scorecardresearch
 

पिता ने खुद रेत डाला 3 बेटियों की गला, झारखंड के गिरिडीह में खौफनाक वारदात

गिरिडीह जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में पिता पर अपनी तीन मासूम बेटियों की हत्या करने का आरोप लगा है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

Advertisement
X
गिरिडीह में पिता ने रेत डाला 3 बेटियों की गला (Photo: itg)
गिरिडीह में पिता ने रेत डाला 3 बेटियों की गला (Photo: itg)

झारखंड में गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के ग्राम तुरुकडीहा में सोमवार को सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. यहां एक पिता ने अपनी तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान नंदकिशोर यादव के रूप में हुई है. आरोप है कि उसने अपनी तीन बेटियों 12 साल की पल्लवी कुमारी, 7 साल की रिद्धि कुमारी और उसकी जुड़वा बहन 7 साल की सिद्धि कुमारी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. यह घटना देर रात की बताई जा रही है, जबकि सोमवार सुबह मामले का खुलासा होने पर गांव में कोहराम मच गया. 

सुबह जब परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे.

 पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस तीनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गई है. वहीं आरोपी पिता नंदकिशोर यादव को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले को लेकर सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. पारिवारिक विवाद, मानसिक स्थिति और अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपी से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement