फर्रुखाबाद (Farrukhabad) भारतीय गणराज्य के प्रांत उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक जिला और शहर है. इस जिले का मुख्यालय फतेहगढ़ है और ये कानपुर मंडल का हिस्सा है. इस जिले का क्षेत्रफल 2,181 वर्ग किलोमीटर है (Geographical area).
फर्रुखाबाद जिले में एक संसदीय लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है (Lok Sabha Constituency). इसके अंतर्गत कुल चार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र आते हैं (Assembly Constituency).
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक फर्रुखाबाद की जनसंख्या (Population) लगभग 19 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 864 लोग रहते हैं (Denisity). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 874 है. फर्रुखाबाद की 69.04 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 77.40 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 59.44 फीसदी है (Farrukhabad Literacy).
फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के प्राचीन नगरों में एक है. यहां पर पीतल के बर्तनों के कारखाने, शीत भण्डार और तेल की मिलें हैं. तांबे-पीतल के बर्तन, पर्दे, साड़ी, छीटों आदि की छपाई यहां पर अच्छी होती है (Business and economy). अमरूद, आलू, तम्बाकू और खरबूजों के लिए भी ये जिला प्रसिद्ध है. यह पूरे प्रदेश से सड़क और रेल से जुड़ा हुआ है और यहां रेलवे जंक्शन है.
हिंदी की प्रसिद्ध कवयित्री और साहित्यकार महादेवी वर्मा (Mahadevi Verma) का जन्म यहीं हुआ था.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रभावितों से मुलाकात कर 96 पीड़ितों को आर्थिक सहायता के चेक दिए और 66 लोगों को पट्टे की जमीन के प्रमाण पत्र बांटे. इसके अलावा एक हजार परिवारों को राहत किट भी बांटी गई.
फर्रुखाबाद के कायमगंज में स्कूल से लौट रही मासूम बच्ची कुत्ते के भौंकने से घबराकर जर्जर कुएं में जा गिरी. सूचना पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर ऑक्सीजन मास्क की मदद से बच्ची को सकुशल बाहर निकाला.
फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही मासूम सौम्या कुत्ते के डर से पुराने कुएं की जर्जर पटिया पर चढ़ गई, जो टूटने से वह करीब 50 फीट गहरे कुएं में गिर गई. सूचना पर पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. ऑक्सीजन मास्क के साथ चलाए गए बचाव अभियान में बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया. फिलहाल उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है.
फर्रुखाबाद के राजकीय मूक-बधिर विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अंकुर लाठर बच्चों के बीच घुल-मिल गईं. उन्होंने कक्षा में बच्चों से बातचीत की, पढ़ाया और उनकी पढ़ाई व दिनचर्या के बारे में जानकारी ली. इसके बाद डीएम ने बच्चों के साथ क्रिकेट खेला और खुद बल्ला थामा. मैदान में जिलाधिकारी को अपने साथ खेलते देखकर बच्चों में खासा उत्साह दिखा.
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में वाराणसी से दर्शन कर फरीदाबाद लौट रहे 32 वर्षीय अरुण हुड्डा की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. अरुण पत्नी और बच्चे के साथ हाईवे किनारे दुकान पर कोल्ड ड्रिंक और चिप्स लेने रुके थे, तभी कार सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
यूपी के फर्रुखाबाद में एक युवक अपनी 72 साल की दादी को ठेले पर लिटाकर बैंक पहुंचा. युवक का कहना है कि उसकी दादी की पेंशन निकालनी थी, इसके लिए हम बैंक गए थे, लेकिन मैनेजर ने कहा कि अगर पेंशन चाहिए तो बैंक उन्हें ही आना पड़ेगा. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव हिमाचल प्रदेश में सात फेरे लेने के बाद रविवार शाम ऐतिहासिक नौचंदी मेले में पहुंचे. भाजपा से जुड़े इन दोनों जनप्रतिनिधियों की यह दूसरी शादी है, जिसकी चर्चा अब उत्तर प्रदेश के सियासी और सामाजिक हलकों में खूब हो रही है.
मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव हिमाचल प्रदेश में सात फेरे लेने के बाद ऐतिहासिक नौचंदी मेले में पहुंचे. भाजपा से जुड़े इन दोनों जनप्रतिनिधियों की यह दूसरी शादी है, जिसकी चर्चा अब उत्तर प्रदेश के सियासी और सामाजिक हलकों में खूब हो रही है.
फर्रुखाबाद में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है. कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट और नकदी-जेवर लूटने के आरोप में न्यायालय ने दो दारोगा समेत 8 नामजद और 8 अज्ञात पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने का सख्त आदेश दिया है. इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है.
यूपी के फर्रुखाबाद में थार कार से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई. घटना फर्रुखाबाद के कादरी गेट के मसैनी इलाके की है, जहां घर में पार्किंग के दौरान थार का अचानक पीछे की ओर लुढ़कती चली गई और महिला उसकी चपेट में आ गई. थार और दीवार के बीच महिला फंस गई..जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई..इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. देखें वीडियो.
फर्रुखाबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां थार गाड़ी खड़ी करने के दौरान अचानक बैक गियर लग गया. जिससे पीछे खड़ी बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है.
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां एक बुजुर्ग महिला की थार गाड़ी से दबकर मौत हो गई. यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
फर्रुखाबाद में छह दिन से लापता 15 वर्षीय छात्रा की हत्या का खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार नाबालिग प्रेमी और उसके साथी ने नकदी व जेवर के लालच में गला दबाकर हत्या कर शव बोरे में भरकर काली नदी किनारे फेंक दिया. मुख्य आरोपी हिरासत में है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है. पुलिस ने शव और सामान बरामद कर लिया है.
फर्रुखाबाद में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है. 9 महीने पहले गायब हुए ओमवीर राठौर का कंकाल मक्के के खेत से बरामद किया गया. मुख्य आरोपी रामू यादव ने बहन से छेड़छाड़ की रंजिश में हत्या की बात कबूल ली है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद कर जांच शुरू कर दी है.
डीवॉर्मिंग ड्राइव में बांटे गए टैबलेट के सेवन से मैनपुरी और फर्रुखाबाद में 120 से ज्यादा बच्चों की तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
फर्रुखाबाद के रूनी चुरसाई गांव में दुखद घटना हुई. 4 वर्षीय पलक की मौत मूंगफली का दाना श्वास नली में अटकने से हो गई. खेलते समय बच्ची ने दाना खा लिया, जिससे वह अचेत हो गई. परिजन उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी.
यह मामला फर्रुखाबाद के नवाबगंज क्षेत्र का है, जहां दूल्हे के लंगड़ा कर चलने पर दुल्हन पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया. दूल्हा पक्ष ने पैर में चोट की बात समझाई, लेकिन दुल्हन वाले नहीं माने. मामला थाने तक पहुंचा, मगर समझौता न हो सका. अंततः वधू पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया और बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाकर्ता को धमकाने और वकील को गिरफ्तार कराने पर फर्रुखाबाद की एसपी आरती सिंह के खिलाफ सख्त रुख अपनाया. कोर्ट ने एसपी को व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने और बुधवार को टीम सहित उपस्थित रहने का आदेश दिया है.
फर्रुखाबाद की निसाई हवाई पट्टी पर एक निजी छोटा विमान टेक ऑफ करते समय असंतुलित होकर मिट्टी में धंस गया. यह विमान वुड वाइन बियर फैक्ट्री के अधिकारियों को लेकर भोपाल जा रहा था. राहत की बात है कि दुर्घटना में विमान सवार कोई भी घायल नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया.
यह घटना थाना कादरीगेट क्षेत्र के सातनपुर मंडी रोड स्थित एक भवन में हुई. विस्फोट इतना तेज था कि बिल्डिंग के कई हिस्से उड़ गए और आसपास के मकानों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए. घटना में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
यूपी के फर्रूखाबाद में एक कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका हुआ. इस धमाके में दो लोगों की जान चली गई और सात अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में स्थित सेप्टिक टैंक में कॉन्सेंट्रेटेड मिथेन गैस जमा थी, जिसकी वजह से ये ब्लास्ट हुआ.