scorecardresearch
 

Karisma Kapoor Beauty Secrets: 52 की उम्र में 25 की लगती हैं करिश्मा कपूर! खूबसूरती के लिए अपनाती हैं दादी-नानी के ये देसी नुस्खे

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 52 की उम्र में भी अपनी फ्लॉलेस स्किन से सभी को हैरान करती हैं. लोगों को यह जानकर हैरानी होगी कि महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह वह अपनी दादी-नानी के देसी नुस्खे अपनाती हैं. उनके ग्लोइंग स्किन केयर रूटीन में घरेलू चीजें शामिल हैं. आइए आपको बताते हैं.

Advertisement
X
करिश्मा कपूर का स्टाइल लोग आज भी फॉलो करते हैं. (PHOTO:ITG)
करिश्मा कपूर का स्टाइल लोग आज भी फॉलो करते हैं. (PHOTO:ITG)

Karisma Kapoor Beauty Secrets: 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की एक्टिंग के साथ-साथ लोग उनकी खूबसूरती और स्टाइल के भी दीवाने हैं. 52 साल की उम्र में भी उनकी चेहरे पर वो ही पुरानी चमक और सादगी दिखाई देती है. करिश्मा की खूबसूरती का राज जानने की चाहत उनके फैंस के बीच हमेशा बनी रहती है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी ब्यूटी रूटीन से जुड़े कुछ ऐसे राज बताए, जिनकी जड़ें उनकी दादी-नानी के पुराने नुस्खों से जुड़ी हैं.

जहां आजकल अच्छी स्किन के लिए लोग कई तरह के महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं. किसी के डेली रूटीन में फेस वॉश, टोनर और सीरम होता है तो कोई कई स्टेप वाली स्किनकेयर रूटीन फॉलो करता है. दिलचस्प बात यह है कि करिश्मा का स्किनकेयर रूटीन किसी लंबी-चौड़ी लिस्ट पर नहीं टिका है.

करिश्मा के स्किनकेयर का तरीका

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में करिश्मा कपूर ने अपनी स्किनकेयर को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि बचपन में उन्होंने अपनी दादी और नानी को स्किन की देखभाल के लिए घर की साधारण चीजों का इस्तेमाल करते देखा. यही आदतें आगे चलकर उनकी अपनी लाइफस्टाइल का भी हिस्सा बन गईं.

दादी-नानी के नुस्खें करती हैं फॉलो

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि बचपन में उनकी दादी और नानी ही उनके लिए खूबसूरती की मिसाल थीं. उनकी दादी और नानी की खूबसूरती करिश्मा के लिए हमेशा प्रेरणा रही. वह बताती हैं कि दोनों की ब्यूटी रूटीन में सादगी और घरेलू देखभाल को खास जगह मिली हुई थी.

Advertisement

चेहरे पर लगाती हैं देसी घी 

करिश्मा कपूर ने बताया कि मेरी दादी सिर्फ खाने में ही घी का इस्तेमाल नहीं करती थीं, बल्कि वो अपने चेहरे पर भी देसी घी लगाती थीं. उनके लिए घी सिर्फ खाने की चीज नहीं, बल्कि उनकी दादी से जुड़ी एक पुरानी ब्यूटी हैबिट और बचपन की याद भी है. 

वहीं, एक्ट्रेस का मानना है कि घी खाने से शरीर को पोषण मिलता है और यह हमारी स्किन पर भी साफ नजर आता है. 

मलाई भी है पुराने नुस्खों का हिस्सा 

देसी घी के अलावा करिश्मा ने मलाई का भी जिक्र किया. भारतीय घरों में दूध की मलाई को लंबे समय से त्वचा को मुलायम बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. मलाई का इस्तेमाल भी भारतीय घरों में लंबे समय से स्किन को सॉफ्ट महसूस कराने के लिए किया जाता रहा है. हालांकि, इसे चेहरे पर लगाने से पहले अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखना जरूरी है.

करिश्मा का खूबसूरती मंत्र है सादगी 

करिश्मा के लिए खूबसूरती सिर्फ स्किनकेयर तक सीमित नहीं है. फिट रहने के लिए भी वह योग और पैदल चलने जैसी आसान एक्टीविटी को महत्व देती हैं. वह बहुत मुश्किल व्यायाम या सख्त डेली रूटीन की बजाय ऐसी आदतों को पसंद करती हैं जिन्हें लंबे समय तक आसानी से अपनाया जा सके.

Advertisement

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है, अपने चेहरे पर किसी भी घरेलू चीज को लगाने से पहले अपनी त्वचा के हिसाब से सावधानी बरतना जरूरी है. हर स्किन टाइप पर एक ही चीज का असर एक जैसा नहीं होता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement