जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं. वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं. उन्होंने 2022 एशियाई खेलों के दौरान 3 अक्टूबर 2023 को नेपाल के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया. वह घरेलू क्रिकेट में विदर्भ और इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं.
उन्होंने 27 फरवरी 2014 को 2013-14 विजय हजारे ट्रॉफी में विदर्भ के लिए अपना लिस्ट ए डेब्यू किया. उन्होंने 1 अक्टूबर 2015 को 2015-16 रणजी ट्रॉफी में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया. वह 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में विदर्भ के लिए सात मैचों में 298 रन बनाकर सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे.जितेश शर्मा पी. सेन ट्रॉफी में भवानीपुर क्लब के साथ भी थे.
22 अक्टूबर 1993 को जन्मे जितेश शर्मा को जनवरी 2023 में श्रीलंका के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पहली बार शामिल किया गया. 2023 में ऑस्ट्रेलिया टी20आई सीरीज के लिए बुलाए जाने के बाद उनके करियर का और विस्तार हुआ.
IPL 2026 के मैच नंबर-61 में 17 मई को पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराया. और इस जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंच गई.
IPL 2026 में 17 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में रजत पाटीदार RCB की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बने. उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम की कप्तानी संभाली.
लखनऊ सुपर जायंट्स(LSG) के खिलाफ 9 रनों की हार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( RCB) को थोड़ा परेशानी में डाल दिया. इस मुकाबले में RCB को हार का सामना करना पड़ा . RCB की ये लगातार दूसरी हार रही. हालांकि टीम कि स्थिति अब भी मज़बूत है , पर जितेश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड का बेहद खराब फॉर्म RCB की चिंता का विषय बना हुआ है.
इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम के मुख्य खिलाड़ी का बयान सामने आया है. जहां उन्होंने अपनी पत्नी संग अपनी रिलेशनशिप को लेकर बात कही. यह खिलाड़ी RCB टीम की कप्तानी कर चुका है.
RCB के प्रैक्टिस मैच में विराट कोहली, जितेश शर्मा, टिम डेविड और वेंकटेश अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया. जितेश ने 81 रन बनाए, जबकि कोहली ने तेज 29 रन की पारी खेली. IPL 2026 से पहले टीम की फॉर्म अच्छी दिख रही है, जिससे फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं.
वैभव सूर्यवंशी को एक तरफ जहां उनकी बल्लेबाजी ने भविष्य का सुपरस्टार बना दिया है. वहीं दूसरी ओर आरसीबी के स्टार खिलाड़ी जितेश शर्मा के बयान ने नई बहस छेड़ दी है. जितेश ने साफ कहा है कि वैभव सूर्यवंशी में दुनिया पर राज करने की काबिलियत है, लेकिन वो प्रोफेशनल नहीं बन पाएंगे.
भारतीय टीम के बल्लेबाज जितेश शर्मा ने कहा कि आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले उनके पिता का निधन हो गया था. जिसके बाद जितेश की जगह चयनकर्ताओं ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन को टीम में शामिल करने का फैसला किया था.
विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह बना पाए थे. जितेश शर्मा के ऊपर ईशान किशन को तवज्जो मिली थी. टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले जितेश के पिता का निधन हो गया था, ऐसे में उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.
टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बैटर दिनेश कार्तिक ने शुभमन गिल के टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम से बाहर होने पर बड़ा बयान दिया है.
भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम में जितेश शर्मा को बाहर किए जाने से फैंस और पूर्व खिलाड़ी हैरान हैं. चयनकर्ताओं ने इसे टीम कॉम्बिनेशन का फैसला बताया, न कि काबिलियत पर सवाल. IPL में शानदार प्रदर्शन और फिनिशर की भूमिका निभाने के बावजूद जितेश को मौका नहीं मिला, जबकि संजू सैमसन और घरेलू क्रिकेट में चमके ईशान किशन को विकेटकीपर-बल्लेबाज़ के रूप में चुना गया.
टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बेहद खफा नजर आए. मैच के बाद जब गंभीर खिलाड़ियों से हाथ मिला रहे थे, तो भी वो गुस्से में दिखे.
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच मुल्लांपुर टी20 मैच में एक ऐसा वाकया हुआ जिसने फैन्स को हैरान कर दिया. गेंद स्टम्प पर लगी, बेल्स भी उड़ी, लेकिन गिरी नहीं. इसके चलते जितेश शर्मा आउट होने से बाल-बाल बच गए.
संजू सैमसन को लेकर कभी गौतम गंभीर खूब तारीफ करते थे, उनको शानदार बल्लेबाज कहते थे. उनको लेकर गंभीर ने कभी सोशल मीडिया पर खूब आवाज उठाई थी, लेकिन जब से शुभमन गिल टी20 टीम में लौटे हैं. तब से संजू सैमसन नजरअंदाज हो गए हैं.
दीप दासगुप्ता का मानना है कि अगर विकेटकीपर को निचले क्रम में बल्लेबाज़ी करनी है तो जितेश शर्मा, संजू सैमसन से बेहतर विकल्प हैं, क्योंकि वह इस भूमिका के विशेषज्ञ हैं. सैमसन की हाल की खराब फॉर्म और मध्य क्रम में असफलता के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा. विश्व कप से पहले सिर्फ नौ मैच बचे हैं.
जितेश शर्मा ने भारतीय टी20 टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका के लिए संजू सैमसन के साथ तुलना पर जवाब दिया है.
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को कुल 10 मुकाबले खेलने हैं. ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जिस तरह संजू सैमसन की जगह जितेश शर्मा को तरजीह दी गई है, उससे एक बात तो तय लग रही कि अब संजू का वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट च्वाइस विकेटकीपर खेलना तय नहीं है.
वैभव सूर्यवंशी ने बांग्लादेश-ए के खिलाफ सेमीफाइनल में चार छक्के और दो चौके की मदद से तूफानी 38 रन बनाए. वैभव को सुपर ओवर में बैटिंग के लिए नहीं भेजा गया. यह निर्णय बैकफायर कर गया.
India A vs Bangladesh A, Asia Cup Rising Stars 2025: भारतीय टीम ने ग्रुप मैचों में यूएई और ओमान के खिलाफ जीत हासिल की थी. हालांकि उसे पाकिस्तान शाहीन्स ने हरा दिया था. अब भारतीय टीम बांग्लादेश-ए के खिलाफ सेमीफाइनल में हार गई.
Bangladesh A vs India A, 1st Semi-Final: भारत ए और बांग्लादेश ए के बीच ACC मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के सेमीफाइनल का नतीजा सुपर ओवर में निकला. इसे बांग्लादेश की टीम ने अपने नाम किया. दोनों ही टीमों का स्कोर 20 ओवर्स के बाद 194-6 रहा. सवाल यह उठा कि आखिर इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को सुपर ओवर में ओपनिंग करने क्यों नहीं भेजा गया.
India A vs Oman Asia Cup Rising Stars 2025: एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में मंगलवार को खेले गए मैच में भारत ए ने ओमान को 6 विकेट से हराया. इस जीत के साथ ही भारत अब सेमीफाइनल में पहुंच गया है. ओमान ने 136 रनों का टारगेट दिया था. जिसे भारत ने चेज कर लिया.
पाकिस्तान शाहीन्स के खिलाफ मिली 8 विकेट से हार के बाद भारतीय टीम के लिए ओमान के खिलाफ मैच जीतना जरूरी होगा. जितेश शर्मा ब्रिगेड को अपनी बल्लेबाजी, फील्डिंग और गेंदबाजी में सुधार लाने की जरूर है.