फतेहपुर (Fatehpur) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का प्रमुख शहर और जिला मुख्यालय है. यह शहर गंगा और यमुना नदियों के बीच स्थित है. लखनऊ से फतेहपुर की दूरी करीब 120 किलोमीटर है. कानपुर और प्रयागराज जैसे प्रमुख शहरों से भी फतेहपुर का संपर्क सड़क और रेल मार्ग से है.
फतेहपुर का इतिहास काफी पुराना माना जाता है. जिले के कई स्थानों पर प्राचीन सभ्यताओं और अलग अलग ऐतिहासिक काल से जुड़े पुरातात्विक अवशेष मिले हैं. इतिहासकार अलेक्जेंडर कनिंघम ने जिले के भिटौरा और असनी जैसे स्थानों का उल्लेख किया है. असनी को लेकर यह भी कहा जाता है कि चीनी यात्री ह्वेनसांग ने अपने भारत भ्रमण के दौरान यहां का दौरा किया था.
फतेहपुर शहर से करीब 25 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित रेहन गांव से लगभग 800 ईसा पूर्व के समय की पुरातात्विक सामग्री मिलने की जानकारी मिलती है. जिले के अलग अलग हिस्सों से मौर्य, कुषाण और गुप्त काल से जुड़े सिक्के, ईंटें और मूर्तियां भी मिली हैं. बिजौली गांव से गुप्त शासक चंद्रगुप्त द्वितीय के समय के सोने के सिक्के मिलने का उल्लेख मिलता है. असनी के किले में इस्तेमाल हुई ईंटों को भी गुप्त काल से जोड़ा जाता है.
खजुहा कस्बा पुराने मुगल मार्ग पर स्थित है. इसका उल्लेख प्राचीन धार्मिक ग्रंथ ब्रह्म पुराण में मिलने की बात कही जाती है. मध्यकाल में फतेहपुर क्षेत्र पर अलग अलग समय में जौनपुर, दिल्ली और कन्नौज के शासकों का प्रभाव रहा. मुगल काल के दौरान भी यह क्षेत्र महत्वपूर्ण रहा. 1561 में हुमायूं के इस क्षेत्र से गुजरने का उल्लेख मिलता है. 5 जनवरी 1659 को औरंगजेब और उसके भाई शाह शुजा के बीच खजुहा के पास युद्ध हुआ था. युद्ध में जीत के बाद औरंगजेब ने यहां बादशाही बाग बनवाया था.
1801 में यह क्षेत्र ईस्ट इंडिया कंपनी के नियंत्रण में आया. 1814 में इसे परगना का दर्जा दिया गया और भिटौरा को मुख्यालय बनाया गया. 1826 में फतेहपुर को जिला मुख्यालय बनाया गया.
1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी फतेहपुर क्षेत्र में गतिविधियां हुईं. खजुहा के पास बावनी इमली में 28 अप्रैल 1858 को क्रांतिकारी जोधा सिंह अटैया और उनके 51 साथियों को इमली के पेड़ पर फांसी दिए जाने का उल्लेख मिलता है. उनकी स्मृति में यहां स्मारक बना हुआ है. आज फतेहपुर जिले का प्रशासनिक केंद्र होने के साथ आसपास के क्षेत्रों के लिए शिक्षा, व्यापार और परिवहन का भी प्रमुख स्थान है.
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में खराब मोबाइल नेटवर्क से नाराज ग्रामीणों ने जियो टावर के तकनीशियन को पकड़कर खंभे से बांध दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया।
फतेहपुर के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जियो टावर के तकनीशियन को पकड़कर खंभे से बांध दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना से जुड़े पांच लोगों को हिरासत में लिया है.
फतेहपुर के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने टावर कर्मी को खंभे से बांध दिया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है. पढ़ें पूरी कहानी.
फतेहपुर में सुमित सिंह पर नौकरी, बहन की शादी, जमीन और एससी-एसटी केस में मदद के नाम पर लाखों रुपये ठगने के आरोप हैं. परिवार के लोगों के फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र और पेंशन बनवाने का भी आरोप है. करीब 2.40 लाख रुपये का लाभ लेने की बात सामने आई है. विभाग ने रिकवरी नोटिस जारी किया है, जबकि पुलिस पर गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप है.
फतेहपुर में एक दामाद ने रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया. बड़े साले राजू की हत्या कर शव नहर में फेंकने के बाद आरोपी पवन ससुराल पहुंचा और रात में सो रहे तीन भांजों समेत पांच लोगों पर तलवार से हमला कर दिया. ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने अब राजू का शव बरामद किया है.
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पारिवारिक कलह के चलते एक व्यक्ति ने ससुराल में तलवार से सो रहे पांच लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया. इस खूनी वारदात के बाद ग्रामीणों और घायलों ने आरोपी को घेरकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में लगातार हो रही बारिश भारी तबाही का सबब बन गई है. हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिले में तीन लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 67 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं. शहर समेत कई इलाकों में गलियां जलमग्न हैं जिससे लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है.
यूपी की फतेहपुर पुलिस ने नासिरपीर मोहल्ले में टीचर शालिनी की हत्या के मामले में आरोपी पति दिलीप यादव को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी ने सिर पर कूकर मार कर और पानी में डुबोकर पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की है. जबकि, मृतका के पिता ने अफेयर के दावों को गलत ठहराया है.
फतेहपुर में सरकारी नाले से अतिक्रमण हटाने पहुंचे लेखपाल पर दो महिलाओं ने चप्पलों से हमला कर दिया. घटना का वीडियो वायरल है. लेखपाल की शिकायत पर पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने सुमन पटेल और प्रीति सिंह के खिलाफ BNS की धारा 121(1), 132 और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है.
यूपी के फतेहपुर में लेखपाल पर चप्पल से हमला करने का मामला सामने आया है. दरअसल, ग्रामीणों की शिकायत पर सरकारी नाले को कब्जा मुक्त कराने के लिए लेखपाल मौके पर पहुंचे थे. इस दौरान महिलाओं ने चप्पलों से हमला कर दिया. इस घटना का वीडियो वायरल है. जिसमें महिलाएं लेखपाल को जान से मारने की धमकी देते हुए कहती हैं कि जेल भिजवाकर नौकरी ले लूंगी.
फतेहपुर में 9 साल पुराने प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हो गया. नासिरपीर मोहल्ले में 29 वर्षीय महिला टीचर शालिनी यादव का शव घर के बाथरूम में पानी से भरे टब में मिला. उसके सिर और पैर पर चोट के निशान पाए गए. मायके पक्ष ने पति दिलीप यादव और उसके दो भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है.
ये कहानी यूपी के फतेहपुर की है. यहां एक युवक अंबेडकर नगर से चलकर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था. अब उसका शव गर्लफ्रेंड के परिजनों की दुकान में फंदे पर लटका मिला है. इस युवक का संपर्क लड़की से इंस्टाग्राम पर हुआ था. इसके बाद बात आगे बढ़ी और कहानी लव अफेयर तक जा पहुंची. फिलहाल पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर युवक की मौत कैसे हुई, इसकी पीछे की कहानी क्या है.
Gen Alpha vs System: फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में पानी, पंखे और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर छात्रों के आंदोलन के बाद नया विवाद शुरू हो गया है. आंदोलन का नेतृत्व करने वाले छात्र अंकुर सोनकर ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के बाद पुलिस सिविल ड्रेस में घर पहुंचकर पूछताछ कर रही है. वहीं प्रशासन ने छात्रों की मांगों को सही मानते हुए स्कूल में सुधार कार्य शुरू कराया है, जबकि पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया है.
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद देशभर में जेन-जी की चर्चा है. लेकिन अब जेन-अल्फा भी चर्चा में है. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ना सिर्फ बुनियादी चीजों के लिए प्रदर्शन किया बल्कि प्रशासन को अपनी मांग मनवाने के लिए मजबूर कर दिया. देखें वीडियो.
फतेहपुर जिले के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में पानी, बिजली, पंखे और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की किल्लत से तंग आकर करीब 1800 छात्र-छात्राओं ने स्कूल गेट पर उग्र प्रदर्शन किया. जिला विद्यालय निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर छात्रों की मांगें तत्काल प्रभाव से पूरी करने के निर्देश जारी किए.
फतेहपुर से बीजेपी के पूर्व विधायक विक्रम सिंह की बेटी यशस्वी राजे सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए आरोप लगाया है कि 24 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ हुई. उन्होंने दावा किया कि भीड़ के बीच एक व्यक्ति ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की. वहीं उनके पिता विक्रम सिंह ने कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है.
ये कहानी यूपी के फतेहपुर की है. यहां 42 साल का आदमी 18 साल की लड़की के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था. पहले उसकी शादी हो चुकी थी, पत्नी की मौत हो गई थी. उसका बेटा भी है. ये आदमी किराए के घर में लड़की के साथ रहने लगा. फिर कुछ ऐसा हुआ कि उसने बेटे और साथियों के साथ मिलकर लड़की की हत्या कर कर दी और इस कांड को हादसा दिखाने की कोशिश की.
फतेहपुर में एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने पति को रातभर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और करंट लगाया। घायल संजीव तिवारी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें कानपुर रेफर किया गया।
फतेहपुर में घरेलू हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.आरोप है कि पत्नी ने पति को चारपाई से बांधकर पूरी रात बेरहमी से पीटा और बिजली का करंट भी लगाया. गंभीर रूप से घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
यूपी के फतेहपुर में 26 जून को सोते समय पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाली पत्नी प्रीति उर्फ विनीता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसपी के मुताबिक, रोज की मारपीट से तंग आकर पत्नी ने इस हत्या को चालाकी से बंद कमरे की दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की थी.
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक नाबालिग लड़की ने अपने सगे बड़े भाई पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.