गिरिडीह
गिरिडीह (Giridih) जिला झारखंड राज्य के चौबीस जिलों में से एक है (District of Jharkhan). गिरिडीह इस जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है (Giridih Administrative Headquarter ). 2011 तक यह रांची और धनबाद के बाद झारखंड का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला जिला है.
लगभग 4,854 वर्ग किमी के क्षेत्र को कवर करने वाला यह जिला, उत्तर में जमुई जिले और बिहार राज्य के नवादा जिले से घिरा है, पूर्व में देवघर और जामताड़ा जिले, दक्षिण में धनबाद और बोकारो, और पश्चिम में हजारीबाग और कोडरमा जिले से घिरा है (Giridih Geographical location). इस जिले में 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है (Giridih Constituency).
2011 की जनगणना के अनुसार गिरिडीह जिले की जनसंख्या 2,445,474 है (Giridih Population). जिले का जनसंख्या घनत्व 497 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है (Giridih Density). गिरिडीह में प्रत्येक 1000 पुरुषों पर 943 महिलाओं का लिंगानुपात है (Giridih Sex Ratio) और साक्षरता दर 65.12% है (Giridih literacy).
गिरिडीह की औसत ऊंचाई 289 मीटर है.यह श्री सम्मेता शिखरजी जिसे पारसनाथ हिल्स के नाम से भी जाना जाता है.गिरिडीह में स्थित झारखंड की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है. यह एक शंक्वाकार ग्रेनाइट शिखर है जो समुद्र तल से 1,382 मीटर ऊपर स्थित है (Giridih Hills).
जिले के गावां और तिसारी ब्लॉक में कई अभ्रक खदानें हैं और जिले भर में कई स्थानों पर कोयला प्रचुर मात्रा में पाया जाता है (Giridih Economy).
जिले में समृद्ध वन संसाधन हैं और साल के पेड़ और बांस के कई जंगल हैं. साथ ही, पारसनाथ पहाड़ियों में औषधीय उपयोग वाले कई पौधे हैं. घने जंगल में तेंदुए, भालू, सियार, जंगली सुअर और खरगोश जिले के कुछ हिस्सों में पाए जाने वाले जंगली जानवर हैं (Giridih Flora and Fauna).
गिरिडीह में प्रेम विवाह से नाराज एक पिता ने अपनी जीवित बेटी का प्रतीकात्मक श्राद्ध और पिंडदान कर दिया. बेटी की शादी 20 जून को तय थी, लेकिन वह प्रेमी संग घर छोड़कर चली गई. राजदह धाम में हुए इस अनोखे अनुष्ठान ने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है और लोगों के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
गिरिडीह के मधुबन थाना क्षेत्र के तिरिलटांड हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की गई थी. इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सभी मृतकों के ही परिवार के सदस्य हैं. हत्या में इस्तेमाल तलवार और छुरे भी बरामद हुए हैं.
गिरिडीह जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में पिता पर अपनी तीन मासूम बेटियों की हत्या करने का आरोप लगा है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
झारखंड के गिरिडीह से सिस्टम की बदहाली की एक तस्वीर सामने आई है. यहां एक महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी. उसके गांव तक एंबुलेंस नहीं आ सकती थी, क्योंकि गांव तक सड़क नहीं बनी थी. ऐसे में परिजन और ग्रामीण खाट पर लादकर करीब 4 किलोमीटर पैदल चले और मुख्य सड़क तक महिला को पहुंचाया. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया जा सका.
झारखंड के गिरिडीह में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई के दौरान नाबालिग लड़कियों को अवैध गतिविधियों में धकेलने के आरोप से जुड़े मामले का खुलासा किया है. छापेमारी में दो नाबालिगों को सुरक्षित बरामद किया गया, जबकि मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अब पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.
झारखंड के गिरिडीह सदर अस्पताल परिसर में शुक्रवार को 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने शौचालय में बच्चे को जन्म दिया. घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. जांच के दौरान नवजात शौचालय के पैन में फंसा मिला, जिसे डॉक्टरों और पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया.
इसरी बाजार में घुसे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर दर्जनभर से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है.
झारखंड के गिरिडीह में गोलगप्पे खाने के बाद तीन दर्जन से अधिक लोग बीमार पड़ गए, जिनमें अधिकांश बच्चे शामिल हैं. इलाज के दौरान 6 साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि अन्य मरीज अस्पताल में भर्ती हैं. प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है.
झारखंड के गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र में निजी स्कूल के प्रिंसिपल मो. इमामुद्दीन अंसारी को 14 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. छात्रा की लिखित शिकायत पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज हुआ है. पिता को धमकी देने का भी आरोप है. घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और स्कूल जांच की मांग उठी है.
गिरिडीह में एक नाबालिग लड़की कई बार दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई. उसके परिजनों ने शरीर में असामान्य परिवर्तन देखा तो उसे भरोसे में लेकर पूछताछ की. जिसके बाद उसने आपबीती बताई.
झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार राज्य में 60 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है. विपक्ष ने राज्य सरकार पर मतदाताओं को सुरक्षा मुहैया न कराने का आरोप लगाया है. गिरिडीह में गोली लगने से 2 लोग जख्मी हो गए हैं, जबकि बोकारो में DSP ही घायल हो गए हैं.
गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में जंगल से मिले अर्धजले शव मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. मृतका शाहीन प्रवीण की हत्या पति जाबिर अंसारी ने दूसरी शादी के लिए साजिश रचकर की. शव को गड्ढे में छिपाकर अगले दिन जलाया गया. पुलिस ने पति, सास समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया.
झारखंड के गिरिडीह से छेड़खानी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां मनचले युवकों ने छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला के ऊपर खौलता तेल डाल दिया. जिससे महिला बुरी तरह जल गई.
झारखंड के गिरिडीह जिले के एक युवक की सऊदी अरब में मौत हो गई. बताया जाता है कि सऊदी अरब पुलिस एक अभियान चला रही थी. इसी दौरान युवक भी वहां पहुंच गया और गोली लगने से घायल हो गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
गिरिडीह-डुमरी मार्ग पर बराकर नदी के पुल से गुजर रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे 40 फीट नीचे नदी में जा गिरा. चालक ने ट्रक के टायर पर चढ़कर अपनी जान बचाई और सुबह होने पर स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को नदी से बाहर निकाल लिया.
गिरिडीह में नक्सल विरोधी सर्च अभियान के दौरान पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. पारसनाथ की तराई में जंगल के बंकर से 14 हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं. इनमें कई रायफल और एसएलआर शामिल हैं. बताया जा रहा है कि कुछ हथियार पुलिस से लूटे गए थे, इलाके में सर्च अभियान अब भी जारी है.
झारखंड के गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के खसलोडीह लताकी गांव में पति- पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ एक सिंचाई कूप में छलांग लगा दी. जिससे तीनों बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई. जबकि महिला को कुएं से निकालकर बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
झारखंड के गिरिडीह में रामनवमी के दौरान पारंपरिक अखाड़ा खेलते वक्त सुखदेव प्रसाद यादव की हार्ट अटैक से मौत हो गई। लाठी भांजते समय अचानक गिरने के बाद डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उनकी मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिससे हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई जा रही है।
चश्मदीदों के मुताबिक, सुखदेव को दिल का दौरा पड़ा और वह मंदिर के पास ही गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी सांसें थम चुकी थीं. डॉक्टरों ने बाद में पुष्टि की कि उनकी मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई.
झारखंड के गिरिडीह से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां लाठी भांजने का खेल खेलने के दौरान एक हट्टे-कट्टे व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
झारखंड के गिरिडीह जिले में होली जुलूस के दौरान हुई झड़प ने तनाव को बढ़ा दिया है. शुक्रवार को हुए इस हिंसक संघर्ष में कई लोग घायल हुए और तीन दुकानों के साथ कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. घटना की वजह घोरथंबा इलाके में होली के जुलूस के विरोध के रूप में सामने आई. देखें.