scorecardresearch
 

किसिंग सीन पर मां क्या कहेंगी? जब सवाल सुनकर करिश्मा कपूर को आया था गुस्सा, किया वॉकआउट

करिश्मा कपूर और आमिर खान की फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' (1996) क्रिटिक्स और कमर्शियल, दोनों ही नजरिए से बहुत सफल रही थी. हालांकि फिल्म के किसिंग सीन पर काफी चर्चा हुई थी.

Advertisement
X
आमिर-करिश्मा का किसिंग सीन (Photo: YT/ Tips Official)
आमिर-करिश्मा का किसिंग सीन (Photo: YT/ Tips Official)

साल 1996 में रिलीज हुई आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान रचे थे. यह फिल्म क्रिटिक्स की पसंद बनने के साथ-साथ कमाई के मामले में भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी थी आमिर और करिश्मा के बीच फिल्माए गए बारिश वाले किसिंग सीन ने. उस दौर में इस बोल्ड और लंबे लिप-लॉक सीन ने दर्शकों के बीच खलबली मचा दी थी. 

इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे लंबे ऑनस्क्रीन किसिंग सीन्स में से एक माना जाता है. अब इस घटना के करीब तीन दशक बाद, सीनियर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रमाकांत मुंडे ने इस सीन के बैकस्टेज ड्रामे और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ा बेहद दिलचस्प और अनसुना किस्सा शेयर किया है, जिसने एक बार फिर पुरानी यादों को ताजा कर दिया है.

बेकाबू हुआ करिश्मा का गुस्सा
हाल ही में 'हिंदी रश' को दिए एक इंटरव्यू में वरिष्ठ फोटोग्राफर रमाकांत मुंडे ने उस दौर की एक ऐसी घटना का जिक्र किया जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. मुंडे ने बताया कि फिल्म की रिलीज से ठीक पहले मीडिया और इंडस्ट्री में इस किसिंग सीन को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था. 

उन्होंने कहा, 'उस वक्त इस सीन को हिंदी सिनेमा का सबसे लंबा किसिंग सीन माना जा रहा था. फिल्म थिएटर्स में आने से पहले ही हमारे पास उस सीन की कुछ तस्वीरें आ चुकी थीं. ऐसे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिपोर्टर्स ने इस बोल्ड सीन को लेकर सीधे करिश्मा कपूर पर सवालों की बौछार कर दी. एक रिपोर्टर ने तो यहां तक पूछ लिया कि 'आपने इतना बोल्ड सीन कैसे कर लिया? इस पर आपकी मां क्या कहेंगी?' यह सवाल सुनते ही करिश्मा कपूर अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाईं और बिना जवाब दिए तुरंत प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर वहां से वॉकआउट कर गईं. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म कर दी गई.

Advertisement

करिश्मा के सपोर्ट में उतरे आमिर खान
जब करिश्मा कपूर गुस्से में मीडिया के तीखे सवालों का सामना करते हुए वहां से चली गईं, तो उनके को-स्टार आमिर खान ने मोर्चा संभाला. रमाकांत मुंडे के मुताबिक, आमिर खान ने उस रिपोर्टर को कड़ा जवाब देते हुए पूरी मीडिया के सामने कहा था, 'ऐसा सवाल पूछने का आपको कोई हक नहीं है. यह एक आर्टिस्ट का पर्सनल मामला है और फिल्म की स्क्रिप्ट की डिमांड थी. इस तरह के पर्सनल सवालों को प्रोफेशन के बीच में नहीं लाया जाना चाहिए.' 

फिल्म राजा हिंदुस्तानी के बारे में
'राजा हिंदुस्तानी' सिर्फ एक आम कमर्शियल सुपरहिट फिल्म नहीं थी, बल्कि इसने आमिर खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी को अमर कर दिया. फिल्म के गाने, जबरदस्त डायलॉग्स और दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री आज भी लोगों के दिलों में एक खास जगह रखती है. आज करीब 30 साल बीत जाने के बाद भी इस एक अकेले किसिंग सीन की चर्चा होती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement