scorecardresearch
 

कपूर परिवार की बड़ी बेटी बनीं 'लाल परी', रेड गाउन में करिश्मा का दिखा ग्लैमरस लुक, PHOTOS

बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी करिश्मा कपूर ने अपने रेड इंडो-वेस्टर्न ड्रेप्ड गाउन लुक खूब चर्चे हो रहे हैं. 52 की उम्र में भी उनका यह ग्रेसफुल, रॉयल और फ्यूजन स्टाइल हर किसी को पसंद आ रहा है. अगर आप भी इस वेडिंग सीजन भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं, तो लोलो का यह लुक आपके लिए परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन है.

Advertisement
X
करिश्मा कपूर हर लुक सुंदर लगती हैं. (PHOTO:ITG/AI)
करिश्मा कपूर हर लुक सुंदर लगती हैं. (PHOTO:ITG/AI)

Karisma Kapoor Red look: बॉलीवुड की स्टाइल आइकन करिश्मा कपूर अक्सर अपने शानदार फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं. 90 के दशक में लाखों दिलों पर राज करने वाली 'लोलो' आज भी अपने एलीगेंट और क्लासी लुक से फैंस को इंप्रेस करना बखूबी जानती हैं. 52 साल की उम्र में भी उनका ग्लैमरस अंदाज देखकर फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाते हैं. इंडियन हो या वेस्टर्न हर अंदाज में करिश्मा कमाल लगती हैं और इस रेड आउटफिट में तो वो कहर ढा रही हैं और फैंस तो उनके कायल हो गए हैं.

इंडो-वेस्टर्न गाउन में दिखा रॉयल अंदाज

करिश्मा कपूर ने इस बार रेड शेड का ड्रेप्ड इंडो-वेस्टर्न गाउन पहना, जिसमें साड़ी और गाउन का खूबसूरत फ्यूजन देखने को मिला. आउटफिट का वन-शोल्डर और ऑफ-शोल्डर डिजाइन इसे बेहद स्टाइलिश बना रहा था. तो वहीं, कमर पर की गई हल्की बीड्स एम्ब्रॉयडरी और साइड से निकलता ड्रेप्ड पल्लू पूरे लुक को रॉयल टच दे रहा था. सिल्क-जॉर्जेट फैब्रिक से तैयार यह गाउन चलते समय बेहद फ्लोई और ग्रेसफुल दिखाई दे रहा था, जिसने करिश्मा के एलिगेंस को और भी निखार दिया.

मिनिमल मेकअप ने बढ़ाई खूबसूरती

इतने ब्राइट आउटफिट के साथ करिश्मा ने अपने मेकअप और जूलरी को बेहद सटल रखा. सॉफ्ट पिंक स्मोकी आईशैडो, काजल से डिफाइन की गई आंखें और न्यूड ग्लॉसी लिप्स उनके लुक को बैलेंस कर रहे थे. कानों में रूबी और डायमंड ड्रॉप इयररिंग्स ने पूरे स्टाइल में लग्जरी का टच एड किया. हेयरस्टाइल की बात करें तो मिडिल पार्टिंग के साथ स्ट्रेट ओपन हेयरस्टाइल ने उनके लुक को क्लीन, क्लासी और मॉडर्न फिनिश दी.

Advertisement

52 की उम्र में भी कॉन्फिडेंस का कमाल

करिश्मा कपूर जिस तरह से कैमरे के सामने ग्रेस, स्माइल से अपने हर आउटफिट को कैरी करती हैं, उनका यही अंदाज साबित करता है कि स्टाइल का उम्र से कोई लेना-देना नहीं होता. यही वजह है कि फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें एवरग्रीन ब्यूटी बताते हैं. दो बच्चों की मां करिश्मा कपूर अपने स्टाइल से हर बार लोगों को ध्यान खींच ही लेती हैं.

वेडिंग और कॉकटेल पार्टी के लिए परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन

अगर आप इस वेडिंग सीजन में लहंगे या भारी साड़ी से हटकर कुछ नया पहनना चाहती हैं, तो करिश्मा कपूर का यह इंडो-वेस्टर्न ड्रेप्ड गाउन बेहतरीन ऑप्सन हो सकता है. यह लुक स्टाइलिश होने के साथ-साथ काफी कम्फर्टेबल भी है. कॉकटेल पार्टी, संगीत, रिसेप्शन या किसी खास फैमिली फंक्शन में इस तरह का फ्यूजन आउटफिट आपको भीड़ में अलग पहचान दिला सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement