scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

Jio Hotstar पर अनिल कपूर की 13 साल पुरानी सीरीज दिखा रही कमाल, ये 6 फिल्म/सीरीज भी कर रहीं ट्रेंड

Match Fixing
  • 1/8

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंडिंग पेज एक ऐसी जगह होती है, जहां से हमें अंदाजा लगता है कि किन फिल्मों और सीरीज को इंडिया में सबसे ज्यादा देखा जाता है. 

Photo: Jio Hotstar

Resort
  • 2/8

जियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते कुछ नई फिल्में/सीरीज ट्रेंड कर रहीं. अनिल कपूर की 13 साल पुरानी टीवी सीरीज से लेकर बच्चों का फेवरेट कार्टून ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है. 

Photo: Jio Hotstar

Badass Ravikumar
  • 3/8

हिमेश रेशमिया की फ्लॉप फिल्म बैडऐस रविकुमार पिछले दो हफ्तों से ट्रेंडिंग पेज पर कायम है. ये एक 80s स्टाइल रिवेंज-ड्रामा फिल्म है, जिसमें हिमेश का सिगनेचर म्यूजिक एल्बम है. इसकी IMDb रेटिंग 6.4 है. अगर आपने इस फिल्म को अभी तक नहीं देखा है, तो शायद आप गलती कर रहे हैं.

Photo: Jio Hotstar

Advertisement
Chiraiya
  • 4/8

दिव्या दत्ता-संजय मिश्रा की वेब सीरीज चिरैया रिलीज के बाद से ही जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंड कर रही है. इसकी कहानी शादी के बाद महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को दिखाती है. ये सीरीज अपने विवादित कंटेंट के चलते भी सुर्खियों में रही. IMDb पर इसे 5.8 रेटिंग्स दी गई हैं. 

Photo: Jio Hotstar

Kis kisko pyaar karoon 2
  • 5/8

कपिल शर्मा की फ्लॉप फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 भी जियो हॉटस्टार पर काफी देखी जा रही है. इस बार की कहानी भी पहले पार्ट की जैसी ही है. कपिल का किरदार चार शादियां तो करता है, बस इसमें धर्म का एंगल जोड़ा गया है. फिल्म को IMDb पर 4.7 रेटिंग मिली है. 

Photo: Jio Hotstar

24
  • 6/8

बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर की 13 साल पुरानी टीवी सीरीज 24 जियो हॉटस्टार पर कुछ ही दिनों पहले आई. ये एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन सीरीज है, जिसमें अनिल कपूर के किरदार को 24 घंटों के अंदर-अंदर युवा प्रधानमंत्री की जान बचानी है. IMDb पर इसकी 8 रेटिंग है. इसका आखिरी एपिसोड साल 2016 में रिलीज किया गया था. अब ये 10 साल के बाद वापस ओटीटी पर आई है.

Photo: Jio Hotstar

Doraemon
  • 7/8

हॉटस्टार पर बच्चों का सबसे पसंदीदा कार्टून डोरेमोन भी ट्रेंड कर रहा है. साल 2024 में आया नए अवतार वाला डोरेमोन काफी पुराना शो है, जिसमें 22वीं सदी से आया एक रोबोट डोरेमोन नोबिता की मदद करता है जो पहले से काफी परेशान है. डोरेमोन के पास कई सारे गैजेट हैं, जिससे वो नोबिता को मुसीबतों से बचाता है.

Photo: Jio Hotstar

Jio hotstar trending movies
  • 8/8

मलयालम फिल्म 'संभवम अध्यायम ओन्नू' भी काफी दिनों से जियो हॉटस्टार पर छाई हुई है. इसकी कहानी समय चक्र पर आधारित है. डायरेक्टर जीतू सतीसन मंगलथु की ये फिल्म अपने सस्पेंस और फैंटेसी जॉनर के लिए मशहूर है. 

Photo: Jio Hotstar

Advertisement
Advertisement