scorecardresearch
 

फ्लॉप होकर भी कमाए ज‍िसने 9 करोड़, OTT पर आ रही हिमेश रेशमिया की वो मूवी

पिछले साल रिलीज हुई हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडऐस रवि कुमार आखिरकार OTT पर रिलीज के लिए एक दम तैयार है. जानिए कब और कहां ये फिल्म देख पाएंगे.

Advertisement
X
JioHotstar पर आएगी Badass Ravi Kumar (Photo: x@JioHotstar)
JioHotstar पर आएगी Badass Ravi Kumar (Photo: x@JioHotstar)

सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडऐस रवि कुमार' पिछले साल अपनी घोषणा के वक्त से ही टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई थी. फरवरी 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिले थे. थिएटर रिलीज के बाद से ही हिमेश के फैंस इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि आखिर यह फिल्म ओटीटी पर कब आएगी. अब दर्शकों का वह लंबा इंतजार खत्म होने वाला है.

दरअसल 'बैडऐस रवि कुमार' ने आखिरकार डिजिटल दुनिया में कदम रख दिया है. फिल्म के ओटीटी डेब्यू की खबर सामने आते ही इंटरनेट पर एक बार फिर हिमेश रेशमिया के रवि कुमार वाले अवतार की चर्चा तेज हो गई है. 

कब और कहां देख पाएंगे फिल्म?
काफी समय से अटकी पड़ी इस फिल्म के डिजिटल प्रीमियर की आधिकारिक घोषणा JioHotstar ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए की है. प्लेटफॉर्म ने अब स्पष्ट किया है कि 'बैडऐस रवि कुमार' की फुल स्ट्रीमिंग 18 अप्रैल से शुरू हो जाएगी. जियो हॉटस्टार ने फिल्म का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा कि 'रवि कुमार जैसा धुरंधर कोई और हो नहीं सकता', जिसने फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

पोस्ट पर आने लगे मजेदार कमेंट्स
एक्टर वीर पहारिया ने इस घोषणा के कमेंट सेक्शन में लिखा, 'एक पीढ़ी में एक बार.' हिमेश रेशमिया से जुड़े कई और कमेंट्स भी इस पोस्ट पर देखने को मिले. कुछ लोगों ने तो मजाक में यह भी कहा कि यह फिल्म 'दिमाग खराब करने वाली' (brain rot) है और 'नफरत के साथ देखने' (hate watch) के लिए सबसे बेहतरीन है. कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि 'बैडऐस रवि कुमार' के दर्शकों की संख्या IPL और 'धुरंधर' की स्ट्रीमिंग के रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है.

Advertisement

जियो हॉटस्टार ने फिल्म का प्रोमो शेयर कर लिखा, 'रवि कुमार जैसा धुरंधर कोई हो नहीं सकता. 'बैडऐस रवि कुमार' 18 अप्रैल को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग होगी.
 
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हुई सुपर फ्लॉप
हिमेश रेशमिया की इस फिल्म को 80 के दशक की बॉलीवुड फिल्मों को दी गई एक श्रद्धांजलि के तौर पर पेश किया गया था. नतीजतन इसमें जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस, मजेदार डायलॉग और पुराने जमाने का म्यूजिक था. रिलीज़ होने पर 'बैडऐस रवि कुमार' को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा, फिर भी इसने बॉक्स ऑफिस पर ₹9.98 करोड़ की कमाई की.

रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमेश रेशमिया, जो इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ किसी बात पर उलझे हुए थे, जिसकी वजह से फिल्म के डिजिटल प्रीमियर में इतनी ज्यादा देरी हुई. रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगर ने फिल्म के प्रमोशनल मटीरियल पर पूरी आजादी की मांग की थी और चाहते थे कि OTT प्लेटफॉर्म्स उनकी फिल्मों को सिर्फ स्ट्रीम करें, बिना उनके सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा कोई भी कंटेंट डाले. OTT रिलीज की हालिया घोषणा से ऐसा लगता है कि हिमेश और JioHotstar के बीच चल रहा विवाद अब सुलझ गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement