फाजिल्का
फाजिल्का (Fazilka) भारतीय गणराज्य के प्रांत पंजाब (Punjab) का एक जिला है और इसका मुख्यालय फाजिल्का शहर है. इस जिले का क्षेत्रफल 3,113 वर्ग किलोमीटर है (Geographical Area).
फाजिल्का जिले में फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र का आंशिक हिस्सा आता है और इस जिले में 4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. (Fazilka Assembly Constituency)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक फाजिल्का की जनसंख्या (Population) लगभग 12 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 380 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 902 है. फाजिल्का शहर की 70.07 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. जिसमें पुरुषों की साक्षरता दर 76.06 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 66.04 फीसदी है (Fazilka City literacy).
फाजिल्का की नगरपालिका पंजाब सरकार की अधिसूचना संख्या 486 के साथ 10 दिसंबर 1885 को बनाई गई थी. इस शहर को 1884 में फिरोजपुर जिले में जोड़ा गया था. 27 जुलाई 2011 को, पंजाब सरकार द्वारा फाजिल्का को गजट अधिसूचना संख्या के साथ जिला घोषित किया गया था.
1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान फाजिल्का को लेकर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था. खासा मशक्कतों के बाद सतलुज नदी को दोनों देशों के बीच की एक सीमा तय किया गया (History).
पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद शहर में दो बाइक सवार युवक गड्ढे में गिर गए. जलभराव के कारण उन्हें गड्ढा दिखा नहीं और वे सीधे गड्ढे में जा गिरा, इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है.
पंजाब के फाजिल्का में पुलिस ने एक बड़े संगठित अपराध गिरोह का भंडाफोड़ किया है. अबोहर के एक सैलून में छापेमारी कर गैंगस्टर विशाल पचार गिरोह से जुड़े 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. उसके कब्जे से अवैध पिस्तौल, कारतूस और 100 ग्राम हीरोइन बरामद हुई है. पुलिस का दावा है कि गिरोह पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में हथियार और ड्रग्स की सप्लाई करता था.
पंजाब के फाजिल्का पुलिस ने सैलून पर छापेमारी कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया. कार्रवाई में 4 पिस्तौल, 47 कारतूस और 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. मामले में संगठित अपराध और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया. जांच एजेंसियां बरामद सामान के स्रोत, नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही हैं. फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में 112 पुलिस गाड़ी में बैठे ASI का कथित तौर पर नशीला पदार्थ खरीदने का वीडियो वायरल हुआ है. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया. SSP ने फौरन आरोपी ASI को सस्पेंड कर दिया है. पढ़ें पूरी कहानी.
फाजिल्का में एक दूल्हा दूसरी शादी कर रहा था, तभी उसकी पहली पत्नी पुलिस के साथ पहुंच गई. फेरे होने के बाद हंगामा हुआ और दूल्हा दीवार फांदकर भाग गया. महिला ने 9 साल के रिश्ते और दो बच्चों का दावा किया. लड़की पक्ष ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया. पुलिस जांच में जुटी है.
फाजिल्का में एक युवक ने सगाई के अगले दिन आत्महत्या कर ली. अंकुश उर्फ मोनू सगाई से बेहद खुश था और रात को ससुराल वालों को छोड़कर आया था. अगले दिन सुबह उसने पंखे से लटककर जान दे दी. कारण अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
पंजाब के फाजिल्का जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने सगाई के अगले ही दिन अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और हर कोई यह जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि खुश दिख रहा युवक अचानक इतना बड़ा कदम उठा बैठा
लॉरेन्स बिश्नोई के भाई और कुख्यात गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को अमेरिका में ICE ने हिरासत में लिया है. उसके खिलाफ पूरे भारत में दो दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं. 2017 में पहली गिरफ्तारी के बाद 2021 में जमानत मिली, जिसके बाद वह दुबई होते हुए अमेरिका पहुंचा. सिद्धू मूसेवाला हत्या सहित कई वारदातों में उसका नाम जुड़ा है.
फाजिल्का पुलिस ने एक विशिष्ट सूचना के आधार पर पाकिस्तान से जुड़े इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. DGP के अनुसार, विदेशी आकाओं द्वारा समर्थित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
फाजिल्का में सतलुज नदी में आई बाढ़ से गंभीर स्थिति बनी हुई है. फाजिल्का के खवां वाली गांव में बाढ़ जैसे हालात हैं, जहां पानी की गहराई 50 फुट तक पहुंच गई है। 14 गांवों का संपर्क कट गया है और लोग फंसे हुए हैं. 16 दिन बाद एक छोटे बच्चे को रेस्क्यू किया गया है. स्थानीय प्रशासन, पुलिस और सेना की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं. इस बीच आजतक से बाढ़ पीड़ित ने अपनी आपबीती सुनाई.
पंजाब में कुदरत का भीषण प्रकोप बरपा है, जहां सरहदी सूबे के 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं. फाजिल्का, कपूरथला और गुरदासपुर जैसे जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. सतलुज, रावी और ब्यास नदियां उफान पर हैं, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है. फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान सीमा से महज छह-सात किलोमीटर दूर स्थित कनवावाली गांव में पुल के ऊपर से सतलुज का पानी बह रहा है. कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है.
पंजाब के अबोहर में एक जाने-माने कपड़ा व्यापारी और समाजसेवी की दुकान के बाहर गैंगस्टरों ने गोलियों से हत्या कर दी। लगातार 10-12 राउंड फायरिंग हुई। घटना के बाद पूरे शहर में दहशत फैल गई और बाजार बंद कर दिया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
पंजाब के फाजिल्का जिले के खैरेके गांव का किसान युवक अमृतपाल सिंह खेतों में काम करने के बाद गलती से पाकिस्तान पहुंच गया. परिवार को BSF से इस बात की जानकारी मिली. परिजनों ने केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं से अपील की है कि उनके बेटे को पाकिस्तान से वापस लाया जाए. पूरा परिवार सदमे में है और मांग कर रहा है त्वरित कार्रवाई की.
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराया था. चीमा ने कहा, 'यह मामला भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के पंजाब सरकार के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है.
भारत-पाकिस्तान के बीच 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनने के बाद पंजाब के फिरोजपुर और फाजिल्का ज़िलों के सरहदी गांवों में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है. डर के चलते जो लोग गांव छोड़कर चले गए थे, अब लौटने लगे हैं. लोगों ने सेना और प्रशासन के सहयोग और भरोसे की सराहना की है.
फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे पर ट्रक और महिंद्रा पिकअप में भीषण टक्कर हुई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासन ने मृतकों के परिवार को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 सहायता की घोषणा की गई है.
लॉरेंस बिश्नोई के भाई रमेश बिश्नोई ने रुपये मांगने के सभी आरोपों को झूठा बताया. रमेश बिश्नोई ने कहा कि सलमान खान से पैसे ऐंठने के आरोप निराधार हैं. बिश्नोई समाज जीव-जंतुओं की रक्षा के लिए जाना जाता है और सलमान खान अगर अपनी गलती मानें, तो उन्हें माफी का अवसर मिल सकता है.
पंजाब पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान फाजिल्का के रामसरा निवासी विजयपाल के रूप में हुई है. पुलिस टीम ने मानक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उचित हैश वैल्यू दर्ज करके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त कर लिए हैं.
फाजिल्का में एक शख्स ने अपनी 10 साल की बेटी को पीट-पीटकर उसका हाथ तोड़ दिया. आरोपी की पत्नी खुशबू का कहना है कि वो किसी तरह की पुलिस कार्रवाई नहीं चाहती है. बस उसका पति फिर से ऐसा ना करे. अगर वो जेल चला जाएगा तो हमें कौन खिलाएगा.
फाजिल्का में बिजली के ट्रांसफार्मर पर तार लगाने के दौरान करंट लगने से एक शख्स की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मंगलवार रात अचानक उसके घर के पास लगा ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई और लाइट चली गई. हरिंद्र सिंह ट्रांस्फार्मर का थ्री फेस लगाने के लिए उस पर चढ़ गया. जैसे ही वो फेस लगाकर नीचे उतरने लगा तो करंट की चपेट में आ गया.
मृतक कि बहन कोमल ने बताया कि एक लड़की उसके दोनों भाईयों अजय कुमार और शिवा के संपर्क में थी. लड़की दोनों से बातचीत कर रही थी, जब दोनों को इस बात का पता चला तो उनके बीच झगड़ा हो गया. शराब के नशे में दोनों एक दूसरे से मारपीट करने लगे और छोटे ने बड़े भाई के सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी.