scorecardresearch
 

The Legend of Hanuman: फिर लौटे हनुमान, इस बार अलग होगा अंदाज, ट्रेलर देख हो जाएंगे खुश

नए सीजन में लंका का युद्ध अपने सबसे निर्णायक और भयावह मोड़ पर पहुंचता है, जहां रावण अब तक के अपने सबसे शक्तिशाली रूप में सामने आता है. वानर सेना के शिविर में निराशा छाने लगती है तभी हनुमान उस एक अस्त्र की तलाश में निकल पड़ते हैं, जो रावण का हमेशा के लिए अंत कर सकता है.

Advertisement
X
द लीजेंड ऑफ हनुमान. (Photo: ITG)
द लीजेंड ऑफ हनुमान. (Photo: ITG)

हनुमान की गाथा एक बार फिर लौट आई है. जियो हॉटस्टार पर ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर जारी हो गया है. इसके साथ ही दर्शकों के पसंदीदा शोज में से एक का अब तक का सबसे बड़ा अध्याय सामने आया है. इस सीजन का प्रीमियर 23 अक्टूबर को दशहरे के सप्ताह में होगा.

नए सीजन में लंका का युद्ध अपने सबसे निर्णायक और भयावह मोड़ पर पहुंचता है, जहां रावण अब तक के अपने सबसे शक्तिशाली रूप में सामने आता है. वानर सेना के शिविर में निराशा छाने लगती है तभी हनुमान उस एक अस्त्र की तलाश में निकल पड़ते हैं, जो रावण का हमेशा के लिए अंत कर सकता है. अंतिम अस्त्र की यह खोज जल्द ही उन्हें युद्धभूमि से बहुत आगे समय के अलग-अलग पड़ावों तक ले जाती है.

इस यात्रा में वे भगवान राम के अतीत के उन अनजाने पहलुओं और मृत्यु के साम्राज्य तक पहुंचते हैं, जिनसे अब तक पर्दा नहीं उठा था. इसी दौरान हनुमान एक ऐसे रहस्य से पर्दा उठाते हैं, जो सब कुछ बदलकर रख देगा. उनकी दिव्यता का वास्तविक स्वरूप और उनकी असीम शक्ति.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

Advertisement

शरद केलकर एक बार फिर रावण की आवाज के रूप में लौट रहे हैं और अपने दमदार अंदाज से इस शक्तिशाली खलनायक के किरदार को जीवंत करेंगे. शो में वापसी को लेकर शरद केलकर ने कहा कि मैं ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ का हिस्सा बनकर बेहद आनंदित रहा हूं. 

भव्य एक्शन के साथ भावनाओं, आस्था और मित्रता का संगम पेश करता यह सीजन हनुमान की यात्रा में एक नए और प्रभावशाली अध्याय की शुरुआत करता है.

यह ऐसा शो है, जो हमारी पौराणिक कथाओं की कुछ कालजयी गाथाओं को जीवंत करता है. ऐसी कहानी और किरदार से जुड़ना बेहद खास है, जो पीढ़ियों से हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा रहे हैं. सीजन 7 में हनुमान की यात्रा एक नई दिशा में आगे बढ़ती है. दर्शक उनकी दिव्यता और उनके भीतर छिपी अपार शक्ति को ऐसे रूप में देखेंगे, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा. इस सीजन में एक्शन और भावनाएं दोनों हैं लेकिन हनुमान की शक्तियों का धीरे-धीरे सामने आना इसे खासतौर पर रोमांचक बनाता है.

इस सीरीज को ग्राफिक इंडिया द्वारा प्रोड्यूस और शरद देवराजन के को-प्रोडक्शन में तैयार किया गया है. ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 अपनी विशिष्ट एनिमेशन शैली और विस्तृत पौराणिक दुनिया को आगे बढ़ाता है. ट्रेलर हनुमान की यात्रा के अब तक के सबसे शक्तिशाली अध्याय की झलक पेश करता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement