scorecardresearch
 

13 साल की लड़की 4 महीने की हुई गर्भवती, सच आया सामने तो परिजनों के उड़े होश

गिरिडीह में एक नाबालिग लड़की कई बार दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई. उसके परिजनों ने शरीर में असामान्य परिवर्तन देखा तो उसे भरोसे में लेकर पूछताछ की. जिसके बाद उसने आपबीती बताई.

Advertisement
X
रेप के बाद गर्भवती हुई नाबालिग. (Photo: Representational )
रेप के बाद गर्भवती हुई नाबालिग. (Photo: Representational )

झारखंड के गिरिडीह में नाबालिग से दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है. एक एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने शनिवार को 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिस पर 13 वर्षीय लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप है. घटना के उजागर होने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है.

पुलिस के अनुसार पीड़िता इस समय लगभग चार महीने की गर्भवती है. मामला तब सामने आया जब लड़की के माता-पिता ने उसके शरीर में असामान्य बदलाव देखे. संदेह होने पर उन्होंने उससे पूछताछ की, जिसके बाद पीड़िता ने आपबीती बताई. उसने बताया कि आरोपी व्यक्ति लंबे समय से उसके साथ यौन शोषण कर रहा था और उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए मजबूर करता था.

यह भी पढ़ें: 10 साल तक रेप, जबरन गर्भपात और 1500 करोड़ की ठगी... ये है नासिक के भोंदू बाबा का काला सच

जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल गवान थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है और उसे आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

Advertisement

पुलिस ने शुरू की जांच

साथ ही आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस घटना ने एक बार फिर समाज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के अपराधों को रोका जा सके. 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और पीड़िता को हर संभव मदद प्रदान की जा रही है. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement