फिरोजपुर
फिरोजपुर (Firozpur) भारत के राज्य पंजाब का एक जिला और शहर है. इस जिले का क्षेत्रफल 5,305 वर्ग किलोमीटर है (Firozpur Geographical Area).
फिरोजपुर जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha constituency) और चार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र हैं (Assembly Constituency).
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक फिरोजपुर की जनसंख्या (Population) 20 लाख ज्यादा है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 382 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 893 है. इसकी 68.92 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 75.44 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 61.69 फीसदी है (Firozpur Literacy).
सतलुज नदी के किनारे बसे इस शहर की स्थापना फिरोज शाह तुगलक ने किया था.
भारत के स्वतंत्रता संग्राम के तीन वीर शहीद भगत सिंह और उनके साथी शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव का फिरोजपुर में सतलुज नदी के तट पर इन तीनों महान सपूतों की समाधियां हैं. ब्रिटिश सरकार ने इन तीनों सेनानियों का अंतिम संस्कार फिरोजपुर में सतलुज नदी के तट चोरी छिपे कर दिया था. इस स्थान पर तीनों शहीदों का एक स्मारक स्थापित है और हर साल 23 मार्च को हजारों लोग इन महान नायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां इकट्ठा होते हैं (Firozpur Bhagat Singh).
पंजाब के फिरोजपुर के मामदोट में कार सवार हमलावरों ने बाइक सवार दो युवकों पर फायरिंग कर दी. 45 वर्षीय गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल है. मौके पर मौजूद AAP नेता विक्की मानी बाल-बाल बच गए. पुलिस को चुनावी रंजिश का शक है. वीडियो में जानें पुलिस ने क्या बोला.
फिरोजपुर के गुरुहरसहाय के टीटू खेड़ा गांव में राजस्थान के छतरगढ़ से आई बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा. दुल्हन ने मंडप में दूल्हे का चेहरा देखने के बाद शादी से इनकार कर दिया. उसका आरोप था कि उसे किसी दूसरे युवक की तस्वीर दिखाई गई थी. पुलिस शिकायत के बाद दोनों पक्षों ने मामला आपस में निपटा लिया.
पंजाब के फिरोजपुर के गुरुहरसहाय में मंडप में दूल्हे को देखने के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया है. दुल्हन का आरोप है कि उसे पहले किसी दूसरे लड़के की फोटो दिखाई गई थी. दोनों पक्षों के विवाद के बाद शादी नहीं हुई और बारात वापस लौट गई.
पंजाब के फिरोजपुर जिला कोर्ट को स्वतंत्रता दिवस से पहले बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने कोर्ट परिसर खाली कराकर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की मदद से तलाशी अभियान चलाया. एहतियातन कोर्ट की कार्यवाही दोपहर 1 बजे तक स्थगित कर दी गई. हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.
फिरोजपुर में ANTF ने 30.672 किलो हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक ड्रग्स की खेप सीमा पार से भेजी गई थी. चार दिन में यह दूसरा क्रॉस-बॉर्डर नारकोटिक्स मॉड्यूल पकड़ा गया है. पढ़ें पूरी कहानी.
पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. थाना मल्लांवाला क्षेत्र में CIA जीरा और पुलिस की टीमों ने स्पेशल नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को रोकने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए. उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पंजाब के फिरोजपुर में एक एएसआई के कथित तौर पर नहर में छलांग लगाने की घटना ने सनसनी फैला दी है. एएसआई ने घटना से पहले जारी वीडियो में आरोप लगाया कि पत्नी के चुनाव लड़ने के बाद कुछ लोग उन्हें लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे, बदनाम कर रहे थे और रुपये मांग रहे थे. पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सिंधु जल संधि पर भारत के सख्त रुख के बाद हुसैनीवाला हेड के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं. अब सतलुज दरिया से पाकिस्तान की ओर पानी नहीं भेजा जा रहा. यह पानी अब पंजाब के किसानों को नहरों के माध्यम से धान की फसल की सिंचाई के लिए दिया जा रहा है. इससे किसानों को काफी राहत मिल रही है.
Punjab Firozpur Moga Man Became Millionaire From Lottery: अपने गांव लौटने पर उन्होंने ढोल बजाकर, नाच कर और लड्डू बांटकर अपनी खुशी पूरे गांव के साथ साझा की. लॉटरी जीतने के बाद जसमेल सिंह ने मीडिया से कहा, 'मैंने कभी सोचा नहीं था कि मेरी किस्मत ऐसे बदलेगी.
पंजाब के फिरोजपुर में स्मार्ट मीटरों से सिम कार्ड चोरी होने की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है. फिलहाल बीएसएफ और पंजाब पुलिस संयुक्त रूप से इस मामले पर नजर रखे हुए हैं.
पंजाब के फिरोजपुर से फाजिल्का रोड पर बड़ा हादसा हुआ है जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है. करीब 13 लोग घायल हो गए है. फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में रैफर किया गया है. फिरोजपुर फाजिल्का रोड पर जंगा मोड़ के पास महिंद्रा पिकअप और ट्राले की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई है घायलों को हस्पताल ले जाया गया है.
पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर जंगा वाले मोड़ के पास शनिवार सुबह महिंद्रा पिकअप और घोड़ा ट्रॉली (डीसीएम ट्रक) की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. पिकअप में सवार करीब 25 लोग एक बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के बाद फूल विसर्जन के लिए जा रहे थे.
पंजाब के फिरोजपुर में काला गाबा की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गैंग ने हत्या की वजह बताने के साथ-साथ कुछ डॉक्टरों और पंजाबी इंडस्ट्री के प्रोड्यूसरों को भी धमकी दी है. पढ़ें पूरी कहानी.
पंजाब में एक ISI समर्थित जासूसी रैकेट का खुलासा हुआ है. इस सिलसिले में फिरोजपुर के सुखविंदर सिंह की गिरफ्तारी हुई है. जांच में पता चला है कि सोलर CCTV से सेना से जुड़े ठिकानों की जानकारी लाइव पाकिस्तान भेजी जा रही थी. क्या है पूरा मामला? आइए आपको बताते हैं पूरी कहानी.
फिरोजपुर में RSS नेता के बेटे की सड़क पर हुई दिनदहाड़े हत्या एक संगठित साजिश के रूप में सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है, जबकि तीन अभी फरार हैं. यह मामला सिर्फ व्यक्तिगत रंजिश तक सीमित नहीं दिख रहा, बल्कि एक सोची-समझी क्रिमिनल प्लानिंग सामने आ रही है.
फिरोजपुर में शनिवार को दो अज्ञात हमलावरों ने आरएसएस कार्यकर्ता नवीन अरोड़ा को गोली मारकर हत्या कर दी. मौके पर पहुंचे एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, घटना के बाद स्थानीय व्यापारी इकट्ठा हो गए और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है.
पंजाब फिरोजपुर में हाथ बांधकर बेटी को नहर में धक्का देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है, जो दिल दहला देने वाला है. इसमें हैवान बाप बेटी से कहता है- उधर चल, उधर चल… बाय-बाय…', और इसी के साथ वह धक्का दे देता है. एक हल्की आवाज के साथ बेटी नहर में समा जाती है. मां सामने खड़ी रोती रही- मेरी बेटी कहां चली गई?
पंजाब के फिरोजपुर में ऐसी घटना सामने आई है, जो दिल दहला देने वाली है. यहां पिता ने अपनी बेटी के अफेयर के शक में इतना खौफनाक कदम उठाया कि कलेजा कांप जाए. शक था कि बेटी के किसी युवक से नाजायज संबंध हैं. इसी को लेकर पिता ने बेटी के हाथ बांधे और नहर में धक्का दे दिया. इस खौफनाक करतूत का वीडियो भी आरोपी ने खुद बनाया, जो वायरल है.
पिता के हैवान बन जाने की ये घटना पंजाब के फिरोजपुर जिले की है. ये कहानी दिल दहला देने वाली है, झकझोर देने वाली है. हैवान पिता बेटी को रात में बाइक से नहर के किनारे ले जाता है, उसके हाथ बांधता है, फिर बेहरमी के साथ नहर में धक्का दे देता है. इस दौरान लड़की की मां भी मौजूद थी. ये सबकुछ महज अफेयर के शक में किया गया. आरोपी ने धक्का देने का वीडियो भी खुद बनाया.
अफेयर के शक में हाथ बांधकर बेटी को नहर में फेंकने वाले पिता को अपने किए पर मलाल भी नहीं है. पुलिस पूछताछ में उसने कहा कि मैंने उसे बहुत समझाया था. लेकिन वह नहीं मानी. जिसके चलते मुझे यह सब करना पड़ा.
पंजाब बॉर्डर पर बीएसएफ ने 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को दबोचा और 1.7 किलो से अधिक हेरोइन तथा एक ड्रोन बरामद किया. अमृतसर, तरनतारन और फिरोजपुर में की गई इन कार्रवाइयों से सीमा पार से नशा तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम हुई. बीएसएफ ने बताया कि सभी ऑपरेशंस खुफिया इनपुट्स के आधार पर सफल हुए.