हैवान (Haiwaan) हिंदी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. लंबे समय बाद निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार एक साथ काम कर रहे हैं. वहीं, इस फिल्म की एक और खास बात यह है कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं.
हैवान वर्ष 2016 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'ओप्पम' (Oppam) की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. मूल फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी.
फिल्म की कहानी एक नेत्रहीन मार्शल आर्टिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है. इस किरदार को सैफ अली खान निभा रहे हैं. कहानी में वह एक छोटी बच्ची को एक मनोरोगी हत्यारे से बचाने की कोशिश करते हैं. दूसरी ओर, अक्षय कुमार फिल्म में एक खतरनाक और क्रूर विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे.
फिल्म की स्टार कास्ट में श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर, मोहनलाल और असरानी भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Hanuman Ansh की सफलता के बीच Akshay Kumar और Saif Ali Khan की Haiwaan बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. इसी बीच जूनियर एक्टर मोहित राज का वीडियो वायरल है. मोहित राज ने दोस्तों से फिल्म देखने की अपील की.
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ में छोटी भूमिका निभाने वाले मोहित राज का वीडियो वायरल हो रहा है. मोहित ने बताया कि करीब 10 साल बाद उन्हें फिल्म में काम करने का मौका मिला और दोस्तों से फिल्म देखने व कलाकारों को सपोर्ट करने की अपील की.
मूवी मसाला में आज बात होगी अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म हैवान की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की. साथ ही दिखाएंगे मेगा मैथालॉजिल रामायण के पहले गाने की झलक. नजर डालेंगे उन फिल्मों पर जो आपके गणेशोत्सव को बना देंगी और भी खास. मनोरंजन से जुड़ी हर चटपटी खबर के लिए देखें मूवी मसाला. लेकिन शुरुआत इंटरटेनमेंट जगत की 10 बड़ी खबरों के साथ.
फिल्म हनुमान अंश अपने सामने किसी भी पिक्चर को टिकने नहीं दे रही है. दो दिन पहले आई अक्षय कुमार-सैफ अली खान की हैवान का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल चल रहा है. इसकी कमाई बेहद कमजोर नजर आ रही है.
बॉक्स ऑफिस पर 'हैवान' की सुस्त शुरुआत के बीच 'हनुमान अंश' का जलवा कायम है, जिसने भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, अक्षय और सैफ अली खान की फिल्म स्ट्रगल करती नजर आ रही है.
अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद वापस एक ही फिल्म हैवान में लौटे हैं. ये मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की सुपरहिट फिल्म ओप्पम का रीमेक है, जिसे प्रियदर्शन ने बनाया है. अक्षय एक लंबे वक्त के बाद बतौर विलेन इसमें नजर आए हैं. वहीं सैफ पहली बार प्रियदर्शन संग काम कर रहे हैं. ऐसे में तीनों दिग्गज कलाकारों ने साथ मिलकर क्या हैवान को देखने लायक बनाया है? पढ़िए हमारा रिव्यू...
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान 11 सितंबर को रिलीज होगी. जानिए एडवांस बुकिंग, हनुमान अंश और मिर्जापुर से इसकी बॉक्स ऑफिस टक्कर कैसी है.
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार असरानी एक आखिरी बार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान में नजर आने वाले हैं. उन्हें ट्रिब्यूट देने के लिए अक्षय ने फिल्म से उनका आखिरी शॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
फिल्म हैवान के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद एक बार फिर साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. इससे पहले दोनों 2008 में रिलीज हुई फिल्म टशन में साथ नजर आए थे.
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' का टीजर रिलीज हो गया है. टीजर में अक्षय का खतरनाक लुक नजर आ रहा है. प्रियदर्शन की इस एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म के जरिए ये जोड़ी काफी सालों बाद बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार है. 'हैवान' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. देखें मूवी मसाला.
रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में मौजूद थे. सोशल मीडिया पर उनका लुक वायरल हो रहा है.
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की थ्रिलर फिल्म 'हैवान' की रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया गया है. ये फिल्म 11 सितम्बर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसे साल 2026 के बॉलीवुड के सबसे बड़ी और धमाकेदार लिलीज में से एक माना जा रहा है. इस फिल्म के साथ अक्षय और सैफ की जोड़ी करीब 20 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे है.