बॉलीवुड फैन्स ने हमेशा से टैलेंटेड और मेहनती सितारों का खुली बांहों से स्वागत किया है. शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन, राजकुमार राव और जॉन अब्राहम जैसे सितारों को ही देख लीजिए. इन सितारों ने आउटसाइडर होकर हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई. आज इनके लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं. सालों बाद जॉन ने बॉलीवुड में आउटसाइडर के रूप में अपनी जर्नी के बारे में खुलकर बात की है.
आउटसाइडर होने पर बोले जॉन
2003 की बात है जब जॉन अब्राहम ने बॉलीवुड में कदम रखा था. आउटसाइडर के तौर पर उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मैं शायद इस इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा आलोचना का शिकार हुआ हूं, शुरूआत से ही. जब 2003 में आया, तो आउटसाइडर कोई थे ही नहीं. उसके पहले सिर्फ शाहरुख खान और अक्षय कुमार इंडस्ट्री में आए. जो आलोचना मुझे झेलनी पड़ी, मेरे जमाने में किसी और को नहीं झेलनी पड़ी.
एक्टर कहते हैं कि मेरे लिए ये आसान था. मैं घोड़े की तरह था, जिसके आंखों पर ब्लिंकर्स लगे हों. मैं सिर्फ आगे देख सकता था और उम्मीदें नहीं रखता था. मेरे पास कभी पब्लिसिस्ट नहीं रहा. मैं मीडिया में स्टोरी प्लांट करने बाहर नहीं जाता; ये मुझे कमजोर भी बना सकता है, लेकिन मुझे लगता है लोग मेरी इंटीग्रिटी जानते हैं और मेरा बैकग्राउंड.
अभिषेक बच्चन को किया Kiss
जॉन कहते हैं कि बॉक्स ऑफिस क्लैश और तुलनाएं हेडलाइंस पर छाई रहती हैं. सबसे अच्छा तरीका है अपने दिमाग को ट्रेन करना कि तुम कॉम्पिटिशन नहीं कर रहे, बल्कि सपोर्ट कर रहे हो. मैं अपने मेल को-एक्टर के साथ कहीं बेहतर घुल-मिल जाता हूं. मैंने अक्षय कुमार, शाहरुख खान, वरुण धवन और अभिषेक बच्चन के साथ काम किया है. मैंने अभिषेक को Kiss भी किया है. वो मुझे अपने प्रोसेस को सपोर्ट करने वाले के रूप में देखते हैं और मैं उन्हें वैसा ही देखता हूं.
मेरे लिए मैं उस स्पेस में कॉम्पिटिटिव नहीं हूं. मैं लड़कों के आसपास बहुत कंफर्टेबल रहता हूं और वो खूबसूरती फिल्म में दिखती है. जॉन कहते हैं कि उनके हिसाब से ये अप्रोच ने इंडस्ट्री में मजबूत प्रोफेशनल रिलेशनशिप बनाने में मदद की हैं. इंडस्ट्री में रिश्ते नाजुक और अहंकारी माने जाते हैं.
जॉन ने ये भी कहा कि उन्हें ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता. वो बाहरी शोर-शराबे का निजी जिंदगी पर फर्क नहीं पड़ने देते.