फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही मासूम सौम्या कुत्ते के डर से पुराने कुएं की जर्जर पटिया पर चढ़ गई, जो टूटने से वह करीब 50 फीट गहरे कुएं में गिर गई. सूचना पर पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. ऑक्सीजन मास्क के साथ चलाए गए बचाव अभियान में बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया. फिलहाल उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है.