scorecardresearch
 

15 लाख में जमीन बेची, फिर गायब हो गई चार बच्चों की मां... परिजन बोले- उसका प्रेमी साथ ले गया है

ये कहानी यूपी के फतेहपुर की है. एक महिला ने 15 लाख में अपनी जमीन बेची थी. इसके बाद वह लापता हो गई. परिजनों का आरोप है कि महिला का प्रेमी उसे ले गया है. महिला के चार बच्चे हैं. चार साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है. फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
परिजन बोले- पति के बाद पड़ोसी से होने लगी थी बातें. (Photo: ITG)
परिजन बोले- पति के बाद पड़ोसी से होने लगी थी बातें. (Photo: ITG)

चार बच्चे हैं. पति की मौत करीब चार साल पहले हो चुकी है. जिंदगी आगे बढ़ रही थी. फिर महिला ने अपनी जमीन करीब 15 लाख रुपये में बेची. और इसके कुछ ही समय बाद वह लापता हो गई. अब परिवार परेशान है. महिला कहां है, किस हाल में है और आखिर वह अचानक कहां चली गई? इन सवालों के जवाब किसी के पास नहीं हैं.

मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का है. यहां खागा कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 37 साल की महिला 11 अक्टूबर की शाम से लापता है. परिवार ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की. जानने वालों से पूछा, संभावित जगहों पर पता किया. लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस के पास पहुंचा. 

अब परिजनों ने बबलू कुरेशी नाम के व्यक्ति पर महिला को साथ ले जाने का आरोप लगाया है. परिवार का कहना है कि महिला के पति की मौत के बाद से बबलू और महिला के बीच बातचीत होती थी. इसी वजह से परिजनों को उस पर शक है.

परिजनों के मुताबिक, महिला ने हाल ही में अपनी जमीन करीब 15 लाख रुपये में बेची थी. इसके बाद उसके लापता होने से कई सवाल उठ रहे हैं. क्या जमीन बेचने और महिला के गायब होने के बीच कोई संबंध है? क्या महिला अपने साथ पैसे लेकर गई है? या फिर उसके लापता होने की वजह कुछ और है? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: पिज्जा कैफे में प्रेमी संग बैठी थी बहन, तभी लड़के लेकर पहुंच गए दो भाई, फिर बीच सड़क मचा तांडव!

महिला चार बच्चों की मां है. उसके लापता होने के बाद से परिवार परेशान है. परिजनों को आशंका है कि उसके साथ कोई अनहोनी न हो गई हो. महिला का देवर इस मामले में परिवार की ओर से सामने आया है. परिवार चाहता है कि महिला जल्द से जल्द मिल जाए, ताकि उसकी सलामती का पता चल सके.

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है. फतेहपुर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि महिला की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि महिला को बरामद करने के लिए प्रयास जारी हैं और उसके मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

11 अक्टूबर की शाम से महिला का कोई पता नहीं

फिलहाल इस कहानी के कई अहम हिस्से अभी सामने आने बाकी हैं. महिला कहां गई? बबलू कुरेशी पर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है? जमीन बेचने के बाद उसके लापता होने की वजह क्या है? इन सवालों का जवाब महिला के मिलने और पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो सकेगा. 11 अक्टूबर की शाम से महिला का कोई पता नहीं है और परिवार उसकी तलाश को लेकर परेशान है.

Advertisement

बाकी कहानी का सच जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा. परिजनों का आरोप है कि मुस्लिम युवक महिला को अपने साथ ले गया है. परिजनों का यह भी आरोप है कि पति की मौत के बाद से उसकी बातचीत उसके प्रेमी बबलू कुरैशी से होती थी. इस मामले में पुलिस का कहना है कि गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर ली गई है और तलाश जारी है. जल्द महिला को बरामद कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement