ललित मोदी
ललित मोदी (Lalit Modi) एक भारतीय व्यवसायी और पूर्व क्रिकेट प्रशासक हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक, पहले अध्यक्ष और आयुक्त थे. उन्होंने 2008-10 के दौरान चैंपियंस लीग के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया (Lalit Modi Founder and first Chairman, IPL). वह 2005-10 के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष थे (Lalit Modi Former Vice President). उन्होंने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया है (Lalit Modi Rajasthan Cricket Association).
2010 में, मोदी ने आरोप लगाया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मंत्री शशि थरूर ने कोच्चि टस्कर्स केरल आईपीएल फ्रैंचाइजी में अप्रत्यक्ष रूप से मुफ्त इक्विटी का आयोजन किया, जिससे अंत में थरूर को इस्तीफा देना पड़ा. कोच्चि फ्रैंचाइजी ने आरोप लगाया कि मोदी उन्हें परेशान कर रहे थे, क्योंकि वह चाहते थे कि एक और ग्रुप फ्रैंचाइजी की बोली जीत जाए. आईपीएल 2010 समाप्त होने के कुछ समय बाद, मोदी को कदाचार, अनुशासनहीनता और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में बीसीसीआई से निलंबित कर दिया गया था. बीसीसीआई ने उनके खिलाफ एक जांच शुरू की और 2013 में एक समिति द्वारा उन्हें इन आरोपों के लिए दोषी पाए जाने के बाद उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया. प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा कथित वित्तीय अनियमितताओं के लिए उनके खिलाफ जांच शुरू करने से कुछ समय पहले, मोदी लंदन चले गए (Lalit Modi Controversies). फिलहाल उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया है (Lalit Modi Fugitive).
वह अपने परिवार के बिजनेस के साथ जुड़ गए, मोदी एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक और गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के कार्यकारी निदेशक हैं (Lalit Modi Family Business).
मोदी का जन्म दिल्ली में 29 नवंबर 1963 को हुआ था (Lalit Modi Age). उनके पिता कृष्ण कुमार मोदी और मां बीना मोदी हैं. उनकी एक बड़ी बहन, चारु मोदी भरतिया और एक छोटा भाई, समीर मोदी है (Lalit Modi Family). उनके दादा गूजर मल मोदी ने मोदी व्यापार समूह और मोदीनगर शहर की स्थापना की थी (Lalit Modi, Modinagar).
मोदी ने 1971 में शिमला के बिशप कॉटन स्कूल में प्रवेश लिया लेकिन अपहरण की धमकी के कारण उनका परिवार बाद में उन्हें सेंट जोसेफ कॉलेज, नैनीताल में स्थांतरित करा दिया. 1980 में, स्कूल छोड़र फिल्म देखने के लिए उन्हें ट्रुएन्सी के लिए सेंट जोसेफ से निष्कासित कर दिया गया था. 1983 से 1986 के बीच मोदी ने युनाइटेड स्टेट्स में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की. उन्होंने दो साल के लिए न्यूयॉर्क में पेस विश्वविद्यालय और फिर एक साल के लिए उत्तरी कैरोलिना में ड्यूक विश्वविद्यालय में पढ़ाई की (Lalit Modi Eduction).
मोदी ने नौ साल बड़ी मीनल सागरानी से 17 अक्टूबर 1991 को मुंबई में शादी की (Lalit Modi Wife). मोदी दो बच्चे हैं- बेटा रुचिर मोदी और बेटी आलिया और एक सौतेली बेटी करीमा सागरानी (Lalit Modi Children). 10 दिसंबर 2018 को मीनल की कैंसर से मृत्यु हो गई थी (Lalit Modi wife Death).
जुलाई 2022 में मोदी ने घोषणा की कि वह पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को डेट कर रहे हैं (Lalit Modi Affair).
ललित मोदी ने दावा किया है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसकी डी-कंपनी से मिली लगातार धमकियां के चलते उन्हें क्रिकेट प्रशासन से हमेशा के लिए दूरी बनानी पड़ी. ललित मोदी के मुताबिक आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के बाद वह अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आ गए.
विराट कोहली का ऑटोग्राफ न मिलने पर भावुक हुए युवा फैन का वीडियो वायरल हुआ. इसे देखने के बाद ललित मोदी ने बच्चे से संपर्क किया और विराट के हस्ताक्षर वाले खास IPL स्मृति बैट का तोहफा देने का ऐलान किया. क्रिकेट फैन्स ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक और संवेदनशील कदम बताया है
ललित मोदी इस समय अपनी बायोपिक पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म में उनका किरदार कौन निभाएगा ये तो पता नहीं लेकिन उन्होंने धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह का नाम लिया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की लव लाइफ अक्सर हेडलाइन्स में बनी रहती है. सुष्मिता ने भले ही शादी नहीं रचाई है, मगर उनका नाम कई लोगों संग जुड़ चुका है. एक समय पर उनकी पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम संग शादी की भी खबरें थीं.
