जॉन अब्राहम, अभिनेता
जॉन अब्राहम (John Abraham) एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता और पूर्व मॉडल हैं जो हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं. कई विज्ञापनों और कंपनियों के लिए मॉडलिंग करने के बाद, उन्होंने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म जिस्म (Jism) के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला (John Abraham Debut).
इसके बाद फिल्म धूम (2004), और जिंदा (2006), वाटर (2005), बाबुल (2006), गरम मसाला (2005), दोस्ताना (2008), न्यूयॉर्क (2009), हाउसफुल 2 (2012), रेस 2 (2013), वेलकम बैक (2015), ढिशूम (2016), परमानु (2018), सत्यमेव जयते (2018), रोमियो अकबर वाल्टर (2019), और बाटला हाउस (2019) में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं (John Abraham Movies). जॉन को जी सिने अवार्ड्स बेस्ट विलेन, स्टारडस्ट अवार्ड्स सुपरस्टार ऑफ टुमॉरो – पुरुष, फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार IIFA अवार्ड्स स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर – पुरुष, बॉलीवुड मूवी पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण सहित कई पुरुस्कारों के विजेता हैं (John Abraham Awards).
अब्राहम ने 2012 में अपने प्रोडक्शन हाउस, जे.ए. (J.A. Entertainment) के तहत अपनी पहली फिल्म विक्की डोनर (Vicky Donor) का निर्माण किया जो एक बड़ी हिट फिल्म रही. एक निर्माता के रूप में उनकी दूसरी फिल्म मद्रास कैफे थी, जिसे आलोचकों की प्रशंसा मिली. अपने अभिनय करियर से परे, वह इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टीम नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी (the Indian Super League, NorthEast United FC.) के सह-मालिक हैं.
जॉन अब्राहम का जन्म 17 दिसंबर 1972 को केरल (Keral) के अलुवा में हुआ था (John Abraham Age). उनके पिता पेशे से एक वास्तुकार हैं और केरल के एक सिरिएक ईसाई हैं और उनकी मां एक ईरानी पारसी हैं (John Abraham Parents). उनका एक छोटा भाई है जिसका नाम एलन अब्राहम है (John Abraham Brother). अब्राहम मुंबई में पले-बढ़े और मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई की. उन्होंने जय हिंद कॉलेज, मुंबई विश्वविद्यालय और फिर मेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बॉम्बे से एमबीए की डिग्री प्राप्त की (John Abraham Education).
जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु के रिश्ते काफी शुर्खियों में रहे हैं. इनका रिलेशन साल 2002 से 2011 तक रहा और दोनों को अक्सर मीडिया में एक सुपर कपल के रूप में जाना जाता था (John Abraham and Bipasha Basu Affair).
जॉन ने उन्होंने 3 जनवरी 2014 को प्रिया रुंचाल से शादी की और लॉस एंजिल्स में जश्न मनाया. जॉन की पत्नी एक एनआरआई वित्तीय विश्लेषक और यूएस की निवेश बैंकर हैं, लेकिन मैक्लॉड गंज की मूल निवासी हैं (John Abraham Wife).
अब्राहम एक फिटनेस मॉडल है. वह धूम्रपान, शराब का सेवन और किसी भी तरह के नशे से दूर रहते है. इस वजह से वो अक्सर कई पार्टियों और फंक्शन से बचते हैं. अब्राहम को बाइक बहुत पंसद हैं उनके पास स्पोर्ट्स बाइक का कलेक्शन हैं (John Abraham Lifestyle).
आपके वीकेंड को एंटरटेनमेंट से भरने का हमने पूरा इंतजाम कर लिया है. हम आपके लिए जी5 की कुछ शानदार फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपको एंटरटेनमेंट का डबल डोज देंगी.
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) की फ्रेंचाइजी रॉटरडैम डॉकर्स में सह-मालिक के तौर पर निवेश किया है. अगस्त-सितंबर में होने वाली इस लीग में छह शहरों की टीमें हिस्सा लेंगी. जॉन ने इसे यूरोप में क्रिकेट के विकास का बड़ा मौका बताया, जबकि ETPL ने उनके खेलों के प्रति जुनून और अनुभव की सराहना की.
जॉन अब्राहम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका जबरा फैन उनसे मिलने स्टेज पर पहुंचता है. मगर बॉडीगार्ड्स उसे इस तरह पकड़कर नीचे ले जाते हैं, जिसे देखकर एक्टर से रहा नहीं जाता. वहां काफी हंगामा मच गया था.
बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जॉन अब्राहम और उनके प्रशंसक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मंच तक पहुंचने की कोशिश कर रहे एक फैन को सुरक्षा कर्मियों ने रोक लिया, लेकिन इसी दौरान अभिनेता की प्रतिक्रिया ने लोगों का ध्यान खींच लिया. वीडियो सामने आने के बाद कई लोग जॉन की सराहना कर रहे हैं, जबकि यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.
कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस बीच 'आज तक' से खास बातचीत में कंगना ने बताया कि 'भारत भाग्य विधाता' टाइटल रखने में जॉन अब्राहम ने कैसे उनकी मदद की. इसके साथ ही उन्होंने राजनीति और जीवन के अपने 'भाग्य विधाता' का नाम भी शेयर किया.
