्लॉटिंग फैक्टर (खून जमाने वाले तत्व) बनाता है.
अगर लिवर सही से काम नहीं कर रहा, तो लगातार थकान, पेट में सूजन या दर्द, भूख कम लगना, त्वचा और आंखों का पीला पड़ना (पीलिया), गहरे रंग का पेशाब, उल्टी या मतली, और वजन तेजी से घटना जैसे लक्षण दिखते हैं.
लिवर को नुकसान पहुंचाने वाली आदतों में ज्दाया शराब पीना, फास्ट फूड और ऑयली खाना, बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं लेना, धूम्रपान शामिल हो सकता है साथ ही मोटापा और डायबिटीज, वायरल इंफेक्शन (जैसे हेपेटाइटिस B, C) भी इसका कारण हो सकते हैं.
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए हरी सब्जियां, फल और फाइबर युक्त भोजन लेना चाहिए. ज़्यादा पानी पिएं, शराब और धूम्रपान से दूर रहें और समय-समय पर ब्लड टेस्ट और हेल्थ चेकअप कराते रहना चाहिए.
लिवर की बीमारी कई मामलों में बिना खास लक्षण के बढ़ती है, जिससे समय रहते पहचानना मुश्किल हो जाता है. डॉक्टरों के अनुसार, नियमित लिवर टेस्ट और नॉन-इन्वेसिव जांच से समय रहते बीमारी का पता लगाकर इलाज किया जा सकता है.
रोजाना इस्तेमाल होने वाले आटे में मिलावट स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है. एक्सपर्ट बताते हैं कि हानिकारक मिलावट से आंत, लिवर, किडनी और अन्य अंग प्रभावित हो सकते हैं. जानिए मिलावटी आटे के संभावित नुकसान और खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें. वीडियो में जानें सही पहचान के सभी तरीके.
40 की उम्र से पहले लिवर को डैमेज होने से बचाना चाहते हैं? जानिए कौन सी 3 आदतें धीरे-धीरे लिवर को खत्म कर रही हैं और कैसे सही खान-पान से इसे रिवर्स किया जा सकता है.
फैटी लिवर के मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं. इससे लिवर की कई दूसरी बीमारियां भी हो रही हैं. आमतौर पर लोग मानते हैं कि शराब पीने से लिवर खराब होता है, लेकिन खाने की कुछ ऐसी चीजें हैं जो लिवर को शराब जितना ही नुकसान करती हैं.
हेपेटाइटिस A वायरस (HAV) दूषित पानी और भोजन से फैलने वाला एक खतरनाक संक्रमण है. यह लिवर में सूजन पैदा करता है. AIIMS के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में प्रोफेसर डॉ. शालीमार के अनुसार, वैक्सीन लगवाकर इस संक्रमण से बचाव संभव है. किशोरों और वयस्कों में लक्षण अधिक गंभीर हो सकते हैं, इसलिए स्वच्छता और समय पर टीकाकरण आवश्यक है.
फैटी लिवर की बीमारी अब शराब न पीने वालों और पतले लोगों में भी आम हो रही है. यह तब होता है जब लिवर की सेल्स में अत्यधिक फैट जमा हो जाता है, जो खराब खानपान और जीवनशैली के कारण होता है. AIIMS की डायटिशियन मोनिता गहलोत ने फैटी लिवर से बचाव के लिए डाइट प्लान बताया है.
खराब लाइफस्टाइल और जंक फूड के कारण फैटी लिवर की समस्या घर-घर पहुंच चुकी है. हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेंड डॉक्टर ने 7 ऐसे फूड्स बताए हैं जो बिना लिवर की सूजन और चर्बी को कम करने में मदद कर सकते हैं.
भीषण गर्मी में पसीने के जरिए शरीर से पानी तेजी से निकलता है, जिससे यूरिन गाढ़ा हो जाता है और किडनी में स्टोन बनने का खतरा बढ़ जाता है.
शराब से ज्यादा खराब डाइट, नींद की कमी और तनाव लिवर बिगाड़ रहे हैं. लेकिन अच्छी खबर ये कि लिवर खुद को जल्दी ठीक कर लेता है. रोजाना की कौन सी छोटी-छोटी आदतें बदलकर आप अपना लिवर बचा सकते हैं, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
World Liver Day 2026: बच्चों में फैटी लिवर का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. जंक फूड और बैठे रहने से लिवर कमजोर हो रहा. समय रहते कुछ आदतों से कैसे इस समस्या को दूर किया जा सकता है, इस बारे में जानेंगे.
आजकल बच्चे बिना मोबाइल या टीवी देखे खाना नहीं खाते, जिससे उनमें 10 से 13 साल की उम्र में ही फैटी लिवर और इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी बीमारियां दिख रही हैं. डॉक्टर के अनुसार, स्क्रीन की ब्लू लाइट और डोपामिन का यह मेल बच्चों के हार्मोन्स बिगाड़ रहा है, जानें इसके गंभीर खतरे और बचाव के तरीके.
दुनियाभर में खानपान और बिगड़ती लाइफस्टाइल के चलते लिवर की बीमारी एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. स्टडी में दावा किया गया है कि 2050 तक करीब 200 करोड़ लोग 'मेटाबॉलिक लिवर डिजीज' की चपेट में होंगे.
20 से 30 साल की उम्र में पुरुष और महिलाओं को ये जरूरी मेडिकल टेस्ट जरूर कराने चाहिए, ताकि सेहत के साथ कोई लापरवाही न हो. आज की तेज़ रफ्तार लाइफस्टाइल, बढ़ता वर्क प्रेशर और अनहेल्दी खान-पान कम उम्र में ही गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा रहे हैं. ऐसे में समय-समय पर हेल्थ चेकअप बेहद जरूरी हो गया है, खासकर टाइप-2 डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी साइलेंट बीमारियों को समय रहते पकड़ने के लिए
एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान हैं. हाल ही में आए स्कैन में उनके लिवर में दोबारा सिस्ट (गांठ) दिखने की बात सामने आई है. लिवर सिस्ट क्या होता है और यह दोबारा क्यों उभर आता है, इस बारे में डिटेल में समझ लीजिए.
डायबिटीज के मरीजों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. एक स्टडी बताती है कि टाइप-2 डायबिटीज से जूझ रहे कई मरीजों का लिवर डैमेज हो सकता है और इस बढ़ती समस्या का पता तक उन्हें नहीं चलता. साइलेंट किलर बन रही इस बीमारी पर विशेषज्ञों ने तुरंत स्क्रीनिंग की सलाह दी है.
लिवर को अंदर से सुखा रही है टाइप-2 डायबिटीज, डॉक्टरों ने बताया कैसे करें बचाव. वडोदरा के एसएसजी हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज द्वारा की गई, स्टडी में पाया गया कि कई मरीजों को अंदाजा भी नहीं था. कि उन्हें लिवर फाइब्रोसिस या लिवर सिरोसिस का भी जोखिम हो सकता है. डॉक्टर्स का कहना है कि ये समस्याएं फ्यूचर में लिवर फेल होने का भी कारण बन सकती हैं.
सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग विटामिन B3 (नियासिन) को बिना डॉक्टर की सलाह के ज्यादा लेने से लिवर डैमेज, ब्लड शुगर बढ़ना, स्किन पर लालिमा और मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं. सही मात्रा और विशेषज्ञ की सलाह के बिना सप्लीमेंट्स लेना खतरनाक साबित हो सकता है.
कम टेस्टोस्टेरोन और मीठी डाइट मिलकर लिवर में फैट तेजी से जमा करती है. जापानी स्टडी में चूहों पर साबित हुआ कि गट बैक्टीरिया और पाइरुवेट इसका कारण हैं. उम्रदराज पुरुष मीठे से दूर रहें, वरना फैटी लिवर का खतरा बढ़ेगा. हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं.
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, वो लंबे समय से स्टेज 4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. 21 फरवरी से वो नोएडा के अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे. आइए लिवर कैंसर के कारणों, लक्षणों के बारे में जानते हैं ताकि समय रहते बचाव किया जा सके.
लिवर की बीमारी के संकेत अक्सर त्वचा पर दिखाई देते हैं जैसे जॉन्डिस, खुजली, स्पाइडर एंजियोमास, काली त्वचा, हथेलियों में लाली और चेहरे पर सूजन के रूप में नजर आते हैं.
Death के बाद body organs कैसे और कितने समय में काम बंद करते हैं? Brain, heart, kidney, cornea से जुड़ी पूरी जानकारी और organ donation की अहमियत.