2022 में ललित मोदी और सुष्मिता सेन की रोमांटिक फोटोज ने सबके होश उड़ा दिए. ललित मोदी ने बताया कि उन्होंने प्लान करके अपना रिश्ता ऑफिशियल नहीं किया था.
2022 में जब दोनों का रिश्ता ऑफिशियल हुआ, तो सुष्मिता को गोल्ड डिगर कहकर काफी ट्रोल किया गया. इस पर ललित ने सुष्मिता का बचाव किया. कहा कि सुष्मिात उनसे मिलने से पहले ही आर्थिक रूप से मजबूत और सक्सेसफुल थीं.
पाकिस्तान से जीत के बाद IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने टीम इंडिया और हेड कोच गौतम गंभीर को जीत की बधाई दी है.
Lalit Modi-Vijay Malya का एक वायरल वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया की सनसनी बना हुआ था और सरकार की ओर से भी इसे लेकर सख्त प्रतिक्रिया जाहिर की गई थी. अब आईपीएल फाउंडर ललित मोदी के सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं और वो मांफी मांग रहे हैं.
ललित मोदी और विजय माल्या के केस भारत के लिए चुनौती हैं. दोनों लंदन में हैं और दोनों की प्रत्यर्पण प्रक्रिया जारी है. दोनों लंबे समय से देश से बाहर हैं.
भारत में वॉन्टेड ललित मोदी और विजय माल्या के लंदन से प्रत्यर्पण की कोशिशें लगातार जारी हैं. लेकिन मामला वहां की अदालत में अटका हुआ है. जानें, क्या है इन भगोड़ों के केस का हाल? और साथ में IPL और किंगफिशर एयरलाइंस घोटालों की पूरी कहानी.
Lalit Modi Birthday Party: सोशल मीडिया पर इन दिनों ललित मोदी की बर्थडे पार्टी के वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में विजय माल्या के साथ एक महिला भी नजर आ रही हैं, जिनके बारे में लोग पूछ रहे हैं कि वो कौन हैं?
सोशल मीडिया पर भारत के कारोबारी ललित मोदी और विजय माल्या एक साथ पार्टी करते नजर आए. इस दौरान ललित मोदी ने व्यंग्यपूर्वक खुद को सबसे बड़ा भगोड़ा बताया.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें IPL के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी और भगोड़े कारोबारी विजय माल्या फिर से चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, ये वीडियो लंदन में किसी पार्टी का है, जिसमें ललित मोदी और विजय माल्या एक साथ इंजॉय करते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, वीडियो में ललित मोदी व्यंग्य करते हुए कह रहे हैं कि वो भारत के सबसे बड़े भगोड़े हैं. वो कैमरे में देखकर चिल्लाते हुए कह रहे हैं कि हम भगोड़े हैं. इस बात पर विजय माल्या भी हंसते नजर आ रहे हैं.
ललित मोदी ने लंदन में अपने आवास पर फरार कारोबारी विजय माल्या के लिए एक आलीशान प्री-बर्थडे पार्टी आयोजित की. इस कार्यक्रम में कई नामी हस्तियां शामिल हुईं और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. ललित मोदी ने इसे अपने दोस्त का जश्न बताया. वहीं, सोशल मीडिया पर दोनों की ट्रोलिंग हुई.
इस मामले की FIR के मुताबिक, समीर मोदी पर इल्जाम है कि उसने फ़ैशन और लाइफस्टाइल उद्योग में मौका देने के बहाने शिकायतकर्ता से संपर्क किया था और बाद में दिसंबर 2019 में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में मौजूद अपने बंगले पर उसके साथ ज़बरदस्ती की थी.
समीर मोदी के खिलाफ न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (रेप) और 506 (धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज है. शिकायतकर्ता महिला ने 10 सितंबर को दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया कि समीर मोदी ने 2019 से लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया, शादी का झांसा देकर धोखा दिया और धमकियां दीं.
समीर मोदी के खिलाफ 2019 में एक महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया था. उसी शिकायत के आधार पर 10 सितंबर 2025 को एफआईआर दर्ज की गई थी. मामला दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में दर्ज हुआ था. एफआईआर में समीर मोदी के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार) और 506 (धमकी देने) के तहत केस दर्ज किया गया था.
आईपीएल 2008 के थप्पड़कांड का वीडियो ललित मोदी ने माइकल क्लास के साथ पॉडकास्ट में शेयर किया था. आईपीएल 2008 में मैच नंबर-10 की समाप्ति के बाद हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था.
एस. श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी श्रीसंत ने Lalti Modi और Michael Clark को जमकर लगाई फटकार!
हरभजन सिंह साल 2008 के आईपीएल में विवादों में रहे थे. एस. श्रीसंत को आईपीएल मुकाबले के बाद भज्जी ने थप्पड़ जड़ दिया था. उस वाकये का वीडियो ललित मोदी ने शेयर किया है.
ललित मोदी ने पार्टी के इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर किया, जिसके बाद यह चर्चा में बना हुआ है. इस पार्टी में कथित तौर पर 300 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे. इनमें दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए ललित के दोस्त और उनक परिवार के सदस्य शामिल थे.