हॉलीवुड एक्टर डेनियल क्रेग ने एक नहीं बल्कि 5 जेम्स बॉन्ड फिल्मों- 'कसीनो रॉयाल', 'क्वांटम ऑफ सोलेस', 'स्काईफॉल', 'स्पेक्टर' और 'नो टाइम टू टाइम' में काम किया था. मगर जब से डेनियल ने सीक्रेट एजेंट 007 के किरदार को पीछे छोड़ने का फैसला किया है, मेकर्स समेत दुनियाभर के फैंस परेशानी में पड़ गए हैं.
कौन सा एक्टर जेम्स बॉन्ड का मशहूर रोल निभाएगा, उसके नाम की घोषणा अभी तक नहीं हुई है. लेकिन फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम के पक्ष में राय दी है.
फातिमा सना शेख से लेकर जावेद अख्तर और कमल हासन तक, कई सेलेब्स खुद को नास्तिक मानते हैं. ये स्टार्स धर्म और पूजा-पाठ से दूरी रखते हुए इंसानियत, कर्म और आत्मविश्वास को अहम मानते हैं. जानिए किन-किन बॉलीवुड और साउथ स्टार्स ने आस्था को लेकर अलग सोच रखी है.
बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो धर्म और भगवान में विश्वास नहीं रखते और खुद को नास्तिक बताते हैं. जानिए फातिमा सना शेख से लेकर जावेद अख्तर और जॉन अब्राहम तक किन-किन सेलेब्स ने किसी भी धर्म में आस्था रखने से दूरी बनाई.
बॉलीवुड फिल्म 'परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण' में दिखाया गया है कि कैसे USA द्वारा सेटेलाइट के माध्यम से नजर रखने के बावजूद भारत ने परमाणु परीक्षण को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था.
जॉन अब्राहम ने बॉलीवुड में आउटसाइडर के रूप में अपनी जर्नी और संघर्ष के बारे में खुलकर बात की है. 2003 में इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद उन्हें कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने बिना किसी पब्लिसिस्ट के अपनी मेहनत और इंटीग्रिटी से अपनी पहचान बनाई.
जॉन अब्राहम की को-स्टार रहीं रिमी सेन ने एक्टर को लेकर एक बयान दिया है. उन्होंने जॉन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें शुरू में एक्टिंग नहीं आती थी. वो अपनी इस कमजोरी को बेहद होशियारी से छिपाते थे, जिससे उनपर कोई सवाल ना उठे.
Celebrity trainer Vinod Channa ने John Abraham की strict diet और Shilpa Shetty के pregnancy के बाद weight loss का सच बताया. Surgery rumors पर भी दी सफाई.
सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर विनोद चन्ना ने अपनी जर्नी पर बात की है. उन्होंने बताया कि कभी वो वॉचमैन थे. फिर कैसे सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर बनने तक का उन्होंने सफर तय किया है, इसका उन्होंने खुलासा किया है. वो कई बड़े सेलेब्स को ट्रेन कर चुके हैं.
सेलिब्रिटी ट्रेनर विनोद चन्ना ने जॉन अब्राहम की बेहद सख्त डाइट और शिल्पा शेट्टी के प्रेग्नेंसी के बाद 3 महीने में वजन कम करने के राज का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि शिल्पा को देखकर लोगों को लगा था उन्होंने सर्जरी कराई है.
एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ हुई भीड़ की घटना पर बात करते हुए चित्रांगदा सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे इवेंट्स ऑर्गनाइज करने वाली एजेंसियों की यह जिम्मेदारी है कि वे भीड़ को ठीक से मैनेज करें.
बॉलीवुड स्टार्स सिर्फ फिल्मों से नहीं, रियल एस्टेट से भी तगड़ी कमाई कर रहे हैं. ताजा उदाहरण राकेश रोशन का है, जिन्होंने हाल ही में मुंबई में करोड़ों की कीमत वाले ऑफिस स्पेस खरीदे हैं. वहीं जॉन अब्राहम, करिश्मा कपूर और काजोल-अजय देवगन जैसे सितारे अपने लग्जरी अपार्टमेंट और विला किराये पर देकर हर महीने लाखों कमा रहे हैं.
हर्षवर्धन राणे के फैंस के लिए एक ऐसी न्यूज सामने आई है, जिसे सुन सभी झूम उठेंगे. एक्टर ने 'एक दीवाने की दीवानियत' की सक्सेस के बाद, जॉन अब्राहम संग अपनी अगली फिल्म साइन कर ली है.
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने मुंबई में एक बड़ी प्रॉपर्टी डील की हैं, उन्होंने अपना एक आलीशान अपार्टमेंट किराये पर दिया है, जिससे उनकी लाखों रुपये की कमाई होगी.
सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर विनोद चन्ना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि शुरुआत में लोग स्टार्स जैसी बॉडी की चाह में जिम ज्वाइन करते हैं. मगर फिर क्यों जिम छोड़ते हैं और उन्हें फिटनेस जर्नी में किन गलतियों से बचना चाहिए.
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है, जिसमें केवल बीमार और आक्रामक कुत्तों को शेल्टर होम में रखने का निर्देश दिया गया है. इस फैसले का समर्थन बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और रवीना टंडन ने किया है.