scorecardresearch
 

'मैं हमेशा आपके साथ', EX पत्नी सुजैन पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, शेयर की Unseen फोटो, GF सबा ने किया रिएक्ट

ऋतिक रोशन ने अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर की है. ऋतिक ने सुजैन की अनसीन तस्वीरें शेयर करके उनपर प्यार लुटाया और उनकी जमकर तारीफ भी की.

Advertisement
X
एक्स पत्नी पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार (Photo: Instagram hrithikroshan)
एक्स पत्नी पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार (Photo: Instagram hrithikroshan)

सुजैन खान और ऋतिक रोशन तलाक के बाद भी एक दूसरे के काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं. दोनों जिंदगी में भले ही आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन एक दूसरे के सुख-दुख में साए की तरह साथ रहते हैं. अब ऋतिक ने अपनी एक्स वाइफ सुजैन के लिए दिल को छू लेने वाली पोस्ट शेयर की है, जिसे देखकर फैंस का दिल खुशी से गदगद हो गया है. 

सुजैन की तारीफ में क्या बोले ऋतिक?

ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करके सुजैन खान को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. सुजैन का बर्थडे आज नहीं, बल्कि दो दिन पहले 26 अक्टूबर को था, लेकिन ऋतिक ने आज उन्हें विश किया है. 

ऋतिक ने एक्स पत्नी सुजैन खान की कई सारी थ्रोबैक अनसीन फोटोज शेयर की हैं. किसी तस्वीर में सुजैन अपने दोनों बेटों को लाड करती हुई दिखाई दे रही हैं, तो किसी तस्वीर में सुजैन और ऋतिक अपने बेटों संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं. 

तस्वीरों के साथ उन्होंने सुजैन के लिए प्यार भरा मैसेज भी लिखा है, जिसमें उन्होंने सुजैन को बेस्ट मां बताया है. ऋतिक ने लिखा- यह शुभकामना थोड़ी देर से आई है, लेकिन मेरे दिल की गहराई से है. सुजैन, आपको जन्मदिन की ढेरों बधाइयां.

Advertisement

'मेरी आपके लिए यही दुआ है कि यह साल आपके लिए वो सारा प्यार, अपनापन, खुशी और जादू लेकर आए, जिसे आप बहुत ही खूबसूरती से और खुलकर अपने आस-पास के लोगों को देती हैं.' 

 

 

ऋतिक ने सुजैन को बताया बेस्ट मां

सुजैन को बेस्ट मदर बताते हुए ऋतिक बोले- तुम Ray और Ridz के लिए सबसे अच्छी मां हो. मुझे इस बात कि खुशी है कि उनकी मां के रूप में उनके पास पॉजिटिव लाइट है. तुम कमाल की हो, जैसा कि डैड कहते हैं- कमाल वही है, जो कमाल कर दिखाए' तुम कमाल के काम करती हो. मैं हमेशा साथ हूं और तुम्हारे लिए चीयर करता रहूंगा. 

एक्स वाइफ सुजैन के लिए ऋतिक की पोस्ट फैंस का दिल छू रही है. खास बात ये है कि ऋतिक की पोस्ट पर उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी हार्ट इमोजी बनाकर अपना रिएक्शन दिया है. साथ ही सुजैन के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी ने भी हार्ट इमोजी के साथ प्यार बरसाया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement